

विश्व गैस समिट में सी. प्रभाकर चक्रवर्ती का शानदार प्रस्तुतीकरण और सम्मान
विश्व गैस समिट में सी. प्रभाकर चक्रवर्ती का शानदार प्रस्तुतीकरण और सम्मान….
नई दिल्ली, @MaruSangram। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित “विश्व गैस समिट 2025” में चक्रवर्ती गैस डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड (सीजीडीएस प्राइवेट लिमिटेड) के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक सी. प्रभाकर चक्रवर्ती ने “सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी (एलएमसी) से जुड़े तकनीकी, वाणिज्यिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां एवं समाधान” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
“बेसिक्स ऑफ सीजीडी” पुस्तक के लेखक और उद्योग विशेषज्ञ प्रभाकर चक्रवर्ती की प्रस्तुति को भारी सराहना मिली और उन्हें विश्व गैस समिट 2025 में “बेस्ट प्रेजेंटेशन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। चक्रवर्ती ने कहा कि “विश्व गैस समिट 2025 जैसे प्रतिष्ठित मंच पर ‘तेल और गैस क्षेत्र में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को प्राथमिकता देने’ पर प्रस्तुति देना उनके लिए सम्मान की बात है।
इस क्षेत्र में हमारे योगदान के लिए मिला पुरस्कार सीजीडीएस की पूरी टीम के लिए गर्व का क्षण है।”
गैस इंडिया एक्सपो 2025 का पहला दिन उद्योग के लिए ज्ञानवर्धक चर्चाओं, नवीनतम तकनीकों और वैकल्पिक ईंधनों के लिए विकसित सीलिंग और ट्रांसफर सॉल्यूशंस से भरपूर रहा। समिट का उद्घाटन गेल (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।
इस आयोजन को गेल द्वारा गोल्ड प्रायोजित किया गया है, इन्वेस्ट इंडिया का समर्थन प्राप्त है और इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) इसका एक्सचेंज पार्टनर है।
C. Prabhakar Chakraborty’s excellent presentation and honor at World Gas Summit
C. Prabhakar Chakraborty’s excellent presentation and honor at World Gas Summit….
New Delhi, @MaruSangram. C. Prabhakar Chakraborty, Founder and Managing Director of Chakravarti Gas Distribution Service Private Limited (CGDS Private Limited) gave an impressive presentation on the topic “Technical, Commercial and Security Challenges and Solutions Related to Last-Mile Connectivity (LMC) in City Gas Distribution (CGD)” at the “World Gas Summit 2025” organized at India Expo Center and Mart, Greater Noida.
The presentation of Prabhakar Chakraborty, author of the book “Basics of CGD” and industry expert, received great appreciation and he was awarded the “Best Presentation Award” at the World Gas Summit 2025. Chakraborty said that “It is an honour for us to present on ‘Prioritising Last-Mile Connectivity in Oil & Gas Sector’ at a prestigious platform like World Gas Summit 2025.
The award for our contribution in this area is a proud moment for the entire team of CGDS.”
The first day of Gas India Expo 2025 was packed with informative discussions for the industry, latest technologies and sealing and transfer solutions developed for alternative fuels. The Summit was inaugurated by Sandeep Kumar Gupta, Chairman & Managing Director, GAIL (India) Limited.
The event is Gold Sponsored by GAIL, supported by Invest India and the exchange partner is Indian Gas Exchange (IGX).
Author: Sarjit Singh







