February 11, 2026 5:57 am

जमीअत उलमा-ए-हिंद बीकानेर द्वारा तीसरा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

जमीअत उलमा-ए-हिंद बीकानेर द्वारा तीसरा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित…..

जमीअत उलमा-ए-हिंद बीकानेर द्वारा तीसरा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित…..

बीकानेर, @MaruSangram। रविवार को जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर की ओर से जनसेवा एवं मानवता के उद्देश्य से तीसरे नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, मुस्तफा मस्जिद के पास, चूंगी चौकी क्षेत्र में किया गया।

इस शिविर में 60 से अधिक सदस्य को नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, HbA1c, ऑक्सीजन लेवल, कोलेस्ट्रॉल, थायरॉइड एवं BMI जैसी आवश्यक जाँचें पूरी तरह नि:शुल्क की गईं।

इस अवसर पर डॉ. वीर बहादुर सिंह, डॉ. आयुष एवं डॉ. जितेंद्र ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। वहीं लैब जाँच कार्य में लैब टेक्नीशियन विक्रम सांखला, रणजीत सिंह, अमित शर्मा एवं मोहम्मद इरफान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सेवाएं दीं।

इस मौके पर हाफिज अजमल साहब, रिजवान खन्ना, सैयद हनीफ मास्टर जी, पूर्व पार्षद हसन अली गौरी, सैयद मोहम्मद हारून, सैयद इमरान, हाफिज आशिक, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद आसिफ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद कासमी ने बताया कि जमीअत इस तरह की सामाजिक एवं मानवीय सेवाएं निरंतर करती रही है। अब तक जमीअ त उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर की ओर से 17 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।

शिविर के समापन पर जमीअत उलमा-ए-हिंद की ओर से डॉक्टर वीर बहादुर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित नागरिकों ने इस जनसेवात्मक पहल की सराहना करते हुए जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर का आभार व्यक्त किया।

Jamiat Ulema-e-Hind Bikaner Organizes Third Free Health Check-up Camp…..

Jamiat Ulema-e-Hind Bikaner Organizes Third Free Health Check-up Camp…..

Bikaner, @MaruSangram. On Sunday, the Jamiat Ulema-e-Hind Bikaner branch organized its third free health check-up camp at Holy Child Public School, near Mustafa Mosque, Chungi Chowki area, with the objective of public service and humanitarianism.

More than 60 people received free health check-ups and medical consultations at the camp. Essential tests such as blood pressure, blood sugar, HbA1c, oxygen level, cholesterol, thyroid, and BMI were conducted completely free of charge.

Dr. Veer Bahadur Singh, Dr. Ayush, and Dr. Jitendra provided their medical services on this occasion. Lab technicians Vikram Sankhla, Ranjit Singh, Amit Sharma, and Mohammad Irfan played a crucial role in conducting the laboratory tests.

Many dignitaries and social workers were present on the occasion, including Hafiz Ajmal Sahib, Rizwan Khanna, Syed Hanif Master Ji, former Councilor Hasan Ali Gauri, Syed Mohammad Haroon, Syed Imran, Hafiz Ashiq, Mohammad Wasim, and Mohammad Asif.

Maulana Mohammad Irshad Qasmi, General Secretary of the Jamiat Ulema-e-Hind Bikaner branch, stated that Jamiat has been continuously providing such social and humanitarian services. To date, the Jamiat Ulema-e-Hind Bikaner branch has organized 17 blood donation camps.

At the conclusion of the camp, Dr. Veer Bahadur Singh was honored with a memento by Jamiat Ulema-e-Hind. The citizens present appreciated this public service initiative and expressed their gratitude to the Jamiat Ulema-e-Hind Bikaner branch.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts