April 24, 2026 3:55 pm

तीन करोड़ रुपए के कपड़ों से भरा ट्रक लूटने वाला: दो साल से था फरार, मामले में अब तक 6 को पकड़ा..!!

Sarjit Singh

Sarjit Singh

तीन करोड़ रुपए के कपड़ों से भरा ट्रक लूटने वाला

तीन करोड़ रुपए के कपड़ों से भरा ट्रक लूटने वाला: दो साल से था फरार, मामले में अब तक 6 को पकड़ा..!!

तीन करोड़ रुपए के कपड़ों से भरा ट्रक लूटने वाला: दो साल से था फरार, मामले में अब तक 6 को पकड़ा..!!

जोधपुर, @MaruSangram। जोधपुर में दो साल पहले तीन करोड़ रुपए के कपड़ों से भरे ट्रक को लूटने के मामले में पुलिस ने 25 हजार रुपए इनामी बदमाश महिपाल सिंह चारण को पकड़ लिया है। आरोपी लूट का मास्टमाइंड था और पिछले दो सालों से फरार चल रहा था।

इस मामले में पुलिस ने अभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक आरोपी फरार चल रहा है।

जोधपुर वेस्ट डीसीपी राजेश कुमार यादव ने बताया- पुलिस ने 25 हजार इनामी बालेसर के चांचलवा गांव निवासी महिपाल सिंह (35) पुत्र किशनदान चारण को गिरफ्तार किया है।

आरोपी को कोर्ट के आदेश पर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेकर लूट गए कपड़ों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2.25 करोड़ का कपड़ा बरामद कर लिया है। बचे हुए कपड़े के लिए अब महिपाल से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इनके एक साथी ट्रक ड्राइवर खंगटा निवासी मंछीराम पुत्र धन्नाराम की तलाश की जा रही है।

पहले से 12 मामले दर्ज

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी फगलूराम ने बताया कि आरोपी महिपाल के खिलाफ पहले से मादक पदार्थ तस्करी, लूट, अवैध हथियार आदि के 12 मामले दर्ज हैं।

यह था पूरा मामला
थानाधिकारी फगलूराम ने बताया कि 26 अप्रैल 2023 को सूरत की राजहंस ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ट्रक से सूरत से जम्मू के लिए तीन करोड़ के कीमत की 287 कपड़ों की गांठों को रवाना किया गया था। यह ट्रक 30 अप्रैल को जम्मू पहुंचना था।

30 अप्रैल को ट्रक नहीं पहुंचने पर ट्रांसपोर्ट कम्पनी मालिक ने ट्रक ड्राइवर मंछीराम को फोन किया लेकिन उसका मोबाइल बंद था। इसके बाद पता चला कि ट्रक 28 अप्रैल को निंबला टोल नाके से निकला और डीपीएस सर्कल के पास उसे बोलेरो सवाल बदमाशों द्वारा लूटने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस मामला दर्ज कर अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts