May 13, 2026 4:23 pm

स्व. मां उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान, समारोह में 14 महिलाओं का सम्मान….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

स्व. मां उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान, समारोह में 14 महिलाओं का सम्मान….

मातृत्व त्याग, संस्कार और निस्वार्थ प्रेम की सबसे बड़ी मिसाल: अनुराधा सक्सेना

स्व. मां उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान, समारोह में 14 महिलाओं का सम्मान….

स्व. मां उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान, समारोह में 14 महिलाओं का सम्मान…..

बीकानेर, @MaruSangram। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन के तत्वावधान में आयोजित स्व. मां उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान समारोह मातृत्व के सम्मान, संवेदनाओं और प्रेरणादायी विचारों से सराबोर रहा।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 14 महिलाओं को माला, ताज, साड़ी, नारियल एवं स्मृति प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की वह पहली पाठशाला है जहां प्रेम, त्याग, संस्कार और धैर्य का ज्ञान मिलता है।”
उन्होंने कहा कि मां अपने बच्चों के सुख के लिए हर कठिनाई को मुस्कुराते हुए सहन कर लेती है और उसका स्नेह जीवनभर संबल बनकर साथ चलता है। दुनिया में यदि कोई बिना किसी स्वार्थ के प्रेम करता है तो वह मां होती है। मां की ममता में वह शक्ति होती है जो टूटे हुए मन को भी संभाल लेती है और उसके आशीर्वाद में जीवन की हर कठिनाई से लड़ने का साहस छिपा होता है।

डॉ. अनुराधा सक्सेना ने कविता के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, उनमें उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध पर्वतारोही डॉ. सुषमा बिस्सा ने कहा कि मां का महत्व शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वह परिवार की नींव, संस्कारों की जननी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। मां अपने सपनों का त्याग कर बच्चों के सपनों को साकार करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर देती है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. शरद सक्सेना ने कहा कि मातृत्व केवल जन्म देने का नाम नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में बच्चों का मार्गदर्शन करने, उन्हें सही संस्कार देने और हर दर्द में ढाल बनकर खड़े रहने का नाम है। मां का त्याग और समर्पण अतुलनीय होता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में क्लब अध्यक्ष लॉयन सुरेश भसीन ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का अभिनंदन किया। इसके बाद जवाहर जोशी ने मां पर आधारित भावपूर्ण गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया।

लॉयन शशांक सक्सेना ने अपनी माताजी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम के उद्देश्य एवं भावनाओं पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन लॉयन प्रमोद सक्सेना ने किया।

कार्यक्रम में लॉयन अरुण जैन, लॉयन नीरज भटनागर, लॉयन रचना सोनी, लॉयन विजय शर्मा, लॉयन मीना भसीन, लॉयन उमाशंकर आचार्य, आरीफ खान लॉयन अंजू जैन, प्रिया सक्सेना, सृष्टि, सुजाता गौतम, डॉ. सुचित्रा कश्यप, पुष्पा शर्मा, मंजू सक्सेना, शशि ठकराल, नरसिंह सेवग, डॉ. क्षितिज सक्सेना, अंकुर ठकराल, सुमिता शर्मा, विशाल जैन, चंद्रकला सोनी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जवाहर जोशी ने किया।

इनका हुआ सम्मान
समारोह में चंद्रकांता सोनी, प्रभा बिस्सा, कंचन जोशी, रागिनी सक्सेना, मंजु राजपुरोहित, डॉ. ज्योति वधवा, कामिनी भोजक, कमलिनी मिश्रा, कृष्णा मलिक, कमलेश शेखावत, मंजू गुलगुलिया एवं अलका चौधरी का मातृ शक्ति सम्मान से अभिनंदन किया गया।

Motherhood is the greatest example of sacrifice, values, and selfless love: Anuradha Saxena

Late Mother Usha Saxena Mother Power Award, 14 women honored at the ceremony…

Late Mother Usha Saxena Mother Power Award, 14 women honored at the ceremony…

Bikaner, @MaruSangram. The Late Mother Usha Saxena Mother Power Award ceremony, organized under the auspices of Lions Club Bikaner Multivision, was filled with respect for motherhood, empathy, and inspiring thoughts.

Fourteen women who have made significant contributions in various fields were honored at the ceremony with garlands, crowns, saris, coconuts, and mementos.

The program was presided over by Dr. Anuradha Saxena, Deputy Director of the Women’s Empowerment Department.

In her address, she said, “Mother is not just a relationship, but the first school of life where one learns love, sacrifice, values, and patience.”

He said that a mother endures every hardship with a smile for the happiness of her children, and her affection remains a lifelong support. If anyone in the world loves without any selfishness, it is a mother. A mother’s love has the power to heal even a broken heart, and her blessings contain the courage to face every challenge in life.

Dr. Anuradha Saxena expressed her feelings through poetry, saying that her mother has played a major role in all her achievements.

The program’s special guest, renowned mountaineer Dr. Sushma Bissa, said that the importance of a mother cannot be expressed in words. She is the foundation of the family, the mother of values, and the greatest inspiration for a bright future for her children. A mother sacrifices her own dreams and dedicates her entire life to making her children’s dreams come true.

Special guest Dr. Sharad Saxena said that motherhood is not just about giving birth, but also about guiding children in every situation, instilling the right values, and standing as a shield in every pain. A mother’s sacrifice and dedication are incomparable.

At the beginning of the program, Club President Lion Suresh Bhasin gave a welcome address and greeted all the guests and attendees. Jawahar Joshi then presented a soulful song about mothers, bringing an emotional atmosphere to the event.

Lion Shashank Saxena highlighted the purpose and sentiments of this program, organized in memory of his mother. Lion Pramod Saxena proposed the vote of thanks.

Many dignitaries, including Lion Arun Jain, Lion Neeraj Bhatnagar, Lion Rachna Soni, Lion Vijay Sharma, Lion Meena Bhasin, Lion Umashankar Acharya, Arif Khan, Lion Anju Jain, Priya Saxena, Srishti, Sujata Gautam, Dr. Suchitra Kashyap, Pushpa Sharma, Manju Saxena, Shashi Thakral, Narsingh Sewag, Dr. Kshitij Saxena, Ankur Thakral, Sumita Sharma, Vishal Jain, Chandrakala Soni, were present at the event. The program was conducted by Jawahar Joshi.

They were honored
At the ceremony, Chandrakanta Soni, Prabha Bissa, Kanchan Joshi, Ragini Saxena, Manju Rajpurohit, Dr. Jyoti Wadhwa, Kamini Bhojak, Kamalini Mishra, Krishna Malik, Kamlesh Shekhawat, Manju Gulgulia, and Alka Chaudhary were honored with the Matri Shakti Samman.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts