

नववर्ष पर धर्मयात्रा की तैयारियां में दिख रहा उत्साह, वाहनों पर लगाए ध्वज व स्टीकर, टीशर्ट का किया वितरण…..
नववर्ष पर धर्मयात्रा की तैयारियां में दिख रहा उत्साह, वाहनों पर लगाए ध्वज व स्टीकर, टीशर्ट का किया वितरण……
उत्साह और ऊर्जा के साथ हो नववर्ष की तैयारी : महावीर रांका
बीकानेर, @MaruSangram। भारतीय नव वर्ष समारोह समिति द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका द्वारा गुरुवार शाम को सर्किट हाउस के पास वाहनों पर नववर्ष धर्मयात्रा के स्टीकर ध्वज लगाए गए तथा टीशर्ट का वितरण किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता धीरज रांका ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेश बोथरा, युधिष्ठर सिंह भाटी, ओम राजपुरोहित, पवन महनोत, घनश्याम जाजड़ा, अमर खंडेलवाल, लक्की पंवार, शक्ति सिंह शेरुणा, आनंद अग्रवाल, नरेन्द्र चंचल आदि उपस्थित रहे। भाजपा नेता महावीर रांका ने वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा कोई सामान्य तिथि नहीं है, इसी दिन प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था, चैत्र नवरात्र प्रारंभ होते हैं तथा घट स्थापना की जाती है।
ब्रह्माजी द्वारा सृष्टि रचना दिवस, महर्षि गौतम अवतरण दिवस, भगवान झूलेलाल अवतरण दिवस, विक्रम संवत् सहित सभी संवतों का प्रारंभ, आर्य समाज स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ संस्थापक डॉ. हैडगेवार का जन्मदिवस भी इसी दिन आता है। इसके साथ ही सीएम भजनलाल द्वारा गत वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष के दिन राजस्थान दिवस मनाने की भी घोषणा की गई थी।
अध्यक्ष गणेश बोथरा ने समिति की ओर से बीकानेर महानगर के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाकर भारतीय नव वर्ष का स्वागत करें, घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा परिवार सहित धर्मयात्रा में शामिल होकर इस उत्सव को भव्य और सफल बनाएं।
Enthusiasm is visible in preparations for the New Year’s Day pilgrimage, with flags and stickers placed on vehicles and T-shirts distributed…
Enthusiasm is visible in preparations for the New Year’s Day pilgrimage, with flags and stickers placed on vehicles and T-shirts distributed…
Prepare for the New Year with enthusiasm and energy: Mahavir Ranka
Bikaner, @MaruSangram. The Indian New Year Celebration Committee is actively preparing for Chaitra Shukla Pratipada, Vikram Samvat 2083. In this sequence, former UIT Chairman Mahavir Ranka placed New Year’s Day stickers and flags on vehicles near the Circuit House on Thursday evening and distributed T-shirts.
Social activist Dheeraj Ranka reported that Indian New Year Celebration Committee President Ganesh Bothra, Yudhishthir Singh Bhati, Om Rajpurohit, Pawan Mahnot, Ghanshyam Jajra, Amar Khandelwal, Lucky Panwar, Shakti Singh Sheruna, Anand Agarwal, Narendra Chanchal, and others were present at the event. BJP leader Mahavir Ranka, addressing the distribution program, said that Chaitra Shukla Pratipada is not an ordinary date; Lord Shri Ram’s coronation took place on this day, Chaitra Navratri begins, and Ghata Sthapana is performed.
The day of creation of the universe by Brahma, the birth anniversary of Maharishi Gautam, the birth anniversary of Lord Jhulelal, the beginning of all the calendars including Vikram Samvat, the foundation day of Arya Samaj, and the birthday of Rashtriya Swayamsevak Sangh founder Dr. Hedgewar also fall on this day. Furthermore, Chief Minister Bhajan Lal had announced last year that Rajasthan Day would be celebrated on Chaitra Shukla Pratipada, the New Year’s Day.
President Ganesh Bothra, on behalf of the committee, urged all the citizens of Bikaner metropolis to welcome the Indian New Year by hoisting saffron flags at their homes and establishments, lighting lamps in their homes, and participating in the pilgrimage with their families, making this festival grand and successful.
Author: Sarjit Singh







