May 28, 2026 11:10 pm

दिल्ली: जिस i20 कार में ब्लास्ट हुआ उसकी तस्वीर आई सामने, संदिग्ध भी दिखा…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

दिल्ली: जिस i20 कार में ब्लास्ट हुआ उसकी तस्वीर आई सामने, संदिग्ध भी दिखा……

दिल्ली: जिस i20 कार में ब्लास्ट हुआ उसकी तस्वीर आई सामने, संदिग्ध भी दिखा…..

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार की शाम को एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस विस्फोट की चपेट में आने के बाद अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, ये ब्लास्ट एक i20 कार में हुआ था। दिल्ली पुलिस ने पार्किंग में जाते हुए और निकलते हुए कार का सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। इस फुटेज में संदिग्ध अकेले दिखाई दे रहा है। उसके बाद दरियागंज की तरफ का रूट देखा जा रहा हैं। कुल मिलाकर 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। उसके अलावा टोल प्लाजा की फुटेज भी चेक किया जा रहा है।

पार्किंग का सीसीटीवी आया सामने
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक i20 कार लालकिले के पास की पार्किंग में 3 बजकर 19 मिनट करीब पार्क हुई और 6 बजकर 48 मिनट पर पार्किंग से आउट हुई। पूरे रोड की सीसीटीवी फुटेज स्कैन की जा रही है कि पार्किंग से पहले से ये गाड़ी कहां से आई थी। ब्लास्ट से 3 घंटे पहले तक i20 कार लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी थी। दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान पता चला कि 3:19 पर गाड़ी पार्किंग में खड़ी हुई थी और तीन घंटे बाद फिर 6:48 मिनट पर गाड़ी पार्किंग से बाहर निकली। जिस वक्त गाड़ी पार्किंग से बाहर आई उस वक्त वहां बहुत भीड़भाड़ थी।

पुलिस कर रही इन एंगल पर जांच
फिलहाल पुलिस आसपास के उन सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है, जिससे यह पता लगा पाए कि गाड़ी में कौन दाखिल हुआ था, कौन उसे पार्किंग में लगा कर गया था और फिर दोबारा उसे कौन लेने के लिए आया था? वहीं पूरी सीसीटीवी फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गाड़ी कहां से चलकर पहले लाल किले के पास पार्किंग तक और फिर पार्किंग से निकलकर लाल किले के ठीक सामने मौजूद रेड लाइट तक पहुंची। इसके अलावा पुलिस पार्किंग अटेंडेंट से भी पूछताछ करेगी।

कार के बारे में अब तक क्या पता लगा?
i20 कार सलमान नाम के शख्स की थी, पुलिस सलमान को हिरासत में लिया। सलमान ने पूछताछ में बताया कि उसने कार आगे बेच दी थी। सलमान नाम के शख्स ने ओखला में गाड़ी बेच दी थी। सलमान से पूछताछ जारी है। सलमान को हरियाणा से हिरासत में लिया गया है। अब पुलिस RTO से गाड़ी के असली मालिक की पहचान में जुटी हुई है। i20 कार पर दो चालान भी पेंडिंग हैं। एक नो पार्किंग का फरीदाबाद में और दूसरा गुरुग्राम में। सितंबर 2025 को गाड़ी फरीदाबाद में थी।

Delhi: Images of the i20 car that exploded have surfaced, with a suspect also seen…

Delhi: Images of the i20 car that exploded have surfaced, with a suspect also seen…

A massive explosion occurred in a car near the Red Fort Metro Station in the national capital, Delhi, on Monday evening. At least 10 people have died and more than 20 have been injured in the blast.

According to information available so far, the blast occurred in an i20 car. Delhi Police have recovered CCTV footage of the car entering and leaving the parking lot. The suspect is seen alone in this footage. The route towards Daryaganj is then being examined. In total, more than 100 CCTV footages are being reviewed. Footage from the toll plaza is also being examined.

Parking CCTV footage reveals
According to Delhi Police sources, the i20 car was parked in the parking lot near the Red Fort at around 3:19 am and left the parking lot at 6:48 am. CCTV footage from the entire road is being scanned to determine where the car came from before the parking lot. The i20 car was parked in the parking lot near the Red Fort for three hours before the blast. Delhi Police, while examining the CCTV footage, discovered that the car was parked at 3:19 am and then left the parking lot three hours later at 6:48 am. The parking lot was very crowded at the time the car left.

Police investigating these angles
Currently, the police are examining CCTV footage from the surrounding area to determine who entered the car, who left it in the parking lot, and who came back to retrieve it. At the same time, efforts are being made to find out from the entire CCTV footage where the car started, first reached the parking lot near the Red Fort, and then left the parking lot and reached the red light right in front of the Red Fort. In addition, the police will also interrogate the parking attendant.

What has been found out about the car so far?

The i20 car belonged to a man named Salman. Police detained Salman. During interrogation, Salman told that he had sold the car further. The man named Salman had sold the car in Okhla. Salman’s interrogation is ongoing. Salman has been detained in Haryana. Now the police are trying to identify the real owner of the car from the RTO. There are also two pending challans against the i20 car: one for no parking in Faridabad and the other in Gurugram. The car was in Faridabad in September 2025.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts