March 12, 2026 1:23 am

बीकानेर के सिनेमा हॉल में राजस्थानी फिल्म ‘टाईगर ऑफ राजस्थान’ 13 मार्च को लगेगीं….

Sarjit Singh

Sarjit Singh


बीकानेर के सिनेमा हॉल में राजस्थानी फिल्म ‘टाईगर ऑफ राजस्थान’ 13 मार्च को लगेगीं….

राजस्थानी फिल्म ‘टाईगर ऑफ राजस्थान’ बीकानेर के सिने मैजिक सिनेमा हॉल में 13 मार्च

बीकानेर, @MaruSangram। राजस्थानी फिल्मों के जाने-माने लेखक, निर्देशक और अभिनेता अरविन्द कुमार बाघेला की थ्री ब्रदर्स फिल्म्स प्रजेंट्स के बैनर तले बनी नई राजस्थानी फिल्म ‘टाईगर ऑफ राजस्थान’ बीकानेर के सिने मैजिक सिनेमा हॉल में 13 मार्च शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है। राजस्थान की एक सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म ना केवल सामाजिक संदेश देती है, साथ ही साथ यह अन्याय के खिलाफ लडऩे और एकजुट होकर मुकाबला करने की बात को प्रमुखता से उठाती है।

फिल्म के निर्देशक एवं अभिनेता अरविन्द कुमार ने बताया कि राजस्थानी भाषा को बढ़ावा देने, अपनी माटी से प्यार होने के कारण वह मरते दम तक राजस्थानी फिल्मों के माध्यम से मान्यता के लिए संघर्ष करते रहेंगे। साथ ही कहा कि इसमें आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।

उन्होंने बताया कि फिल्म के मुख्य किरदार के साथ  न्याय करने के लिए स्वयं अरविन्द कुमार  ने चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही फिल्म में बॉलीवुड के जाने माने कलाकारों ने भी किरदार निभाए हैं। प्यार, इमोशन, ड्रामा और एक्शन के साथ धांसू गीत और संगीत से सजी फिल्म टाईगर ऑफ राजस्थान संपूर्ण प्रदेश में ही नहीं अपितु राज्य के बाहर भी लोकप्रियता हासिल कर रही है। बीकानेर के दर्शकों की मांग को देखते हुए सिने मैजिक सिनेमा हॉल में प्रतिदिन 12 बजे से 3 बजे तक शो संचालित किए जाएंगे।

बॉलीवुड के कलाकारों ने निभाई मुख्य भूमिका
फिल्म में नच बलिए फेम अरविन्द बाघेला के साथ उपासना सिंह, रंजीत राजू श्रेष्ठा, देबोलिना भट्टाचार्जी,  दीप्ति नागपाल, भूपेश रसिन,  अरविंदर सिंह, दीपेंद्र सिंह, हर्षित माथुर, हेमा चंदानी, भावना शर्मा, शिवराज गुर्जर, मुमताज खान, राजवीर, सामिर खान और असलम खान नजर आएंगे। फिल्म का संगीत दिलीप सेन, आदित्य गौर और निषेध सोनी ने दिया है।

टाईगर ऑफ राजस्थान के गीत छोटू सिंह रावणा, यशपाल तंवर, रफीक राजस्थानी और साबिर खान ने लिखा है, स्वर पूर्निमा श्रेस्ठा, छोटू सिंह रावणा, सौरिन भट्ट, मोहम्मद सलामत, सना अजीज, रेखा राव, सुनीता सगोतिया और रवि जैन ने दिए हैं। फिल्म के निर्माता हितेश कुमार, जैस्मिन कुमार, प्रवीण सगोतिया और सुनीता सगोतिया हैं।डिनेश असीवाल और राज राठौड़ को-प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं।

एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की भूमिका में सलीम गौर, अनिल सिंह राठौड़, चंद्रकांत वर्मा, ध्रुव निनामा और मनीष अग्रवाल हैं। कैमरामैन हितेश बेलदार, एडिटर प्रकाश झा, एक्शन निर्देशक बुट्टा सिंह और कोरियोग्राफर सरोज खान व राजू शबाना हैं। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अमर कुमार सोलंकी और एसोसिएट डायरेक्टर अशोक बाफना व जैस्मिन कुमार हैं।

फिल्म के गीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे
टाइगर ऑफ राजस्थान के गीत एक से बढक़र एक और सुमधुर संगीत से सजे हैं। मुख्य किरदार के साथ हुए अन्याय को लेकर बुलंद आवाज करता फिल्म का एक गीत ‘रो रही है धरती अम्बर, रो रही जल की धारा, मां की आंखो का तारा था, सूरज का था उजियारा, धोखे से उस पर वार किया, यह कैसा अत्याचार किया, अब सारी सत्ता हिलाएंगे, उस शेर को न्याय दिलाएंगे।

गीत एक गीत नहीं आत्मा की आवाज है, जनता की भुजाओं को फडफ़ड़ाने वाला है,  जो हर किसी की आंखो को नम कर देता है।

इस गीत का सबसे भावुक पक्ष यह है कि इस गीत को गाते वक्त स्वयं गायक कलाकार का कई बार गला रुंध गया और आंखो से अश्रुधारा बहने लगी। इसी प्रकार इस फिल्म का एक गीत ‘ चली, चली, चली, चली देखो यह हवा चली, गली-गली, गली-गली, गली-गली, शेर की सवारी चली, दुश्मन का दुश्मन भी यारों का यार है, इसके तो सर पे भवानी का हाथ है, मरुधरा का गौरव है ये, राजस्थान की शान , टाइगर ऑफ राजस्थान’ ना केवल कर्णप्रिय संगीत से सजा है। यह गीत बरबस ही होठों पर छाने वाले हैं। इस गीत को सुनने के बाद राजस्थान का हर नौजवान अपने आप को टाईगर ऑफ राजस्थान के गीत पर नाचते दिखे तो कोई अतिश्योक्ति नहीं कही जानी चाहिए। वजह यह कि राजस्थान का हर नौजवान टाईगर से कम नहीं है, जो शेर का कलेजा रखते हैं तो शेर की तरह गुर्राना भी जानते हैं।

सरोज खान के नृत्य निर्देशन का आखिरी गीत और फिल्म भी फिल्म के निर्देशक और अभिनेता अरविन्द कुमार बताते हैं कि टाईगर ऑफ राजस्थान बॉलीवुड की मशहूर नृत्य निर्देशक सरोज खान की निर्देशन के तौर पर आखिरी फिल्म है। इसमें उन्होंने राजस्थानी नृत्य घूमर को अलग अंदाज में पेश किया है, जिसे महिलाएं, विशेष तौर से बीकानेर में खूब पसंद किया जाएगा। विभिन्न सोर्स और सोशल मीडिया से मिली रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म महिलाओं को खूब पसंद आएगी।

फिल्म का कथानक..
फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता जगा दी है, जिसमें राजस्थान की परंपरा, शौर्य और भव्यता का शानदार मेल नजर आता है।

‘टाइगर ऑफ राजस्थान’ एक  ईमानदार शिक्षक की कहानी है, जिसे हालात इस कदर तोड़ते हैं कि वह अपराध की दुनिया में कदम रखने पर मजबूर हो जाता है। लेकिन दिल से वह अब भी इंसानियत और न्याय के लिए जीता है, यही वजह है कि वह एक रॉबिनहुड की तरह गरीबों और जिसे लोग आज तक पंसद करते हैं। जरूरतमंदों का सहारा बन जाता है। लोग उसे प्यार से टाइगर ऑफ राजस्थान कहने लगते हैं।

Rajasthani film “Tiger of Rajasthan” to be screened in Bikaner cinema halls on March 13th…

Rajasthani film “Tiger of Rajasthan” to be screened in Bikaner’s Cine Magic cinema hall on March 13th

Bikaner, @MaruSangram. Renowned writer, director, and actor Arvind Kumar Baghela’s new Rajasthani film “Tiger of Rajasthan,” produced under the banner of Three Brothers Films Presents, is set to be screened at Bikaner’s Cine Magic cinema hall on Friday, March 13th. Based on a true incident in Rajasthan, this film not only conveys a social message but also highlights the importance of fighting injustice and uniting to fight against it.

The film’s director and actor, Arvind Kumar, stated that due to his love for his motherland and his love for the Rajasthani language, he will continue to strive for recognition through Rajasthani films until his death. He also stated that he needs everyone’s love and blessings for this.

He explained that Arvind Kumar himself accepted the challenge and played a key role in the film’s central role. The film also features prominent Bollywood actors. Packed with love, emotion, drama, action, and powerful songs and music, Tiger of Rajasthan is gaining popularity not only throughout the state but also outside the state. In response to demand from Bikaner audiences, shows will be held daily from 12 noon to 3 pm at the Cine Magic Cinema Hall.

Bollywood Actors Play Key Roles
The film stars Nach Baliye fame Arvind Baghela, along with Upasana Singh, Ranjeet Raju Shrestha, Debolina Bhattacharjee, Deepti Nagpal, Bhupesh Rasin, Arvinder Singh, Deependra Singh, Harshit Mathur, Hema Chandani, Bhavana Sharma, Shivraj Gurjar, Mumtaz Khan, Rajveer, Samir Khan, and Aslam Khan. The film’s music is composed by Dilip Sen, Aditya Gaur, and Nidhish Soni.

The lyrics for “Tiger of Rajasthan” are written by Chhotu Singh Rawana, Yashpal Tanwar, Rafiq Rajasthani, and Sabir Khan, with vocals by Poornima Shrestha, Chhotu Singh Rawana, Saurin Bhatt, Mohammad Salamat, Sana Aziz, Rekha Rao, Sunita Sagotia, and Ravi Jain. The film is produced by Hitesh Kumar, Jasmine Kumar, Praveen Sagotia, and Sunita Sagotia. Dinesh Asiwal and Raj Rathod are co-producers.

Salim Gaur, Anil Singh Rathod, Chandrakant Verma, Dhruv Ninama, and Manish Agarwal are executive producers. Hitesh Beldar is the cameraman, Prakash Jha is the editor, Butta Singh is the action director, and Saroj Khan and Raju Shabana are the choreographers. Amar Kumar Solanki is the creative director, and Ashok Bafna and Jasmine Kumar are the associate directors.

The film’s songs are creating a buzz on social media.

The songs in “Tiger of Rajasthan” are one after another, adorned with melodious music. One song from the film, which speaks out against the injustice done to the main character, “The earth and sky are crying, the streams of water are crying, he was the apple of his mother’s eye, he was the light of the sun, he was attacked treacherously, what kind of atrocity was this, now we will shake all power, we will get justice for that lion.”

The song is not just a song, it is the voice of the soul, a call to arms of the people, which brings tears to everyone’s eyes.

The most emotional aspect of this song is that while singing it, the singer himself choked up several times and tears started flowing from his eyes. Similarly, a song from this film, “Chali, Chali, Chali, Chali, see this wind is moving, street by street, street by street, street by street, the lion’s ride is going on, the enemy’s enemy is also a friend of friends, Bhavani has a hand on his head, he is the pride of the desert, he is the pride of Rajasthan, the Tiger of Rajasthan,” is not only accompanied by melodious music but is also sure to catch everyone’s attention. It would be no exaggeration if every young person in Rajasthan finds themselves dancing to the song “Tiger of Rajasthan” after listening to this song. The reason is that every young person in Rajasthan is no less than a tiger, possessing the heart of a lion and also knowing how to roar like one.

Saroj Khan’s last choreographic song and film. The film’s director and actor, Arvind Kumar, explains that “Tiger of Rajasthan” is the last directorial venture of Bollywood’s renowned choreographer Saroj Khan. In it, she has presented the Rajasthani dance “Ghoomar” in a unique style, which will be greatly appreciated by women, especially in Bikaner. According to reports from various sources and social media, this film will be a hit with women.

Film’s Plot…
The film’s trailer has already generated excitement among audiences, showcasing a wonderful blend of Rajasthan’s traditions, bravery, and grandeur.

‘Tiger of Rajasthan’ is the story of an honest teacher who is forced into crime by circumstances. However, deep down, he still lives for humanity and justice, which is why, like a Robin Hood, he becomes a support for the poor and needy. He is still admired by people. People affectionately call him the Tiger of Rajasthan.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts