October 8, 2025 4:45 am

“नाड़ी विज्ञान एवं विद्धकर्म” पर राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला 15 से खाटूश्यामजी में, जुटेंगे देशभर के 400 नाङी वैद्य….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

“नाड़ी विज्ञान एवं विद्धकर्म” पर राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला 15 से खाटूश्यामजी में, जुटेंगे देशभर के 400 नाङी वैद्य

“नाड़ी विज्ञान एवं विद्धकर्म” पर राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला 15 से खाटूश्यामजी में, जुटेंगे देशभर के 400 नाङी वैद्य….

बीकानेर, @MaruSangram। विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान चिकित्सक प्रकोष्ठ जयपुर प्रांत के द्वारा 15 एवं 16 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला एवं आरोग्य प्रदर्शनी का आयोजन खाटूश्यामजी, सीकर में किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभप्रारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा यूडीएच मंत्री करेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतिथिगण प्रोफेसर प्रदीप कुमार प्रजापति, निदेशक, आल इंडिया इंस्टिट्यूट आफ आयुर्वेद नई दिल्ली, , डा. सीताराम शर्मा, रजिस्ट्रार बोर्ड आफ इंडियन मेडिसिन जयपुर, डा. महेन्द्र कुमार सौरठा, प्राचार्य, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय सीकर, डा.जगदीश प्रसाद बैरवा, प्राचार्य, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जयपुर, पृथ्वी सिह चौहान, अध्यक्ष, मंदिर कमेटी खाटूश्यामजी होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर गोविन्द सहाय शुक्ल, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व आयुर्वेद परिषद होंगे।

कार्यक्रम में देशभर से पधारे सैंकङों आयुर्वेद चिकित्सक नाङी परिक्षण और विद्धकर्म चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध नाङी वैद्य डाॅ विनायक तायङे चिकित्सकों को नाङी विज्ञान का प्रशिक्षण देंगे, वहीं पुणे के विद्धकर्म विशेषज्ञ डाॅ अमोल उत्तम बनसोङे विद्धकर्म चिकित्सा की ट्रेनिंग देंगे।

रींगस रोङ स्थित द्वारकेश भवन में आमजन के लिए आरोग्य प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें आयुर्वेद की प्रमुख फार्मा कंपनियों की स्टॉल लगेंगी। जहां आम नागरिक स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन ले सकेंगे।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला में देशभर के 400 आयुर्वेद चिकित्सकों को नाङी विज्ञान और विद्धकर्म का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान द्वारा पूर्व में भी अग्निकर्म, पंचकर्म, मर्म-चिकित्सा इत्यादि विधाओं पर कार्यशाला आयोजित की जा चुकी हैं।

आयुर्वेद की प्राचीन लुप्त हो रही महत्वपूर्ण विधाओं को पुन: स्थापित करने के लिए विश्व आयुर्वेद परिषद पिछले 27 वर्ष से प्रयासरत हैं।

विश्व आयुर्वेद परिषद के चिकित्सक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी एवं कार्यक्रम आयोजन अध्यक्ष डाॅ. पवनसिंह शेखावत ने बताया कि आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) के नेशनल कमिशन फाॅर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) द्वारा इस कार्यशाला को 10 क्रेडिट पॉइंट देनें की स्वीकृति दी गई है।

उल्लेखनीय है कि आयुर्वेद चिकित्सकों को पंजीयन नविनीकरण के लिए प्रतिवर्ष 10 क्रेडिट पॉइंट हासिल करना आवश्यक हो गया है। जिससे इस कार्यशाला का महत्व और अधिक बढ गया है।

आयुष मंत्रालय के बोर्ड ऑफ इथिक्स एंड रजिस्ट्रेशन के ऑब्जर्वर इस कार्यक्रम की मोनिटरिंग करेंगे। वहीं राजस्थान सरकार द्वारा कार्यशाला में भाग लेने वाले चिकित्सकों को ऑन-ड्युटी-लीव प्रदान की जाएगी।

आयोजन सचिव डाॅ महेश इन्द्रा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यशाला में तत्कालीन राज्यपाल कलराज मिश्र ने नाङी विज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए संगठन से आह्वान किया था। जिसके फलस्वरूप आयुर्वेद परिषद ने नाङी विज्ञान परिक्षण को पुन: स्थापित करने के लिए यह ऐतिहासिक पहल की है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 20 समितियों का गठन किया गया है। जिससे देशभर से पधारने वाले सैंकङो चिकित्सकों के लिए आवास आदि व्यवस्थाओं का सुगमता से प्रबंधन हो सकेगा।

