July 24, 2026 1:46 am

NEET और IIT 2026 में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा, सफलता का लहराया परचम…..

NEET और IIT 2026 में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। विद्यार्थियों ने NEET में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, जबकि छात्रों का चयन IIT और NIT के लिए हुआ।
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

NEET और IIT 2026 में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा, सफलता का लहराया परचम…..

NEET और IIT 2026 में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा, सफलता का लहराया परचम

बीकानेर, @MaruSangram। श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल NEET IIT 2026 में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उदरामसर में स्थित श्री कृष्णा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (SKPS) के विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ देश की प्रतिष्ठित NEET और IIT/NIT 2026 जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता हासिल की।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों को मिलने वाले निरंतर मार्गदर्शन को एक बार फिर साबित किया है।

NEET 2026 में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
NEET 2026 में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
श्री किशन सियाग ने 12वीं कक्षा के साथ 647/720 अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
मुकेश गोदारा ने 622 अंक प्राप्त किए,
जबकि 12वीं के साथ अध्ययनरत अभिषेक साहू ने 603 अंक हासिल कर 3958वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की।

इसके अलावा हर्षित जाट ने 597,
मनीष
हरि किशन ने 588-588,
वीरेंद्र सोलंकी ने 587,
आरती सियाग ने 586,
अंजली जाट ने 584,
नेहा शर्मा ने 576
विकास सियाग ने 574 अंक प्राप्त किए।
वहीं
गोविंद सोनी ने 561,
निर्मल ने 560,
भावना ने 555,
रितु बिश्नोई ने 552
अनीता ने 545 अंक हासिल कर NEET 2026 में शानदार सफलता अर्जित की।

IIT और NIT में भी विद्यार्थियों ने बनाई जगह
इंजीनियरिंग क्षेत्र में भी श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 12वीं कक्षा में अध्ययनरत खेतपाल और अभिजीत का चयन प्रतिष्ठित IIT के लिए हुआ है, जबकि छात्र हरीश ने NIT में चयन हासिल किया।

22 वर्षों के अनुभव और मार्गदर्शन का परिणाम
विद्यालय के विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्था निदेशक बी. एस. यादव और प्रधानाचार्या सुरेश देवी यादव ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि संस्था के 22 वर्षों के अनुभव, अनुशासन, संस्कार और विद्यार्थियों को दिए जा रहे समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।

NEET और IIT 2026 में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की सफलता ने उदयरामसर और बीकानेर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की उपलब्धियों को और मजबूत किया है।

बीकानेर और शिक्षा जगत की प्रमुख खबरों के लिए जुड़े रहें Maru Sangram News के साथ।

Shri Krishna Public School students dominate NEET and IIT 2026, hoisting the flag of success

Bikaner, @MaruSangram. Shri Krishna Public School students have brought laurels to the school and the region with their outstanding performance in the NEET IIT 2026.

Students from Shri Krishna Public Senior Secondary School (SKPS), located in Udaramsar, achieved excellent success in the 12th board exams as well as in the prestigious national-level competitive exams like NEET and IIT/NIT 2026.

This achievement of the students once again proves the quality education, discipline, and continuous guidance provided to the students at the school.

Student Performance in NEET 2026
Students of Shri Krishna Public School performed remarkably well in NEET 2026.

Mr. Kishan Siyag secured the top position in the school by scoring 647/720 marks in the 12th grade.
Mukesh Godara scored 622 marks, while Abhishek Sahu, a 12th-grade student, secured 603 marks, securing the 3958th All India Rank.

In addition, Harshit Jat scored 597, Manish Hari Kishan scored 588 each, Virendra Solanki scored 587, Aarti Siyag scored 586, Anjali Jat scored 584, Neha Sharma scored 576, and Vikas Siyag scored 574.

Govind Soni scored 561, Nirmal scored 560, Bhavna scored 555, and Ritu Bishnoi scored 552. Anita achieved excellent success in NEET 2026 by scoring 545 marks.

Students also secured positions in IITs and NITs
Students from Shri Krishna Public School also performed exceptionally well in the engineering field. Khetpal and Abhijeet, both in grade 12, have been selected for the prestigious IITs, while Harish has secured a spot in the NIT.

The Result of 22 Years of Experience and Guidance
On this success of the school’s students, Director B.S. Yadav and Principal Suresh Devi Yadav congratulated the successful students, their parents, and teachers.

The school management stated that this achievement is the result of the institution’s 22 years of experience, discipline, values, and dedicated guidance provided to the students.

The success of Shri Krishna Public School students in NEET and IIT 2026 further strengthens the school’s achievements in the field of education in Udayramsar and the Bikaner region.

Stay tuned to Maru Sangram News for the latest news from Bikaner and the education world.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts