January 12, 2026 7:33 am

धर्मनगरी बीकानेर में कृष्ण कथा का रसपान 27 दिसंबर से….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

धर्मनगरी बीकानेर में कृष्ण कथा का रसपान 27 दिसंबर से….

धर्मनगरी बीकानेर में कृष्ण कथा का रसपान 27 दिसंबर से….

स्वामी प्रेमप्रकाशानंद एवं पचीसिया ने दिया पुलिस अधीक्षक एवं निगम आयुक्त को निमंत्रण

बीकानेर, @MaruSangram। धर्मनगरी बीकानेर में श्रीकृष्ण भक्तों को श्रीकृष्ण कथा का रसपान करवाने हेतु दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक, दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक माखनभोग उत्सव कुंज पूगल रोड, बीकानेर में श्री कृष्ण कथा आयोजित की जा रही है।

श्रीकृष्ण कथा के निमंत्रण श्रृंखला में आज दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान बीकानेर के प्रचारक स्वामी प्रेमप्रकाशानंद, साध्वी गोपिका भारती, कँचनमुक्ता भारती एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर व नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष को आज निमंत्रण देकर कथा में पधारने का आग्रह किया।

द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान गौ संरक्षण, नशा मुक्ति जैसे अनेक ऐसे कार्य कर रहे हैं जो युवाओं व समाज के उत्थान में काफी महत्त्वपूर्ण है।

स्वामी प्रेमप्रकाशानंद ने बताया कि हमारे संस्थान द्वारा भारतीय गाय नस्ल सुधार एवं संरक्षण, दृष्टि बाधित व शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के लिए कल्याण कार्यक्रम, कैदी सुधार एवं पुनर्वास कार्यक्रम, वंचित बच्चों के लिए समग्र शिक्षा कार्यक्रम, लैंगिक समानता कार्यक्रम, मादक द्रव्यों के दुरुपयोग पर रोक एवं उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में चेतना का प्रचार व प्रसार करना है।

साध्वी गोपिका भारती एवं कँचनमुक्ता भारती ने बताया कि 26 दिसंबर को मंगल कलश यात्रा माखनभोग उत्सव कुंज से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर सम्पन्न होगी।

कथा का वाचन सर्व आशुतोष महाराज की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री जयंती भारती द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर बीकानेर जिला उद्योग संघ सचिव वीरेंद्र किराडू, लूणकरण सेठिया, राजीव शर्मा, अंकित पारीक आदि उपस्थित हुए।

Krishna Katha discourse in Bikaner, the city of faith, from December 27th…

Krishna Katha discourse in Bikaner, the city of faith, from December 27th…

Swami Premprakashanand and Pachisia extend invitation to Superintendent of Police and Municipal Commissioner

Bikaner, @MaruSangram. To provide devotees of Lord Krishna with the divine experience of the Krishna Katha, Divya Jyoti Jagrati Sansthan is organizing a discourse from December 27th to January 2nd, 2026, from 1 PM to 4 PM at Makhanbhog Utsav Kunj, Pugal Road, Bikaner.

In the series of invitations for the Krishna Katha, today, Swami Premprakashanand, Sadhvi Gopika Bharti, Kanchanmukta Bharti, and Dwarka Prasad Pachisia, President of the Bikaner District Industries Association, from Divya Jyoti Jagrati Sansthan, Bikaner, extended an invitation to Superintendent of Police Kavendra Singh Sagar and Municipal Commissioner Mayank Manish, requesting their presence at the discourse.

Dwarka Prasad Pachisia informed that Divya Jyoti Jagrati Sansthan is engaged in numerous activities such as cow protection and drug de-addiction, which are very important for the upliftment of youth and society.

Swami Premprakashanand stated that their organization aims to spread awareness in society through programs such as the improvement and conservation of Indian cow breeds, welfare programs for visually impaired and physically challenged people, prisoner reform and rehabilitation programs, holistic education programs for underprivileged children, gender equality programs, and programs to prevent and eliminate drug abuse.

Sadhvi Gopika Bharti and Kanchanmukta Bharti informed that on December 26th, a Mangal Kalash Yatra (auspicious procession) will commence from Makhanbhog Utsav Kunj, passing through the main roads of the city and concluding at the discourse venue.

The discourse will be delivered by Katha Vyas Sadhvi Jayanti Bharti, a disciple of Shri Ashutosh Maharaj.

On this occasion, Virendra Kiradu, Secretary of the Bikaner District Industries Association, Loonkaran Sethia, Rajiv Sharma, Ankit Pareek, and others were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts