February 18, 2026 4:21 am

गुड़ा ग्राम पंचायत होगी टीबी और तम्बाकू मुक्त, ग्राम सभा का आयोजन….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

गुड़ा ग्राम पंचायत होगी टीबी और तम्बाकू मुक्त, ग्राम सभा का आयोजन….

गुड़ा ग्राम पंचायत होगी टीबी और तम्बाकू मुक्त, ग्राम सभा का आयोजन….

बीकानेर, @MaruSangram। आयुर्वेद विभाग की ओर से चलाई जा रहे आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत टीबी और तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत करने के लिए गुड़ा ग्राम पंचायत द्वारा विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसके तहत गुड़ा ग्राम पंचायत को टीबी और तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

ग्राम पंचायत स्तर में होंगे जन-जागरूकता कार्यक्रम
गुड़ा औषधालय प्रभारी डॉ इरशाद रफीक ने बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के जरिए स्वास्थ्य में सुधार करके ग्रामीण क्षेत्र में आमजन का आहार विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, प्रकृति परीक्षण, तंबाकू मुक्त,टीबी मुक्त आदि 18 प्रकार का स्वास्थ्य सूचकांकों के माध्यम से समाज को निरोगी बनाना है। 18 स्वास्थ्य सूचकांकों पर शत प्रतिशत प्राप्ति होने पर ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निरोगी रहने, रोगों की रोकथाम करने और प्रकृति आधारित उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक प्राकृतिक और संतुलित जीवन शैली अपनाकर स्वस्थ, सशक्त और ऊर्जा से भरपूर जीवन जी सके।

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत टीबी और तम्बाकू मुक्त पंचायत के लिए ग्राम पंचायत में तंबाकू निषेध से जुड़ी रैलियां, जन-जागरूकता कार्यक्रम, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और नारा लेखन प्रतियोगिताएं आदि आयोजित कर विशेष अभियान चलाया जायेगा। इस दौरान सोमवार को ग्राम पंचायत में टीबी मुक्त और तंबाकू मुक्त से जुड़ी रैली, जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में ब्लॉक कोलायत टीबी वरिष्ट उपचार पर्यवेक्षक लक्ष्मीकांत छंगाणी ने बताया कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत ग्राम पंचायत में टीबी के बारे में वीडियो के माध्यम से जानकारी देकर जागरूक किया और निश्चय पौषण योजना और डीबीटी योजना के बारे में बताया।

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नलिमा जानी ने बताया कि तंबाकू मुक्त अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, ग्राम पंचायत भवनों, शैक्षणिक व चिकित्सा संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को जोडक़र नशा मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाया जाएगा।

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कविता ने सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर आदि के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया और उपस्थित सभी ग्रामीणों को तंबाकू मुक्त की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि हरजीराम, ग्राम विकास अधिकारी अनिल कड़ेला, वार्ड पंच शिवजीराम, मनफूल गर्ग, महात्मा गांधी तंवरों का बास विद्यालय के छात्र छात्राये और अध्यापक रामलाल और गोपीनाथ, आयुर्वेद कंपाउंडर दिलीप कुमार गुर्जर, योग प्रशिक्षक जसवंत सिंह और सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Guda Gram Panchayat to be TB and tobacco-free, Gram Sabha to be held…

Guda Gram Panchayat to be TB and tobacco-free, Gram Sabha to be held…

Bikaner, @MaruSangram. Under the Ayushman Adarsh ​​Gram Yojana, run by the Ayurveda Department, the Guda Gram Panchayat organized a special Gram Sabha to achieve a TB and tobacco-free Gram Panchayat. A resolution was passed to make the Guda Gram Panchayat TB and tobacco-free.

Public awareness programs will be held at the Gram Panchayat level.
Guda dispensary in-charge Dr. Irshad Rafiq stated that the Ayushman Adarsh ​​Gram Yojana aims to improve health through traditional medical practices and to make the rural community healthy by assessing 18 health indicators, including diet, daily routine, seasonal routine, nature testing, tobacco-free, and TB-free. Upon achieving 100% success on all 18 health indicators, the Gram Panchayat will receive an incentive of ₹11 lakh. This scheme will play a vital role in promoting healthy living, disease prevention, and the adoption of nature-based treatment methods in rural areas.

The government strives to ensure that every citizen lives a healthy, empowered, and energetic life by adopting a natural and balanced lifestyle.

Under the Ayushman Adarsh ​​Gram Yojana, a special campaign will be launched to achieve a TB- and tobacco-free Gram Panchayat by organizing rallies, public awareness programs, debate competitions, and slogan-writing competitions. During this campaign, rallies and public awareness programs related to TB and tobacco-free Gram Panchayats were organized on Monday.

At the event, Block Kolayat TB Senior Treatment Supervisor Laxmikant Changani stated that as part of the TB-free Gram Panchayat campaign, awareness was created in the Gram Panchayat by providing information about TB through videos, and information was provided about the Nishchay Poshan Yojana and DBT scheme.

Community Health Officer Nalima Jani stated that under the Tobacco Free Campaign, work will be done to declare schools, village panchayat buildings, educational and medical institutions tobacco-free. Steps will be taken towards a drug-free society by involving youth at the village panchayat level.

Female health worker Kavita raised awareness among villagers by providing information about cervical cancer, breast cancer, etc., and administered a tobacco-free oath to all the villagers present.

Sarpanch representative Harjiram, Village Development Officer Anil Kadela, Ward Panch Shivjiram, Manfool Garg, students and teachers of Mahatma Gandhi Tanwaron Ka Bas School, Ramlal and Gopinath, Ayurveda Compounder Dilip Kumar Gurjar, Yoga Instructor Jaswant Singh, and all ASHA and Anganwadi workers were present at the program.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts