

लघु उद्याेग भारती की ओर से खेल महोत्सव का शुभारंभ…..
लघु उद्याेग भारती की ओर से खेल महोत्सव का शुभारंभ……
बीकानेर, @MaruSangram। महिला दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती बीकानेर की ओर से दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
लघु उद्याेग भारती के बीकानेर अध्यक्ष राजेश गोयल व महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया ने बताया कि रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर 5 स्थित राधे कृष्णा पैलेस में आयोजित दो दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव अंजु सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सारस्वत, प्रान्त अध्यक्ष बाल किशन परिहार, प्रान्त संयुक्त सचिव बिंदु जैन की मौजूदगी में हुआ।
यह कार्यक्रम महिलाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि उन्हें खेलों से जोड़ा जा सके और नई पीढ़ी को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिले।
गोयल ने बताया कि इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश नवहाल, कोषाध्यक्ष अरविंद गौड़, सुभाष मित्तल सहित अनेक मौजूद थे। खेलों का संचालन डॉ आशु मलिक, पूजा डागा, प्रकाश सिपानी ने किया।
Laghu Udyog Bharti Inaugurates Sports Festival…
Laghu Udyog Bharti Inaugurates Sports Festival…
Bikaner, @MaruSangram. On the occasion of Women’s Day, Laghu Udyog Bharti Bikaner inaugurated a two-day sports festival.
Laghu Udyog Bharti Bikaner President Rajesh Goyal and Women’s Unit President Rakhi Choudhary informed that the two-day festival, held at Radhe Krishna Palace, Road No. 5, Rani Bazar Industrial Area, was inaugurated in the presence of National Secretary Anju Singh, State Executive Member Manju Saraswat, State President Bal Kishan Parihar, and State Joint Secretary Bindu Jain.
This program is being organized with the overall development of women in mind, so that they can be connected to sports and the new generation can also be inspired towards sports.
Goyal said that provincial executive member Prakash Navhal, treasurer Arvind Gaur, Subhash Mittal, and many others were present on the occasion. The games were conducted by Dr. Ashu Malik, Pooja Daga, and Prakash Sipani.
Author: Sarjit Singh







