August 6, 2026 1:51 am

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए 15 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन…..

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 अगस्त 2026 कर दी गई है। शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि वाले बच्चे awards.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए 15 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन…..

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए 15 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन…..

पूर्व में यह अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी

बीकानेर, @MaruSangram। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) हेतु पात्र बच्चों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।जिला कलक्टर कार्यालय ने इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को पात्र बच्चों के नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

एडीएम सिटी श्रीमती रीना छींपा ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी गई है। पूर्व में यह अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी।

निर्देशों के अनुसार शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी उपलब्धि हासिल करने वाले पात्र बच्चों की पहचान कर उनके आवेदन समयबद्ध रूप से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा बाल अधिकारिता विभाग सहित संबंधित विभागों से आपसी समन्वय स्थापित कर पात्र बच्चों के आवेदन निर्धारित अंतिम तिथि तक अनिवार्य रूप से अपलोड करवाने के निर्देश दिए हैं।

सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक पात्र बच्चों तक इस पुरस्कार योजना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी योग्य प्रतिभा आवेदन से वंचित न रहे।

Online applications for the Prime Minister’s National Child Award 2026 will be accepted until August 15th…

Online applications for the Prime Minister’s National Child Award 2026 will be accepted until August 15th…

Previously, the deadline was July 31st.

Bikaner, @MaruSangram. The Ministry of Women and Child Development, Government of India, has invited online applications from eligible children for the Prime Minister’s National Child Award (PMRBP) for the year 2026. The District Collector’s Office has issued instructions to all concerned departments to ensure the enrollment of eligible children.

ADM City, Mrs. Reena Chhipa, informed that the deadline for online applications for the Prime Minister’s National Child Award has been extended to August 15th, 2026. Previously, this deadline was July 31st.

According to the instructions, eligible children who have achieved outstanding and inspiring achievements in various fields including education, sports, art and culture, social service, environmental protection, science and technology will be identified and their applications will be uploaded online on the National Awards Portal https://awards.gov.in in a timely manner.

The District Administration has established mutual coordination with the concerned departments including the Chief District Education Officer, District Education Officer, District Sports Officer, Women and Child Development Department, Social Justice and Empowerment Department and Child Rights Department and has given instructions to compulsorily upload the applications of eligible children by the prescribed last date.

All the concerned departments have been directed to disseminate information about this award scheme to as many eligible children as possible, so that no deserving talent is deprived of the opportunity to apply.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts