

ग्रीन एडवांसमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विशेष रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्टी का होगा आयोजन…..
ग्रीन एडवांसमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विशेष रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्टी का होगा आयोजन…..
बीकानेर, @MaruSangram। राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में दिनांक 28 फरवरी 2026 को ग्रीन एडवांसमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी विशेष रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
प्राचार्य राजकीय डूंगर महाविद्यालय प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी ग्रीन केमेस्ट्री एवं रॉयल सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री लंदन नॉर्थ इंडिया क्षेत्र एवं ग्रीन केमेस्ट्री नेटवर्क सेंटर हिंदू कॉलेज यूनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली के संयुक्त वरदान में आयोजित की जा रही है एवं यह कॉन्फ्रेंस विशेष रूप से भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित होगी।
कॉन्फ्रेंस संयोजक डॉ हेमेंद्र भंडारी ने बताया कि संगोष्टी के मुख्य अतिथि प्रोफेसर मनोज दीक्षित (कुलगुरु महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर) होंगे तथा कॉन्फ्रेंस पैटर्न एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर आर के शर्मा (सेक्रेटरी रॉयल सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री लंदन) होंगे। डॉ भंडारी ने बताया कि इसमें कुल पांच सत्रों में देश विदेश के 20 प्रमुख वैज्ञानिक अभिभाषण देंगे साथ ही भारतीय ज्ञान प्रणाली पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।
पोस्टर सेशन के लिए प्रताप सभागार में एक गैलरी आरक्षित रखी गई है। जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा एवं विज्ञान दर्शन से संबंधित शोध कार्यों पर पोस्टर प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही ई-पोस्टर्स का एक विशेष सत्र ऑनलाइन माध्यम से भी आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य चर्चाओं विचारों के आदान-प्रदान और युवा विद्वानों को वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक मंच प्रदान करना है।
गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर एस के मेहता पूर्व वाइस चांसलर लद्दाख यूनिवर्सिटी एवं अध्यक्ष पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ होंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर जॉर्जी केगलीविच प्रोफेसर एंड हेड BUTE हंगरी होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश से लगभग डेढ़ सौ से 200 स्पीकर्स भारतीय ज्ञान परंपरा के विद्वान एवं रिसर्च स्कॉलर और छात्राएं भाग लेंगे। साथ ही दिनांक 1 मार्च 2026 को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान में ही प्रथम इंटरनेशनल वीडियो फिल्म एवं ई पोस्टर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
आज हुई अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया बंधु एवं रसायन शास्त्र विभाग की अध्यक्ष डॉ सुरुचि गुप्ता, डॉ उमा राठौर, डॉ राजाराम, डॉ एस के यादव, डॉ मधुसूदन शर्मा, डॉ एसके वर्मा, डॉ राजेंद्र सिंह एवं कन्वीनर डॉ एस एन जाटोलिया उपस्थित रहे।
An international symposium will be held on Green Advancement in Science and Technology, specifically on the Indian Knowledge Tradition…
An international symposium will be held on Green Advancement in Science and Technology, specifically on the Indian Knowledge Tradition…
Bikaner, @MaruSangram. A conference on Green Advancement in Science and Technology, specifically on the Indian Knowledge Tradition, is being organized on February 28, 2026, at Government Dungar College, Bikaner.
Principal, Government Dungar College, Professor Rajendra Purohit, stated that this international symposium is being jointly organized by the Green Chemistry and Royal Society of Chemistry, London North India Region, and the Green Chemistry Network Centre, Hindu College, University of Delhi, and will be specifically focused on the Indian Knowledge Tradition.
Conference coordinator Dr. Hemendra Bhandari stated that the chief guest of the symposium will be Professor Manoj Dixit (Vice Chancellor, Maharaja Ganga Singh University, Bikaner), and the conference patron and keynote speaker will be Professor R.K. Sharma (Secretary, Royal Society of Chemistry, London). Dr. Bhandari stated that 20 prominent scientists from India and abroad will deliver speeches in five sessions, along with a special session on the Indian knowledge system.
A gallery has been reserved in the Pratap Auditorium for the poster session, where posters on research related to the Indian knowledge tradition and philosophy of science will be displayed. A special session for e-posters will also be held online. The conference aims to provide a platform for discussion, exchange of ideas, and encouragement for young scholars to pursue scientific research.
Guest of Honor will be Professor S.K. Mehta, former Vice Chancellor of Ladakh University and President of Panjab University, Chandigarh, and Dr. Georgi Keglevich, Professor and Head of BUTE, Hungary, as Special Guest.
Approximately 150 to 200 speakers, scholars of the Indian knowledge tradition, research scholars, and students from India and abroad will participate in the international symposium. Additionally, the first International Video Film and E-Poster Conference will be held on March 1, 2026, under the joint auspices of the Royal Society of Chemistry.
Media friends and Head of Chemistry Department Dr. Suruchi Gupta, Dr. Uma Rathore, Dr. Rajaram, Dr. S.K. Yadav, Dr. Madhusudan Sharma, Dr. S.K. Verma, Dr. Rajendra Singh and Convener Dr. S.N. Jatoliya were present in the press conference of the International Seminar held today.
Author: Sarjit Singh







