August 10, 2026 6:41 pm

सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास बेटियों को मिलेगी ₹30 हजार की छात्रवृत्ति, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया….

सरकारी स्कूलों से 10वीं और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण बेटियों को ₹30 हजार तक की छात्रवृत्ति मिलेगी। जानें योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास बेटियों को मिलेगी ₹30 हजार की छात्रवृत्ति, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया….

सरकारी स्कूलों से 10वीं-12वीं पास बेटियों को मिलेगी ₹30 हजार की छात्रवृत्ति, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया…..

सरकारी स्कूलों से दसवीं-बारहवीं उत्तीर्ण बेटियों को छात्रवृत्ति के रूप में मिलेंगे तीस हजार

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की पहल, सोमवार से होंगे ऑनलाइन आवेदन

विधायक जेठानंद व्यास ने पोस्टर का किया विमोचन

बीकानेर, @MaruSangram। सरकारी स्कूल से दसवीं और बारहवीं उत्तीर्ण करने वाली बेटियों को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में तीस हजार रुपए दिए जाएंगे। योजना के पोस्टर का विमोचन शनिवार को बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका अधिकाधिक लाभ छात्राओं तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इससे बेटियों को संबल मिलेगा तथा वे और अधिक बेहतर परिणाम दे पाएंगी।
उन्होंने फाउंडेशन के सामाजिक सरोकारों के अन्य कार्यों के बारे में चर्चा की और कहा कि अधिक से अधिक बेटियों को इसका लाभ दिलाएं।

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के डॉ. रविंद्र मारू ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 से 31 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। चयनित छात्राओं को स्नातक अथवा डिप्लोमा के दौरान 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राजस्थान में इस वर्ष 35 हजार से अधिक छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ देने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में वर्ष 2024-25 में प्रदेश की 5 हजार 214 तथा वर्ष 2025-26 में 22 हजार 714 छात्राओं का चयन इस योजना के तहत हुआ था। छात्राएं 10 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन का दूसरा चरण 10 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक चलेगा।

छात्रवृत्ति की यह रहेगी पात्रता
छात्रा ने दसवीं एवं बारहवीं कक्षा सरकारी विद्यालय से नियमित विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण की हो। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 में भारत के किसी भी राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त निजी महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में दो से पांच वर्ष अवधि के मान्यता प्राप्त स्नातक अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश लिया हो।

इस छात्रवृत्ति के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। इस दौरान उपनिदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे।

Girls who pass 10th and 12th grades from government schools will receive a scholarship of ₹30,000. Learn about the eligibility and application process.

Girls who pass 10th and 12th grades from government schools will receive a scholarship of ₹30,000. Learn about the eligibility and application process.

Girls who pass 10th and 12th grades from government schools will receive a scholarship of ₹30,000.

Initiative by the Azim Premji Foundation, online applications will begin on Monday.

MLA Jethanand Vyas released the poster.

Bikaner, @MaruSangram. Girls who pass 10th and 12th grades from government schools will receive a scholarship of ₹30,000 from the Azim Premji Foundation. The poster for the scheme was released on Saturday by Bikaner West MLA Jethanand Vyas.

On this occasion, he said that this is an important initiative towards empowering girls to become self-reliant through education, and the maximum benefit should reach female students.

He said that this will empower girls and enable them to achieve even better results.

He discussed the Foundation’s other social work and urged that as many girls as possible benefit from it.

Dr. Ravindra Maru of the Azim Premji Foundation stated that the scholarship application process will run from August 10th to 31st, 2026. Selected girls will receive financial assistance of ₹30,000 during their graduation or diploma. The goal is to provide this scholarship to over 35,000 girls in Rajasthan this year.

He stated that 5,214 girls from the state were selected under this scheme in 2024-25 and 22,714 girls in 2025-26. Girls will be able to apply online starting August 10th. The second phase of applications will run from January 10th, 2027, to January 31st, 2027.

The eligibility criteria for the scholarship are:
The girl must have completed the 10th and 12th grades as a regular student from a government school. Also, in the academic year 2026-27, they must have taken regular admission in the first year of a recognized undergraduate or diploma course of two to five years duration at a government or recognized private college or university in any state or union territory of India.

There is no age limit for this scholarship. Deputy Director (Public Relations) Hari Shankar Acharya was present during the event.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts