June 9, 2025 6:39 am

राजस्थान के विद्यार्थियों को मिलेंगे 15000 रुपए, सुबह-सुबह आई ये बड़ी खुशखबरी…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

राजस्थान के विद्यार्थियों को मिलेंगे 15000 रुपए, सुबह-सुबह आई ये बड़ी खुशखबरी

राजस्थान के विद्यार्थियों को मिलेंगे 15000 रुपए, सुबह-सुबह आई ये बड़ी खुशखबरी…..

जयपुर, @MaruSangram। भजनलाल सरकार ने दिवाली से पहली राजस्थान के विद्यार्थियों को नई सौगात दी है। दरअसल, उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत, प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को 15000 रुपए मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र और छात्राओं को बीते दो सालों से केंद्र की ओर से मिलने वाली इस स्कॉलरशिप का फायदा नहीं मिला है।

उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना की बात करें तो इसके तहत, मैट्रिक पास करने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार रुपए दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य है कि आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें आर्थिक मदद दी जा सके। लेकिन परेशानी ये थी कि ये राशि दो सालों से मिली ही नहीं।

250 करोड़ का बजट आवंटित:

सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा कुल 250 करोड़ का बजट आवंटन किया गया है। इस बजट से अब आगे दो साल से अटकी स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी।

अनुसूचित जनजाति उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना के शैक्षणिक सत्र 2022-23 और 2023-24 के जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

स्कॉलरशिप के तहत इतना पैसा बकाया:

अविनाश गहलोत के मुताबिक, केंद्र सरकार ने कुल आवंटित बजट में साल 2022-23 के 19245.77 लाख रुपए और साल 2023-24 के 5754.23 लाख रुपए बकाया शामिल है यानी कुल 25000 लाख रुपए विद्यार्थियों में वितरित होंगे। इस योजना के तहत, सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीधे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

Rajasthan students will get 15000 rupees, this big good news came early in the morning

Rajasthan students will get 15000 rupees, this big good news came early in the morning…..

Jaipur, @MaruSangram. Bhajanlal government has given a new gift to the students of Rajasthan before Diwali. Actually, under the Uttar Matric Scholarship, the economically weaker Scheduled Tribe category students of the state will get 15000 rupees.

It is worth mentioning that the students of Scheduled Tribe category of Rajasthan have not got the benefit of this scholarship from the center for the last two years.

Talking about Uttar Matric Scholarship Scheme, under this, 15 thousand rupees are given to the students who pass matriculation. Its purpose is to give them financial help for further studies. But the problem was that this amount was not received for two years.

Budget of 250 crores allocated:

According to Social Justice and Empowerment Minister Avinash Gehlot, a total budget of 250 crores has been allocated by the Central Government. Now the scholarship amount stuck for the next two years will be given from this budget.

The students of the tribal category of the academic session 2022-23 and 2023-24 of the Scheduled Tribe Uttar Matric Scholarship Scheme will get its benefit.

So much money is outstanding under scholarship:

According to Avinash Gehlot, the total budget allocated by the Central Government includes Rs 19245.77 lakh for the year 2022-23 and Rs 5754.23 lakh for the year 2023-24, that is, a total of Rs 25000 lakh will be distributed among the students. Under this scheme, money will be transferred directly to the bank accounts of the students studying in government and private schools.

Recent Posts