आयोजन सहसचिव डाॅ बी एल बराला, संयुक्त सचिव डाॅ रामावतार शर्मा, सीकर विभाग संयोजक डाॅ जितेंद्र कुमार वर्मा, जिला संयोजक डाॅ हरिराम कटारिया, डाॅ शंकरलाल शर्मा, डाॅ रमेश कस्वा सहित 40 से अधिक आयोजन समिति के सदस्य इस ऐतिहासिक कार्यशाला के सफल आयोजन में सहयोग कर रहे है।

National Ayurveda workshop on “Nadi Vigyan and Vidyakarma” from 15th in Khatushyamji, 400 Nadi Vaidyas from all over the country will gather

National Ayurveda workshop on “Nadi Vigyan and Vidyakarma” from 15th in Khatushyamji, 400 Nadi Vaidyas from all over the country will gather….

Bikaner, @MaruSangram. Vishwa Ayurveda Parishad Rajasthan Doctors Cell Jaipur Province will organize a two-day National Ayurveda Workshop and Health Exhibition on 15th and 16th September in Khatushyamji, Sikar.

The program will be inaugurated by the Chief Guest of the program Jhabar Singh Kharra UDH Minister.

Special guests of the program will be Professor Pradeep Kumar Prajapati, Director, All India Institute of Ayurveda New Delhi, Dr. Sitaram Sharma, Registrar Board of Indian Medicine Jaipur, Dr. Mahendra Kumar Soratha, Principal, Government Ayurveda College Sikar, Dr. Jagdish Prasad Bairwa, Principal, Government Ayurveda College Jaipur, Prithvi Singh Chauhan, President, Temple Committee Khatushyamji. The program will be presided over by Professor Govind Sahay Shukla, National President Vishwa Ayurveda Parishad.

Hundreds of Ayurveda doctors from across the country will receive training in Nadi Pariksha and Vidyakarma therapy in the program. Maharashtra’s famous Nadi Vaidya Dr. Vinayak Tayend will train doctors in Nadi science, while Pune’s Vidyakarma expert Dr. Amol Uttam Bansong will train Vidyakarma therapy.

A health exhibition will also be organised for the general public at Dwarka Bhawan on Ringas Road, in which stalls of major Ayurvedic pharma companies will be set up. Where common citizens will be able to take guidance related to health.

State President of the organisation Dr Rakesh Kumar Sharma said that in this National Ayurveda Workshop, 400 Ayurveda doctors from all over the country will be given training in Nadi Vigyan and Vidyakarma.

Vishwa Ayurveda Parishad Rajasthan has earlier also organised workshops on Agnikarma, Panchkarma, Marma Chikitsa etc.

Vishwa Ayurveda Parishad has been trying for the last 27 years to re-establish the ancient and important methods of Ayurveda that are getting extinct.

Vishwa Ayurveda Parishad’s Doctor Cell State Incharge and Programme Organising President Dr Pawan Singh Shekhawat said that the National Commission for Indian System of Medicine (NCISM) of the Ministry of AYUSH (Government of India) has approved giving 10 credit points to this workshop.

It is noteworthy that it has become necessary for Ayurveda doctors to earn 10 credit points every year for renewal of registration. Due to which the importance of this workshop has increased even more.

The observer of the Board of Ethics and Registration of the Ministry of AYUSH will monitor this program. On-duty-leave will be provided to the doctors participating in the workshop by the Rajasthan government.

Organizing Secretary Dr. Mahesh Indra said that in a workshop organized by the council two years ago, the then Governor Kalraj Mishra had called upon the organization to revive Nadi Science. As a result of which the Ayurveda Council has taken this historic initiative to re-establish Nadi Science test. 20 committees have been formed for the successful organization of the program. Due to which the arrangements for accommodation etc. for hundreds of doctors coming from all over the country can be easily managed.

Organizing Joint Secretary Dr. B.L. Barala, Joint Secretary Dr. Ramavatar Sharma, Sikar Department Coordinator Dr. Jitendra Kumar Verma, District Coordinator Dr. Hariram Kataria, Dr. Shankarlal Sharma, Dr. Ramesh Kasva along with more than 40 organizing committee members are cooperating in the successful organization of this historic workshop.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts