July 24, 2026 1:47 am

आज का प्रेरक प्रसंग: मरू संग्राम न्यूज चैनल के पेज पर पढ़ें प्रेरणादायक कहानी…..

आज का प्रेरक प्रसंग: मरू संग्राम न्यूज चैनल
Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

आज का प्रेरक प्रसंग: मरू संग्राम न्यूज चैनल के पेज पर पढ़ें प्रेरणादायक कहानी…..

आज का प्रेरक प्रसंग: मरू संग्राम न्यूज चैनल के पेज पर पढ़ें प्रेरणादायक कहानी…..

आज का प्रेरक प्रसंग !! विद्वान !!

एक महान विद्वान से मिलने के लिये एक दिन रोशनपुर के राजा आये। राजा ने विद्वान से पुछा, ‘क्या इस दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति है जो बहुत महान हो लेकिन उसे दुनिया वाले नहीं जानते हो?’ विद्वान ने राजा से विनम्र भाव से मुस्कुराते हुये कहा, ‘हम दुनिया के ज्यादातर महान लोगों को नहीं जानते हैं।’ दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो महान लोगों से भी कई गुना महान हैं।

राजा ने विद्वान से कहा, ‘ऐसे कैसे संभव है’। विद्वान ने कहा, मैं आपको ऐसे कई व्यक्तियों से मिलवाऊंगा। इतना कहकर विद्वान, राजा को लेकर एक गांव की ओर चल पड़े। रास्ते में कुछ दुर पश्चात् पेड़ के नीचे एक बुढ़ा आदमी वहाँ उनको मिल गया। बुढ़े आदमी के पास एक पानी का घड़ा और कुछ डबल रोटी थी। विद्वान और राजा ने उससे मांगकर डबल रोटी खाई और पानी पिया।

जब राजा उस बूढ़े आदमी को डबल रोटी के दाम देने लगा तो वह आदमी बोला- महोदय, मैं कोई दुकानदार नहीं हूँ। मैं बस वही कर रहा हूँ जो मैं इस उम्र में करने योग्य हूँ। मेरे बेटे का डबल रोटी का व्यापार है, मेरा घर में मन नहीं लगता इसलिये राहगिरों को ठंडा पानी पिलाने और डबल रोटी खिलाने आ जाया करता हूँ। इससे मुझे बहुत खुशी मिलती है। विद्वान ने राजा को इशारा देते हुए कहा कि देखो राजन् इस बुढ़े आदमी की इतनी अच्छी सोच ही इसे महान बनाती है।

फिर इतना कहकर दोनों ने गाँव में प्रवेश किया तब उन्हें एक स्कूल नजर आया। स्कूल में उन्होंने एक शिक्षक से मुलाकात की और राजा ने उससे पूछा कि आप इतने विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं तो आपको कितनी तनख्वाह मिलती है। उस शिक्षक ने राजा से कहा कि महाराज मैं तनख्वाह के लिये नहीं पढ़ा रहा हूँ, यहाँ कोई शिक्षक नहीं थे और विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर था इस कारण मैं उन्हें मुफ्त में शिक्षा देने आ रहा हूँ। विद्वान ने राजा से कहा कि महाराज दूसरों के लिये जीने वाला भी बहुत ही महान होता है। और ऐसे कई लोग हैं जिनकी ऐसी महान सोच ही उन्हें महान से भी बड़ा महान बनाती हैं।

इसलिए राजन् अच्छी सोच आदमी का किस्मत निर्धारित करती है। इसलिए हमेशा अच्छी बातें ही सोचकर कार्य करें और महान बनें। आदमी बड़ी बातों से नहीं बल्कि अच्छी सोच व अच्छे कामों से महान माना जाता है।

शिक्षा:-
जीवन में कुछ प्राप्त करने के लिये और सफलता हासिल करने के लिये बड़ी बातों को ज्यादा महत्व देने के बजाय अच्छी सोच को ज्यादा महत्व देना चाहिये क्योंकि आपकी अच्छी सोच ही आपके कार्य को निर्धारित करती है..!!

सदैव प्रसन्न रहिये – जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है – उसके पास समस्त है।।

Today’s Inspirational Event: Read the inspirational story on the Maru Sangram News Channel page…

Today’s Inspirational Event: Read the inspirational story on the Maru Sangram News Channel page…

Today’s Inspirational Event

!! Scholar!!

One day, the king of Roshanpur came to meet a great scholar. The king asked the scholar, “Is there anyone in this world who is so great but unknown to the world?” The scholar smiled politely and replied, “We don’t know most of the great people in the world.” There are many people in the world who are many times greater than the great ones.

The king asked the scholar, “How is that possible?” The scholar replied, “I will introduce you to many such people.” With that, the scholar took the king and set off toward a village. A short distance down the road, they found an old man under a tree. The old man had a water pot and some bread. The scholar and the king borrowed some bread from him, ate bread, and drank water.

When the king began to pay the old man for the loaf of bread, the man replied, “Sir, I’m not a shopkeeper. I’m just doing what I’m capable of at this age. My son runs a loaf of bread business. I don’t feel like staying home, so I come to offer cold water and bread to passersby. This brings me great joy.” The scholar gestured to the king and said, “Look, King! It’s this old man’s kindness that makes him great.”

With that, the two entered the village and saw a school. They met a teacher there, and the king asked him, “How much salary do you get, considering how many students you teach?” The teacher replied, “Your Majesty, I’m not teaching for a salary. There were no teachers here, and the students’ futures were at stake, so I’m coming to teach them for free.” The scholar told the king, “Your Majesty, even someone who lives for others is truly great. And there are many people whose noble thoughts make them even greater than the greatest.”

Therefore, O King, good thoughts determine a person’s destiny. Therefore, always think positive thoughts and act accordingly, and become great. A person is considered great not by big words, but by good thoughts and good deeds.

Moral:
To achieve something in life and attain success, one should prioritize good thoughts rather than big things, because it is your good thoughts that determine your actions.

Always be happy – whatever you have is enough.
He who has a happy mind has everything.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts