

28 फरवरी को सीलवा में होगी विराट हिन्दू धर्म सभा, साध्वी ऋतम्भरा का होगा आशीर्वचन, राज्यपाल हरिभाऊ होंगे शामिल……
28 फरवरी को सीलवा में होगी विराट हिन्दू धर्म सभा, साध्वी ऋतम्भरा का होगा आशीर्वचन, राज्यपाल हरिभाऊ होंगे शामिल…..
धर्म संस्कार की सीख विरासत में मिली, जन-जन में चेतना जगे यही उद्देश्य : नरसी कुलरिया
बीकानेर, @MaruSangram। अपने कर्म को ईमानदारी से करने और धर्म की राह पर चलने की सीख हमें विरासत में मिली है। बुजुर्गों ने भी कहा है कि नियत, कर्म और संस्कार आपके व्यवहार से परिलक्षित हो जाते हैं। यह बात भामाशाह नरसी कुलरिया ने शुक्रवार को होटल सागर पैलेस में सीलवा गांव में आयोजित होने वाली विराट हिन्दू धर्मसभा के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
नरसी कुलरिया ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति, धर्म जागरण और राष्ट्र चेतना के महाआयोजन के रूप में 28 फरवरी 2026 को नोखा के सीलवा गांव स्थित नरसी विला संत श्री दुलारामजी कुलरिया का फलसा में विराट हिन्दू धर्मसभा का आयोजन होगा।
भंवर नरसी पूनम कुलरिया परिवार द्वारा आयोजित इस विराट हिन्दू धर्म सभा में साध्वी ऋतम्भरा का पावन सान्निध्य रहेगा। उन्होंने बताया कि भव्य मंच के साथ ही लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू किया जा रहा है।
28 फरवरी, शनिवार सुबह लगभग 11:15 बजे साध्वी ऋतम्भरा का नरसी विला में आगमन होगा। इससे पूर्व सींथल पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 श्री क्षमारामजी महाराज का आशीर्वचन होगा। आसपास के लगभग 80 गांवों के ग्रामीणों सहित हजारों श्रद्धालुओं को साध्वी ऋतम्भरा के आशीर्वचन सुनने को मिलेंगे। सनातन विचारधारा के प्रखर समर्थक नरसी कुलरिया ने बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य यही है कि गांव के लोगों को गांव में ही संत-महात्माओं की वाणी और धर्मज्ञान को जानने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े शनिवार दोपहर 3.05 बजे वायु मार्ग से मूलवास-सीलवा हैलीपेड पहुंचेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भी मुख्य रूप से शामिल होंगे।
आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग को भगवा ध्वज, तोरण द्वार और आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया है। नरसी विला परिसर को मंदिर शैली में अलंकृत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंची मां भारती के प्रतिरूप एवं धर्म ध्वजा की स्थापना का लोकार्पण भी किया जाएगा।
A grand Hindu religious gathering will be held in Silwa on February 28th, with Sadhvi Ritambhara to bless, and Governor Haribhau to attend.
A grand Hindu religious gathering will be held in Silwa on February 28th, with Sadhvi Ritambhara to bless, and Governor Haribhau to attend.
The teachings of religious values are inherited; the aim is to awaken awareness among the people: Narsi Kulriya
Bikaner, @MaruSangram. We have inherited the teachings of honesty and following the path of righteousness. Elders have also said that intentions, actions, and values are reflected in our behavior. This was stated by philanthropist Narsi Kulriya at a press conference held at Hotel Sagar Palace on Friday regarding the grand Hindu religious gathering to be held in Silwa village.
Addressing the press conference, Narsi Kularia stated that a grand Hindu religious gathering will be held on February 28, 2026, at Narsi Villa, the residence of Saint Shri Dularamji Kularia, located in Silwa village, Nokha, as a grand event to promote Sanatan culture, religious awakening, and national consciousness.
Sadhvi Ritambhara will grace this grand Hindu religious gathering, organized by the Bhanwar Narsi Poonam Kularia family. He stated that arrangements for a grand stage and seating for approximately 25,000 devotees are being finalized.
Sadhvi Ritambhara will arrive at Narsi Villa on Saturday, February 28, at approximately 11:15 am. Prior to this, the blessings of Sinthal Peethadhishwar Shri Shri 1008 Shri Kshama Ramji Maharaj will be offered. Thousands of devotees, including villagers from approximately 80 surrounding villages, will be able to hear Sadhvi Ritambhara’s blessings. Narsi Kulriya, a staunch supporter of the Sanatan ideology, stated that the primary purpose of this event is to provide villagers with the opportunity to learn the teachings and religious knowledge of saints and sages within the village itself.
Rajasthan Governor Haribhau Bagde will arrive at the Mulwas-Silwa helipad by air at 3:05 pm on Saturday for the event. Rashtriya Swayamsevak Sangh regional pracharak Nimbaram will also be a key participant.
The route leading to the venue has been decorated with saffron flags, archways, and attractive welcome gates. The Narsi Villa complex has been decorated in a temple-style manner. During the event, a 65-foot-high replica of Mother India and the installation of the Dharma Dhwaja will also be inaugurated.
Author: Sarjit Singh







