

जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर की ओर से हज प्रशिक्षण शिविर 8 फरवरी को…..
जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर की ओर से हज प्रशिक्षण शिविर 8 फरवरी को…..
बीकानेर, @MaruSangram। जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हज यात्रियों की रहनुमाई के लिए हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शाखा के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर 8 फरवरी को खड़गावतों के मोहल्ले में स्थित मदरसा तालीमुल इस्लाम, बीकानेर में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि शिविर में जयपुर से हाजी गुलाम रसूल तथा बीकानेर से हाजी जमील मुगल, हाजी सैयद अख्तर अली और हाजी सैयद इंसाफ अली बतौर ट्रेनर मौजूद रहेंगे, जो हज के अरकान, अदायगी के सही तरीके और जरूरी मसाइल पर विस्तार से मार्गदर्शन देंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य हज पर जाने वाले हाज़ियों को आसान और मुकम्मल जानकारी प्रदान करना है, ताकि वे सफर-ए-हज को सही तरीके से अदा कर सकें।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक चलेगा। जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर ने सभी हज यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस प्रशिक्षण शिविर से अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
Jamiat Ulema-e-Hind Bikaner Branch to hold Hajj training camp on February 8th…..
Jamiat Ulema-e-Hind Bikaner Branch to hold Hajj training camp on February 8th…..
Bikaner, @MaruSangram. As in previous years, the Jamiat Ulema-e-Hind Bikaner branch is organizing a Hajj training camp this year as well, to guide Hajj pilgrims.
The branch’s General Secretary, Maulana Mohammad Irshad Qasmi, informed that this training camp will be held on February 8th at Madrasa Taleemul Islam in Khadgawaton Mohalla, Bikaner.
He said that Haji Ghulam Rasool from Jaipur and Haji Jameel Mughal, Haji Syed Akhtar Ali, and Haji Syed Insaf Ali from Bikaner will be present as trainers at the camp. They will provide detailed guidance on the rituals of Hajj, the correct methods of performing them, and other necessary matters. The objective of the training is to provide easy and comprehensive information to the Hajj pilgrims so that they can perform the Hajj pilgrimage correctly.
This training program will run from 10:00 AM to 1:00 PM. The Jamiat Ulema-e-Hind Bikaner branch has appealed to all Hajj pilgrims to arrive on time and take maximum advantage of this training camp.
Author: Sarjit Singh







