
हाथकरघा बुनकरों को मिलेंगे नकद पुरस्कार, 30 जून तक करें आवेदन….
हाथकरघा बुनकरों को मिलेंगे नकद पुरस्कार, 30 जून तक करें आवेदन…..
बीकानेर, @MaruSangram। राज्य सरकार द्वारा हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वित्तीय वर्ष में भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि वही बुनकर आवेदन के पात्र होंगे जो पिछले तीन वर्षों से हाथकरघा बुनाई कार्य कर रहे हैं तथा जिन्हें गत तीन वर्षों में इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है।
पात्र हाथकरघा बुनकर अपने उत्पाद सहित आवेदन पत्र 30 जून तक चौपड़ा कटला रानीबाजार स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय समय में कभी भी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
Handloom weavers will receive cash prizes; apply by June 30th…
Handloom weavers will receive cash prizes; apply by June 30th…
Bikaner, @MaruSangram. The state government will provide cash prizes this fiscal year, as it does every year, to encourage handloom weavers. Applications for the district-level award have been invited from handloom weavers working within the district until June 30th.
Mrs. Manju Nain Godara, General Manager of the District Industries and Commerce Center, stated that only those weavers who have been working on handlooms for the past three years and have not been selected for this award in the past three years will be eligible to apply.
Eligible handloom weavers can submit their application forms, along with their products, to the District Industries and Commerce Center located at Chowpra Katla, Ranibazar, by June 30th. Application forms can be obtained from the office at any time during office hours.
Author: Sarjit Singh







