August 27, 2026 12:21 pm

करणी माता मंदिर दर्शन के लिए आए जयपुर के युवक की अचानक मौत, सीने में दर्द के बाद तोड़ा दम…..

बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर दर्शन के लिए आए जयपुर निवासी युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सीने में तेज दर्द के बाद उसे देशनोक सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

करणी माता मंदिर दर्शन के लिए आए जयपुर के युवक की अचानक मौत, सीने में दर्द के बाद तोड़ा दम…..

करणी माता मंदिर दर्शन के लिए आए जयपुर के युवक की अचानक मौत, सीने में दर्द के बाद तोड़ा दम…..

बीकानेर, @MaruSangram। देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन करने आए जयपुर निवासी एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, जयपुर के आमेर निवासी राहुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई करण कुमार करणी माता मंदिर में दर्शन करने देशनोक आया था। वह 4 अगस्त की रात केसर महल होटल में ठहरा हुआ था।

रिपोर्ट के मुताबिक, होटल में ठहरने के दौरान करण कुमार के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। परिजन उसे तत्काल देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Maru Sangram News

A young man from Jaipur, who had come to visit the Karni Mata Temple, died suddenly after suffering chest pain…

A young man from Jaipur, who had come to visit the Karni Mata Temple, died suddenly after suffering chest pain…

Bikaner, @MaruSangram. A young man from Jaipur, who had come to visit the world-famous Karni Mata Temple in Deshnok, died after his health suddenly deteriorated. The incident has caused an atmosphere of mourning in the area. Police have registered a case and started investigating the matter.

According to the police, Rahul Kumar, a resident of Amer, Jaipur, reported that his brother, Karan Kumar, had come to Deshnok to visit the Karni Mata Temple. He was staying at the Kesar Mahal Hotel on the night of August 4th.

According to the report, Karan Kumar suddenly experienced severe chest pain while staying at the hotel. His family immediately rushed him to the Deshnok Community Health Center (CHC), where doctors declared him dead during treatment.

Upon receiving information about the incident, police arrived at the scene and, after taking necessary legal action, registered a case and began the investigation.

Police say that the actual cause of death will be revealed only after the post-mortem report is received. Currently, the police are investigating the case from all angles.

Maru Sangram News

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts