

एडवोकेट अनिल सोनी को मिला सामाजिक विधि सलाहकार सम्मान, स्वर्णकार समाज ने किया सम्मानित…..
एडवोकेट अनिल सोनी को मिला सामाजिक विधि सलाहकार सम्मान, स्वर्णकार समाज ने किया सम्मानित…..
बीकानेर, @MaruSangram। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बीकानेर के उभरते हुए युवा एडवोकेट अनिल सोनी को स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष महाराजा अजमीढ़ जयंती पर स्वर्णकार समाज में विधि के क्षेत्र में निरन्तर उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभिन्न सामाजिक क्रिया कलापों में महती भूमिका निभाने और समाज के प्रत्येक कार्य में विधि विशेषज्ञ की भूमिका निभाने पर सामाजिक विधि सलाहकार के सम्मान से नवाजा गया है।
एडवोकेट अनिल सोनी को यह सम्मान बीकानेर पूर्व के विधायक जेठानंद व्यास, नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई, घनश्याम सोनी आईआरएस, आंचलिक निदेशक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), राजस्थान, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बीकानेर के अध्यक्ष मनीष कुमार लांबा, आर एस दिव्या सोनी, जोधपुर तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी, गौरव सोनी उपायुक्त देवस्थान विभाग बीकानेर, जयकिशन सोनी पुलिस निरीक्षक एवं रामकुमार सोनी अध्यक्ष कोटड़ी धाम के द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष लांबा ने कहा कि अनिल सोनी एडवोकेट ने विधि के क्षेत्र में कम अवस्था में जो पहचान बनाई वो काबिले तारीफ है इसके साथ ही अनिल सोनी बार एसोसिएशन बीकानेर में पिछले लंबे समय से मीडिया प्रभारी की भी भूमिका निभाते आ रहे हैं।
हाल ही ही ये नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे बीकानेर डिविजन के पैनल एडवोकेट बने हैं। जिससे समाज का नाम रोशन हुआ है।
आईआरएस घनश्याम सोनी ने कहा कि समाज द्वारा मिला सम्मान किसी जिम्मेदारी से कम नहीं है इससे समाज को आपसे ओर उम्मीदें बंधी हैं।
सोनी को सम्मान मिलने पर बार काउंसिल सदस्य कुलदीप कुमार शर्मा, बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष विवेक शर्मा, गोपाल सोनी एडवोकेट भीलवाड़ा, कैलाश डांवर, जैन कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षा निशा सोनी, ओमप्रकाश मौसूण,हरीकिशन कांटा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने खुशी जताई।
Advocate Anil Soni receives Social Legal Advisor Award, honored by the Goldsmith Community…
Advocate Anil Soni receives Social Legal Advisor Award, honored by the Goldsmith Community…
Bikaner, @MaruSangram. Anil Soni, a young and emerging advocate of the Shri Maidh Kshatriya Goldsmith Community, Bikaner, has been honored with the Social Legal Advisor Award on the birth anniversary of Maharaja Ajmidh, the founding father of the Goldsmith Community, for his continuous excellent work in the field of law, playing a significant role in various social activities, and acting as a legal expert in every work of the society.
Advocate Anil Soni was presented this honor by Bikaner East MLA Jethananand Vyas, former Nokha MLA Biharilal Bishnoi, Ghanshyam Soni, IRS, Regional Director, Narcotics Control Bureau (NCB), Rajasthan, Manish Kumar Lamba, President of Shri Maidh Kshatriya Swarnkar Samaj, Bikaner, RS Divya Soni, Jodhpur Tehsildar Pratigya Soni, Gaurav Soni, Deputy Commissioner, Devasthan Department, Bikaner, Jai Kishan Soni, Police Inspector, and Ramkumar Soni, President, Kotdi Dham.
On this occasion, President Manish Lamba said that the recognition Anil Soni, Advocate, has established in the legal field at such a young age is commendable. Furthermore, Anil Soni has served as the media in-charge of the Bikaner Bar Association for a long time.
Recently, he became a panel advocate for the North Western Railway Bikaner Division, bringing honor to the community.
IRS Ghanshyam Soni said that the honor received from the community is no less than a responsibility, and this has placed even greater expectations on the community.
Many dignitaries including Bar Council member Kuldeep Kumar Sharma, Bar Association Bikaner President Vivek Sharma, Gopal Soni Advocate Bhilwara, Kailash Danwar, Jain College former student union president Nisha Soni, Omprakash Mausun, Harikishan Kanta expressed happiness on Soni receiving the honour.

Author: Sarjit Singh
