May 13, 2026 4:23 pm

प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026….

प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026…..

अनुपस्थित रहने वाले वीक्षकों और अन्य कार्मिकों के विरुद्ध होगी कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही

बीकानेर, @MaruSangram। शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 में अनुपस्थित रहने वाले वीक्षकों और परीक्षा कार्य से जुड़े कार्मिकों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

परीक्षा समन्वयक तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 9 और 10 मई को प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 तथा प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न कार्मिकों को वीक्षक नियुक्त किया गया है।

अनेक केंद्रों पर वीक्षण कार्य के लिए नियुक्त शिक्षकों/ कार्मिकों द्वारा अन्य कार्य का उल्लेख करते हुए परीक्षा कार्य हेतु उपस्थित नहीं दी जा रही है, इससे परीक्षा के सफल संचालन में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके मध्यनजर उन्होंने वीक्षण कार्य और अन्य समस्त परीक्षा संबंधित ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों और उनके नियंत्रण अधिकारियों (प्राचार्य) को सख्त निर्देश दिए हैं कि परीक्षा कार्य के लिए निर्देशित परीक्षा केंद्र पर नियुक्त कार्मिक की यथा समय उपस्थिति सुनिश्चित करें।

अन्यथा परीक्षा कार्य के लिए उपस्थित नहीं होने को परीक्षा कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जाना मानकर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित नियंत्रण अधिकारी अथवा कार्मिक की होगी।

Laboratory Assistant (Geography) Direct Recruitment Examination-2026 and Laboratory Assistant and Junior Laboratory Assistant (Science) Direct Recruitment Examination-2026….

Laboratory Assistant (Geography) Direct Recruitment Examination-2026 and Laboratory Assistant and Junior Laboratory Assistant (Science) Direct Recruitment Examination-2026…..

Strict disciplinary action will be taken against invigilators and other personnel who are absent.

Bikaner, @MaruSangram. Strict disciplinary action will be taken against invigilators and other personnel who are absent from the Laboratory Assistant (Geography) Direct Recruitment Examination-2026 and the Laboratory Assistant and Junior Laboratory Assistant (Science) Direct Recruitment Examination-2026, to be held on Saturday and Sunday.

Examination Coordinator and Additional District Collector (City) Ramesh Dev informed that the Rajasthan Staff Selection Board is conducting the Laboratory Assistant (Geography) Direct Recruitment Examination-2026 and the Laboratory Assistant and Junior Laboratory Assistant (Science) Direct Recruitment Examination-2026 on May 9 and 10. For this, various personnel have been appointed as invigilators.

At many centres, teachers/staff appointed for invigilation work are not reporting for the examination work citing other work, which is causing serious hindrance in the successful conduct of the examination. In view of this, he has given strict instructions to the personnel appointed for invigilation work and all other examination related duties and their controlling officers (Principals) to ensure timely presence of the personnel appointed for examination work at the examination centre directed for examination work.

Otherwise, not reporting for examination work will be considered as causing disruption in the examination work and strict disciplinary action will be taken, for which the concerned controlling officer or personnel will be solely responsible.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts