March 2, 2026 10:17 am

बीकानेर जिला जिम्नास्टिक संघ के 2026-30 वर्ष के लिए चुनाव सम्पन्न, इनको मिलीं नयी जिम्मेदारी…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर जिला जिम्नास्टिक संघ के 2026-30 वर्ष के लिए चुनाव सम्पन्न, इनको मिलीं नयी जिम्मेदारी…..

बीकानेर जिला जिम्नास्टिक संघ के 2026-30 वर्ष के लिए चुनाव सम्पन्न, इनको मिलीं नयी जिम्मेदारी……

जिला जिम्नास्टिक संघ, बीकानेर के वर्ष 2026–2030 के लिए चुनाव दिनांक 1 मार्च 2026 को सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया संघ के निर्धारित नियमों के अनुसार सम्पन्न कराई गई तथा निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित द्वारा परिणाम घोषित किए गए।

निर्वाचन परिणाम –
सीए सुधीश कुमार शर्मा अध्यक्ष,
प्रदीप सिंह पंवार सचिव,
मानक चन्द व्यास कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

कार्यकारिणी में –
महेश माथुर, नवल सिंह, तेजस्विनी व्यास एवं सुधा व्यास उपाध्यक्ष, बाबूलाल चौहान, मधु खत्री, मोहम्मद हसन एवं ज्योत्सना व्यास संयुक्त सचिव, शोभा पाण्डेय, सुनील सेन, शिवराज सिंह, संतोष नायक, उधवीर सिंह एवं अजय थोलिया कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन जिला खेल परिषद के पर्यवेक्षक सुरेन्द्र हर्ष, जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक विजेन्द्र रंगा तथा राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ के पर्यवेक्षक परमेश्वर प्रजापत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव कान सिंह, भारतीय जिम्नास्टिक टीम के मुख्य कोच मंगला, तथा संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीसिंह भाटी भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर चुनाव प्रक्रिया के साक्षी बने। बीकानेर के लगभग सभी जिम्नास्टिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विशेष उल्लेखनीय है कि इस बार संघ की कार्यकारिणी में जिम्नास्टिक खेल से जुड़े सक्रिय खिलाड़ियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रमुखता देते हुए एक सशक्त टीम का गठन किया गया है, जिससे खेल के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

साथ ही संघ द्वारा खेल के विकास एवं सुदृढ़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को संरक्षक मनोनीत किया गया

मुख्य संरक्षक (Chief Patron)
आशीष अग्रवाल – प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं संचालक, मेसर्स भीखाराम चाँदमल
डॉ. पी.एस. वोहरा – प्रसिद्ध चिंतक, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, लेखक एवं CEO, STBA बीकानेर

संरक्षक (Patrons)
करण गौरी – Integrity Financial Solutions
नीरज गुप्ता – प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं Van Hussain, बीकानेर के संचालक
जतिन सहल– युवा नेता एवं Milan Travels, बीकानेर के संचालक

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं संरक्षकों ने बीकानेर में जिम्नास्टिक खेल के व्यापक विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

यह चुनाव एवं नई कार्यकारिणी का गठन बीकानेर में जिम्नास्टिक खेल के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Elections for the Bikaner District Gymnastics Association for the term 2026-2030 concluded, with new responsibilities assigned to them…

Elections for the Bikaner District Gymnastics Association for the term 2026-2030 concluded, with new responsibilities assigned to them…

Elections for the Bikaner District Gymnastics Association for the term 2026-2030 concluded on March 1, 2026. The election process was conducted in accordance with the rules of the association, and the results were declared by Election Officer Advocate Ajay Kumar Purohit.

Election Results –
CA Sudhish Kumar Sharma was elected President,
Pradeep Singh Panwar was elected Secretary,
Manak Chand Vyas was elected Treasurer.

Executive Committee –
Mahesh Mathur, Naval Singh, Tejaswini Vyas, and Sudha Vyas were elected Vice Presidents, Babulal Chauhan, Madhu Khatri, Mohammad Hasan, and Jyotsna Vyas were elected Joint Secretaries, and Shobha Pandey, Sunil Sen, Shivraj Singh, Santosh Nayak, Udhveer Singh, and Ajay Tholiya were elected Executive Members.

The election process was observed by District Sports Council Observer Surendra Harsh, District Olympic Association Observer Vijendra Ranga, and Rajasthan State Gymnastics Association Observer Parameshwar Prajapat.

On this occasion, former Secretary of the Gymnastics Federation of India Kan Singh, Chief Coach of the Indian Gymnastics Team Mangala, and senior Association worker Shri Singh Bhati were also present to witness the election process. Nearly all the gymnastics players and coaches from Bikaner were also present.

It is noteworthy that this time, a strong team has been formed in the Association’s executive committee, giving prominence to active players and workers involved in gymnastics, which is expected to give new impetus to the sport’s development.

Furthermore, keeping in mind the development and strong management of the sport, the Association nominated prominent personalities as patrons.

Chief Patron
Ashish Agarwal – Renowned Industrialist and Director, M/s Bhikharam Chandmal
Dr. P.S. Vohra – Renowned thinker, academician, economist, author, and CEO, STBA Bikaner

Patrons
Karan Gauri – Integrity Financial Solutions
Neeraj Gupta – Renowned businessman and Director of Van Hussain, Bikaner
Jatin Sahal – Youth leader and Director of Milan Travels, Bikaner

The newly elected office bearers and patrons pledged to work dedicatedly for the comprehensive development of gymnastics in Bikaner, providing better training facilities to athletes, and nurturing new talent.

This election and the formation of the new executive committee are considered an important step towards a bright future for gymnastics in Bikaner.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts