

“रेडियो की सुनहरी यादें” कार्यक्रम में वरिष्ठ रेडियो प्रेमियों का किया गया सम्मान…..
“रेडियो की सुनहरी यादें” कार्यक्रम में वरिष्ठ रेडियो प्रेमियों का किया गया सम्मान…..
वक्ताओं ने साझा की रेडियो की मधुर स्मृतियां
बीकानेर, @MaruSangram। स्व.छगनलाल खड़गावत की स्मृति में महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में “रेडियो की सुनहरी यादें” कार्यक्रम में रेडियो के वरिष्ठ श्रोताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रेडियो की मधुर स्मृतियां साझा की।
आयोजन सचिव राजकुमार खड़गावत ने बताया कि आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रेडियो श्रोता सम्मेलन मे मुख्य वक्ता आकाशवाणी बीकानेर में उद्घोषक, कम्पेयर, नाट्य कलाकार रहे वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक़ कादरी ने कहा कि आकाशवाणी ने राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम सामाजिक- सांस्कृतिक, शैक्षिक संदेश प्रसारित किया है।
मुख्य अतिथि कवि कथाकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि रेडियो आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ संपादक-व्यंग्यकार डॉ. अजय जोशी ने कहा कि रेडियो सूचना,संचार और मनोरंजन का प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम समन्वयक राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि रेडियो आज भी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, मजदूरों और कामगारों के ज्ञान और मनोरंजन का एक प्रभावी साधन है।
विशिष्ट अतिथि रेडियो उद्घोषक शायर- पत्रकार डॉ. नासिर जैदी ने कहा कि आकाशवाणी से भाषा की सही उच्चारण,शुद्धता सीखने का मौका मिला। डॉ. सीताराम गोठवाल ने अपने विद्यार्थी जीवन में रेडियो के संस्मरण सुनाए।
रेडियो प्रेमी मुकेश पोपली ने आकाशवाणी की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने आकाशवाणी नामकरण किया।
कार्यक्रम में सद्भावना संगीत कला केन्द्र के अध्यक्ष इकरामुद्दीन कोहरी, संगीता झा, रामसहाय हर्ष, महेश उपाध्याय, अब्दुल शकूर सिसोदिया, संदीप गगड़, श्यामसुन्दर बिहाणी, जितेंद्र गहलोत, रवि गहलोत, डॉ. कन्हैयालाल कच्छावा, बजरंगलाल सारस्वत, जितेन्द्रसिंह राठौड़, डॉ. नमामीशंकर आचार्य, भावना खड़गावत, आसुराम कच्छावा, कैलाश गहलोत, अशोक कुमार कच्छावा, महेश गहलोत, मिलन गहलोत, पवन गहलोत, युवराज बंशीवाला, भीखाराम भाटी, सुनील भाटी, कुशालचंद लखोटिया ने रेडियो की स्मृतियों को साझा किया।
कार्यक्रम में राजू लखोटिया ने बांसुरी वादन किया। ज्योति वधवा रंजना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत करते हुए रेडियो सम्बन्धी जानकारी साझा की।
युवा उद्घोषिका खुशबू भाटी ने रेडियो और छगनलालजी के सम्बन्धो पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का गरिमामय संचालन किया।
“Golden Memories of Radio” program honors senior radio enthusiasts…
“Golden Memories of Radio” program honors senior radio enthusiasts…
Speakers share sweet memories of radio
Bikaner, @MaruSangram. In memory of the late Chhaganlal Khadgawat, senior radio listeners were honored at the “Golden Memories of Radio” program held at the Maharaja Narendra Singh Auditorium. Speakers shared their fond memories of radio at the event.
Organizing secretary Rajkumar Khadgawat said that at the radio listeners’ conference held to mark 90 years of All India Radio, the main speaker, senior writer Ashfaq Qadri, who has served as an announcer, compere, and theater artist at All India Radio Bikaner, said that All India Radio has broadcast messages of national unity, patriotism, and social, cultural, and educational importance.
Chief guest, poet and storyteller Rajendra Joshi, said that radio is still relevant today. Program president, senior editor and satirist Dr. Ajay Joshi, said that radio is an effective medium of information, communication, and entertainment.
Program coordinator Rajaram Swarnkar said that radio is still an effective means of knowledge and entertainment for farmers, laborers, and workers in remote rural areas.
Special guest, radio announcer, poet and journalist Dr. Nasir Zaidi, said that All India Radio provided an opportunity to learn correct pronunciation and accuracy of language. Dr. Sitaram Gothwal recounted his memories of radio during his student life.
Radio enthusiast Mukesh Popli shed light on the developmental journey of All India Radio, stating that Gurudev Rabindranath Tagore coined the name All India Radio. At the program, Ikramuddin Kohri, president of the Sadbhavna Sangeet Kala Kendra, along with Sangeeta Jha, Ramsahay Harsh, Mahesh Upadhyay, Abdul Shakur Sisodia, Sandeep Gagad, Shyamsunder Bihani, Jitendra Gehlot, Ravi Gehlot, Dr. Kanhiyalal Kachhawa, Bajranglal Saraswat, Jitendrasingh Rathore, Dr. Namamishankar Acharya, Bhavna Khadgawat, Asuram Kachhawa, Kailash Gehlot, Ashok Kumar Kachhawa, Mahesh Gehlot, Milan Gehlot, Pawan Gehlot, Yuvraj Banshiwala, Bhikharam Bhati, Sunil Bhati, and Kushalchand Lakhotia shared their memories of radio.
Raju Lakhotia performed a flute recital at the event. Jyoti Wadhwa Ranjana presented a Saraswati Vandana and shared information related to radio.
Young announcer Khushboo Bhati gracefully conducted the program, highlighting the connection between radio and Chhaganlalji.
Author: Sarjit Singh







