May 28, 2026 11:10 pm

बीकानेर में कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार शिविर….

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर में कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार शिविर….

बीकानेर में कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार शिविर….

बीकानेर, @MaruSangram। संभागीय रोजगार कार्यालय द्वारा 15 मई को संभागीय रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 10 बजे से कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार सहायता, स्वरोजगार तथा रोजगार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

शिविर में निजी क्षेत्र की जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी द्वारा टेक्नीशियन एवं सुपरवाइजर के 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण, आईटीआई तथा डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया जाएगा।

संभागीय रोजगार कार्यालय के उप-निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक, प्रशिक्षण एवं अन्य योग्यता प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां तथा फोटो साथ लानी होंगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।

Campus Placement and Employment Camp in Bikaner…

Campus Placement and Employment Camp in Bikaner…

Bikaner, @MaruSangram. The Divisional Employment Office will organize a campus placement and employment camp on May 15th at the Divisional Employment Office premises, starting at 10:00 am. The camp will provide employment assistance, self-employment, and job-related guidance to unemployed youth in the district.

The private sector company, Genus Power Infrastructure Limited, will recruit over 100 technician and supervisor positions. Candidates with 10th, 12th, ITI, and diploma degrees can apply for these positions. Eligible candidates will be selected through a preliminary recruitment process.

Hargobind Mittal, Deputy Director of the Divisional Employment Office, stated that candidates attending the camp must bring original copies of all their educational, training, and other qualification certificates and photographs. Interested candidates can avail of the employment opportunities by attending the camp on the scheduled date and time.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts