
बीकानेर में यूरोपीय वीजा के नाम पर 6 लाख की ठगी, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज…..
बीकानेर में यूरोपीय वीजा के नाम पर 6 लाख की ठगी, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज….
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर में यूरोपीय वीजा दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर जेएनवीसी थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, जसरासर निवासी एवं वर्तमान में तिलक नगर निवासी मनोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गोगराज, अजयपाल और मुकेश जांगू ने उसे विदेश भेजने और यूरोपीय वीजा दिलाने का भरोसा दिया।
परिवादी का आरोप है कि आरोपियों के कहने पर उसने आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए और यूरोपीय वीजा बनवाने के लिए कुल 6 लाख रुपये भी दे दिए। इसके बाद आरोपी लगातार वीजा प्रक्रिया का बहाना बनाकर टालमटोल करते रहे।
मनोज कुमार के अनुसार, न तो उसे वीजा मिला और न ही उसके 6 लाख रुपये वापस किए गए। खुद को ठगा महसूस होने पर उसने जेएनवीसी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
A case has been filed against three accused for allegedly defrauding ₹6 lakh in the name of a European visa in Bikaner…
A case has been filed against three accused for allegedly defrauding ₹6 lakh in the name of a European visa in Bikaner…
Bikaner, @MaruSangram. An alleged fraud of ₹6 lakh in the name of a European visa has come to light in Bikaner. Based on the victim’s complaint, the JNV police station has registered a case against three individuals and initiated an investigation.
According to the police, Manoj Kumar, a resident of Jasrasar and currently a resident of Tilak Nagar, has filed a report stating that Gograj, Ajaypal, and Mukesh Jangu promised to send him abroad and obtain a European visa.
The complainant alleges that he provided the necessary documents and paid a total of ₹6 lakh for the European visa. Afterward, the accused continued to delay the process, citing ongoing delays.
According to Manoj Kumar, he neither received the visa nor was his ₹6 lakh refunded. Feeling cheated, he filed a complaint at the JNV police station.
The police have registered a case based on the complainant’s report and have begun an investigation. Further legal action will be taken following the investigation.
Author: Sarjit Singh







