

बीकानेर में विराट कथा यज्ञ 19 मार्च से 29 मार्च तक, धर्म क्षेत्र में पधारे हैं अद्भुत शिवलिंग, होगा कुबेर और लक्ष्मी का वास…..
बीकानेर में विराट कथा यज्ञ 19 मार्च से 29 मार्च तक, धर्म क्षेत्र में पधारे हैं अद्भुत शिवलिंग, होगा कुबेर और लक्ष्मी का वास…..
समुद्री क्षेत्र से थार की धर्म नगरी में पधारे जगद्गुरु, लाए भक्ति-सागर, चैत्र नवरात्रि पर रातोंरात होगा चतुर्दश देवालयों का निर्माण !
विराट कथा यज्ञ 19 मार्च से 29 मार्च तक
धर्म क्षेत्र में पधारे हैं अद्भुत शिवलिंग, होगा कुबेर और लक्ष्मी का वास
छोटी काशी सदृश्य बीकानेर में 11 दिन तक विशाल मंदिरों में आकर्षण बनेगा देवताओं का जीवंत दर्शन
सभी आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क व्यवस्थाएं, सभी के लिए प्रसादी
बीकानेर, @MaruSangram। समुद्र-किनारे से पधारे जगद्गुरू थार में हिलोरे ले रहे आस्था के सागर में इस चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालुओं को भक्तिरस-वर्षा से तर कर देंगे। ऐसा होगा थार में पल्लवित-पुष्पित धर्मनगरी के गंगाशहर मार्ग पर संचालित अग्रवाल भवन में।

इस वृहद् अनुष्ठान (चैत्र नवरात्रि विराट कथा यज्ञ) को 19 मार्च से 29 मार्च तक तमिलनाडु के श्री पार्श्व पद्मावती शक्तिपीठ तीर्थ धाम, कृष्णगिरी के विश्व विख्यात पीठाधीश्वर जगद्गुरु पूज्यपाद 1008 वसंत विजयानंद गिरी महाराज की प्रेरणा और उन्हींके सान्निध्य में संपन्न करने का आशीर्वाद मिला है। इतना ही नहीं, अनुष्ठान स्थल पर न केवल रातों-रात प्रतीकात्मक ऊंचे-ऊंचे चतुर्दश मंदिरों का निर्माण होगा वरन् धर्म क्षेत्र में कुबेर और लक्ष्मी का स्थाई रूप से वास सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ 11 दिन तक रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक पायरेट कुबेर लक्ष्मी यंत्र एवं 1008 जीबू कॉइन का दिव्य साधना शिविर में बड़ी संख्या में साधक तप करेंगे। धार्मिक राजधानी काशी के विद्वान पंडित 9 कुंडीय विराट यज्ञ करवाएंगे जिसमें कई क्विंटल समिधा की आहुतियों से धर्म नगरी बीकानेर महकेगा।
इन सभी के साथ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा अद्भुत शिवलिंग। इस वृहद अनुष्ठान के संबंध में जानकारी देने के लिए गुरुवार को अग्रवाल भवन में पत्रकार वार्ता का आयोजन कर ट्रस्ट सदस्य गुरुभक्त संकेश जैन ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने 11 दिनों में प्रतिदिन अलसभोर से रात्रि के दूसरे प्रहर तक किए जाने वाले अनुष्ठानों का बिंदुवार विवरण बताया।
चतुर्दश मंदिर 35 से 45 फीट ऊंचे बनेंगे
अनुष्ठान स्थल अग्रवाल भवन में 35 से 45 फीट ऊंचे अस्थाई मंदिर बनाए जाएंगे। इनमें 14 देवी-देवता दर्शन देंगे। इनमें प्रथम पूज्य गणपति, भैरव नाथ, ………….

इस वृहद अनुष्ठान के तहत 500 दिव्य समृद्धि कलश स्थापित कर उनमें 351 दुर्लभ धार्मिक महत्व की सामग्रियों को स्थान देक विशेष यज्ञ पूजा के द्वारा उनका सिद्धि विधान किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक निशुल्क भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी, वहीं रात 10:30 बजे से ख्याति प्राप्त कलाकार भजन संध्या में अपनी प्रस्तुतियां देकर समां बाधेंगे।
A grand Katha Yagna will be held in Bikaner from March 19th to 29th. A magnificent Shivalinga has arrived in the religious region, where Kubera and Lakshmi will reside.
A grand Katha Yagna will be held in Bikaner from March 19th to 29th. A magnificent Shivalinga has arrived in the religious region, where Kubera and Lakshmi will reside.
The Jagadguru has arrived from the sea to the religious city of Thar, bringing with him the ocean of devotion. Fourteen temples will be constructed overnight during Chaitra Navratri!
A grand Katha Yagna will be held from March 19th to 29th.
A magnificent Shivalinga has arrived in the religious region, where Kubera and Lakshmi will reside.
Live darshan of deities will be the attraction in the huge temples of Bikaner, which resembles Mini Kashi, for 11 days.
Free arrangements for all visiting devotees, Prasad for all.
Bikaner, @MaruSangram. The Jagadguru, who has come from the seashore, will shower the devotees with the nectar of devotion in the ocean of faith surging in Thar this Chaitra Navratri. This will happen in Agrawal Bhawan, located on Gangashahar Road in the flourishing religious city of Thar.
This grand ritual (Chaitra Navratri Virat Katha Yagya) has been blessed to be conducted from March 19 to March 29 under the inspiration and presence of the world famous Peethadheeshwar Jagadguru Pujyapad 1008 Vasant Vijayanand Giri Maharaj of Sri Parshwa Padmavati Shaktipeeth Tirtha Dham, Krishnagiri, Tamil Nadu. Not only will symbolic, towering Chaturdash temples be constructed overnight at the ritual site, but with the resolve to ensure the permanent residence of Kubera and Lakshmi in the religious area, a large number of devotees will perform penance at the Divine Meditation Camp using the Pirate Kubera Lakshmi Yantra and 1008 Jibu Coins every day for 11 days from 10 am to 2 pm. Learned pundits from the religious capital of Kashi will conduct a grand 9-kund yagna, in which the religious city of Bikaner will be filled with the fragrance of several quintals of offerings of Samidha.
Along with all this, the main attraction will be the magnificent Shivalinga. To provide information regarding this grand ritual, Trust member Gurubhakt Sankesh Jain held a press conference at Agarwal Bhawan on Thursday and provided detailed information. He provided a point-by-point description of the rituals to be performed daily from dawn to the second quarter of the night over the 11 days.
The fourteen temples will be 35 to 45 feet high.
Temporary temples measuring 35 to 45 feet high will be constructed at the ritual site, Agarwal Bhawan. Fourteen deities will be visible within these. These include the first revered Ganpati, Bhairav Nath, and ………….

As part of this grand ritual, 500 divine prosperity urns will be installed, containing 351 rare items of religious significance, and their accomplishment will be accomplished through a special yagna (fire ritual). Free food and prasad will be provided for devotees daily from 5 pm to 9 pm. Renowned artists will enthral the audience with their performances at the Bhajan Sandhya starting at 10:30 pm.
Author: Sarjit Singh







