June 9, 2025 12:36 am

कूडो विश्वकप: बीकानेर के कूडो खिलाड़ी चिरंजीव तिवाड़ी राजकीय डूंगर महाविद्यालय के छात्र करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

कूडो विश्वकप: बीकानेर के कूडो खिलाड़ी चिरंजीव तिवाड़ी राजकीय डूंगर महाविद्यालय के छात्र करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

कूडो विश्वकप: बीकानेर के कूडो खिलाड़ी चिरंजीव तिवाड़ी राजकीय डूंगर महाविद्यालय के छात्र करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व….

बीकानेर, @MaruSangram। कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन के द्वारा कूडो बुलगारिया, यूरोप में विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राजस्थान के 18 कूडो खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिसमें बीकानेर राजकीय डूंगर महाविद्यालय के बीए फर्स्ट ईयर के छात्र चिरंजीव तिवाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व।

कूडो एसोसिएशन ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष सेंसेई सोनिका सेन ने बताया कि जुलाई 2025 में बुलगारिया, यूरोप में कूडो विश्वकप का आयोजन किया जा रहा है।

विश्वकप में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का चयन सूरत में कूडो इंडिया के संरक्षक अक्षय कुमार के नेतृत्व में किया गया। विश्व कप के लिए भारत के विभिन राज्यो के 150 से अधिक एथलीट्स ने भाग लिया जिसमें भारतीय टीम का चयन सेंसेई मेघा वोरा अध्यक्ष कूडो इंडिया तथा सेंसेई फरजाना खराड़ी सचिव कूडो इंडिया के मार्गदर्शन में किया गया।

भारतीय खिलाड़ी कूडो इंडिया के हेड कोच हांसी मेहुल वोरा के नेतृत्व में भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारतीय टीम में राजस्थान से 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसमें बीकानेर से चिरंजीव तिवाड़ी भाग लेंगे।

कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेंसेई सोनिका सेन ने बताया कि डूंगर कॉलेज महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र कुमार पुरोहित के साथ महाविद्यालय के स्टाफ तथा संस्था पदाधिकारी देवेंद्र विश्नोई, कूड़ो बीकानेर हेड कोच रेन्शी प्रीतम सैन व स्थानीय खिलाडियों आदि ने शुभकामनाएं दी।

Kudo World Cup: Bikaner’s Kudo player Chiranjiv Tiwari, student of Government Dungar College, will represent India

Kudo World Cup: Bikaner’s Kudo player Chiranjiv Tiwari, student of Government Dungar College, will represent India….

Bikaner, @MaruSangram. Kudo World Cup is being organized in Bulgaria, Europe by Kudo International Federation, in which 18 Kudo players from Rajasthan will represent India. In which Chiranjiv Tiwari, BA first year student of Bikaner Government Dungar College, will represent India.

Sensei Sonika Sen, President of Kudo Association of Rajasthan, said that Kudo World Cup is being organized in Bulgaria, Europe in July 2025.

The players participating in the World Cup were selected in Surat under the leadership of Kudo India’s patron Akshay Kumar. More than 150 athletes from different states of India participated in the World Cup, in which the Indian team was selected under the guidance of Sensei Megha Vora, President Kudo India and Sensei Farzana Kharari, Secretary Kudo India.

Indian players will represent India under the leadership of Kudo India’s Head Coach Hansi Mehul Vora.

18 players from Rajasthan were selected in the Indian team, in which Chiranjiv Tiwari from Bikaner will participate.

Kudo Rajasthan’s President Sensei Sonika Sen said that Dungar College’s Principal Professor Rajendra Kumar Purohit along with the college staff and institution officials Devendra Vishnoi, Kudo Bikaner Head Coach Renshi Pritam Sain and local players etc. gave their best wishes.

Recent Posts