August 5, 2026 6:42 am

9 अगस्त को अग्रवाल भवन में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, सर्व समाज को मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं….

अगस्त 2026 को बीकानेर के अग्रवाल भवन, व्यास कॉलोनी में अग्रवाल समाज चेतना समिति एवं मारवाड़ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। सर्व समाज के लिए आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय एवं लिवर जांच सहित कई सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

9 अगस्त को अग्रवाल भवन में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, सर्व समाज को मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं….

9 अगस्त को अग्रवाल भवन में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, सर्व समाज को मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं…..

बीकानेर @MaruSangram। अग्रवाल समाज चेतना समिति एवं मारवाड़ हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में 9 अगस्त (रविवार) को व्यास कॉलोनी स्थित अग्रवाल भवन में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा और इसमें सर्व समाज के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष प्रमोद देवड़ा ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक आमजन को स्वास्थ्य परामर्श देंगे तथा विभिन्न बीमारियों की जांच भी निःशुल्क की जाएगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की।

डॉ. वेद गोयल ने जानकारी दी कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवनीत सुथार, डॉ. एम.जी. भट्टड़, डॉ. निशांत वर्मा, डॉ. तारिक मोहम्मद तस्लीम एवं डॉ. इमरान खान अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। मरीजों को रोगों के अनुसार परामर्श और उपचार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

मारवाड़ हॉस्पिटल के संपर्क अधिकारी सुनील शर्मा एवं डॉ. एम.जी. भट्टड़ ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हृदय एवं लिवर संबंधी जांच सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण पूरी तरह निःशुल्क किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने और इस अवसर का लाभ लेने का आग्रह किया।

प्रेस वार्ता के अंत में प्रदीप कुमार लाट एवं समिति के मंत्री मनीष चौधरी ने मीडिया और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से यह सेवा कार्य और अधिक सफल होगा।

इस अवसर पर मारवाड़ हॉस्पिटल के प्रतिनिधि, अग्रवाल समाज चेतना समिति के पदाधिकारी, महिला कार्यकारिणी की सदस्याएं एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

A massive free medical camp will be held at Agarwal Bhawan on August 9th, with specialist doctors available for all.

A massive free medical camp will be held at Agarwal Bhawan on August 9th, with specialist doctors available for all.

Bikaner @MaruSangram. A massive free medical camp will be held on August 9th (Sunday) at Agarwal Bhawan in Vyas Colony, under the joint aegis of the Agarwal Samaj Chetna Samiti and Marwar Hospital. The camp will run from 8:00 am to 12:00 pm and will provide free health services to all.

In a press conference held in this regard, committee president Pramod Devda stated that in this free medical camp, organized for the purpose of social service, specialist doctors will provide health advice to the public and will also provide free checkups for various diseases. He appealed to as many people as possible to attend the camp and avail the benefits.

Dr. Ved Goyal informed that senior doctors Dr. Navneet Suthar, Dr. M.G. Bhattad, Dr. Nishant Verma, Dr. Tariq Mohammad Tasleem, and Dr. Imran Khan will provide their expert services. Patients will also be provided with consultation and necessary treatment guidance based on their illnesses.

Marwar Hospital’s liaison officer, Sunil Sharma, and Dr. M.G. Bhattad, stated that several essential health tests, including blood pressure, blood sugar, heart, and liver tests, will be performed completely free of charge at the camp. They urged people to schedule regular health checkups and take advantage of this opportunity.

At the end of the press conference, Pradeep Kumar Lat and committee minister Manish Chaudhary expressed their gratitude to the media and the members present, stating that participation from every section of society will make this service even more successful.

Representatives from Marwar Hospital, officials from the Agarwal Samaj Chetna Samiti, members of the women’s executive committee, and numerous prominent citizens were present on the occasion.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts