

पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता 26 दिसम्बर से, क्रिकेट व बैडमिंटन में दिखाएंगे दमखम, व्यापारियों, पुलिस, डॉक्टर्स एवं प्रशासन से होगा पत्रकारों का मुकाबला…..
पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता 26 दिसम्बर से, क्रिकेट व बैडमिंटन में दिखाएंगे दमखम, व्यापारियों, पुलिस, डॉक्टर्स एवं प्रशासन से होगा पत्रकारों का मुकाबला…..
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 26 दिसम्बर को किया जा रहा है। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि 26 दिसम्बर को सुबह 11 बजे करणी सिंह स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
27 दिसम्बर को सुबह 10 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित, जिला उद्योग संघ से आगे द पावर प्ले स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल प्रभारी राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि 28 दिसम्बर को होटल वृंदावन में पुरस्कार वितरण तथा पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा।
क्रिकेट व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में सहभागी खिलाडिय़ों को 26 व 27 को ही किट आदि वितरित की जाएगी। सह प्रभारी अनिल रावत ने बताया कि 27 दिसम्बर को पत्रकारों का मुकाबला व्यापार मंडल, पुलिस, डॉक्टर्स एवं प्रशासन से होगा तथा बैडमिंटन में केेवल पत्रकारों के ही मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता में मुख्य प्रायोजक लोटस डेयरी एवं सहप्रायोजक बीकाजी ग्रुप रहेंगे तथा पुरस्कार वितरण समारोह में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का आतिथ्य रहेगा।
Journalists’ Sports Competition from December 26th: Cricket and Badminton to showcase their skills; Journalists to compete against traders, police, doctors, and administration…
Journalists’ Sports Competition from December 26th: Cricket and Badminton to showcase their skills; Journalists to compete against traders, police, doctors, and administration…
Bikaner, @MaruSangram. The Bikaner Press Club is organizing the Journalists’ Sports Competition-2025 on December 26th. Bikaner Press Club President Kushal Singh Medtiya informed that the badminton competition will be held at Karni Singh Stadium on December 26th at 11:00 AM.
The cricket competition will be held on December 27th at 10:00 AM at The Power Play Stadium, located in the industrial area, beyond the District Industries Association. Sports in-charge Rajendra Swami said that the prize distribution ceremony and a community lunch (Poush Bada program) will be held at Hotel Vrindavan on December 28th.
Kits and other equipment will be distributed to participating players in the cricket and badminton competitions on December 26th and 27th. Co-in-charge Anil Rawat said that on December 27th, journalists will compete against teams from the traders’ association, police, doctors, and administration, while the badminton competition will be exclusively for journalists.
Lotus Dairy will be the main sponsor of the competition, and Bikaji Group will be the co-sponsor. Administrative officers and public representatives will be present at the prize distribution ceremony.
Author: Sarjit Singh







