August 30, 2026 10:06 am

देर रात राजस्थान सहित 9 राज्यों के राज्यपाल बदले अब राजस्थान के बागड़े होंगे नये राज्यपाल…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

राजस्थान सहित 09 राज्यों के राज्यपाल बदले

देर रात राजस्थान सहित 9 राज्यों के राज्यपाल बदले अब राजस्थान के बागड़े होंगे नये राज्यपाल…..

राजस्थान सहित 09 राज्यों के राज्यपाल बदले

नई दिल्ली/जयपुर, @MaruSangram। देश में राजस्थान सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है।  राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं बागड़े, वहीं महाराष्ट्र सरकार में रोजगार और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री भी रह चुके हैं हरिभाऊ किशनराव बागड़े।

 

औरंगाबाद जिले के मराठा परिवार से संबंध रखते हैं हरिभाऊ किशनराव बागड़े।
कलराज मिश्र का बतौर राज्यपाल पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार (27 जुलाई) की रात को बताया कि ये नियुक्ति उनके संबंधित कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

कितने साल का होता राज्यपाल का कार्यकाल?
संविधान के नियमों के मुताबिक राज्यपाल का पद अधिकतम पांच साल का होता है, लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा होते ही उन्हें पद से हटाना जरूरी नहीं है। अनुच्छेद 156 के अनुसार राज्यपाल अपने पद ग्रहण करने की तारीख से पांच साल की अवधि तक पद पर रहेगा।

अन्य राज्यों के राज्यपाल:

◆ हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया

◆ जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

◆ ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया‌।

◆ संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

◆ रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

◆ सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

◆ झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया, उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

◆ असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया।

◆ सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts