January 11, 2026 8:30 pm

सेवा कार्यों के साथ मनाया केन्द्रीय मंत्री का जन्मदिन, पांच गौशालाओं में भिजवाया चारा, जरुरतमंदों को वितरित की कम्बल…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

सेवा कार्यों के साथ मनाया केन्द्रीय मंत्री का जन्मदिन, पांच गौशालाओं में भिजवाया चारा, जरुरतमंदों को वितरित की कम्बल…..

सेवा कार्यों के साथ मनाया केन्द्रीय मंत्री का जन्मदिन, पांच गौशालाओं में भिजवाया चारा, जरुरतमंदों को वितरित की कम्बल….

रांका ने दिल्ली में किया केन्द्रीय मंत्री का स्वागत, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

बीकानेर, @MaruSangram। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय से पांच गाड़ी चारा विभिन्न गौशालाओं हेतु भेजा गया।

भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि बीकानेर में विकास की बागडोर को निरन्तर आगे बढ़ाने वाले केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद के जन्मदिन पर मिठाई खिलाई गई तथा गौसेवा के कार्य किए गए।

पूर्व यूआईटी चैयरमेन ने दिल्ली स्थित आवास पर केन्द्रीय कानून मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सुरेन्द्र डागा, कृष्णानगर विधायक अनिल गोयल, रमेश शर्मा एवं प्रणव भोजक उपस्थित रहे। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि इससे पूर्व लूणकरण सरोज देवी सामसुखा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में दिल्ली में 5100 कम्बलों के वितरण का शुभारम्भ किया गया था और शनिवार को कच्ची बस्तियों में, फुटपाथ व रैन-बसेरों में जरुरतमंदों को कम्बलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर युधिष्ठर भाटी, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजेंद्र व्यास, शम्भु गहलोत, राजेंद्र चौहान, दाऊलाल छंगाणी, आदर्श शमा, साहिल सोढ़ा, आनन्द अग्रवाल, नरेंद्र चंचल, गौरव चौधरी एवं सीताराम सुथार आदि सेवा कार्यों में जुटे रहे।

Union Minister’s Birthday Celebrated with Service Activities, Fodder Sent to Five Cow Shelters, Blankets Distributed to the Needy…

Union Minister’s birthday was celebrated with service activities, fodder was sent to five cow shelters, and blankets were distributed to the needy…

Ranka Welcomes Union Minister in Delhi, Extends Birthday Wishes

Bikaner, @MaruSangram. Union Law Minister Arjun Ram Meghwal’s birthday was celebrated with service activities.

Five truckloads of fodder were sent to various cow shelters from the office of former UIT Chairman Mahaveer Ranka.

BJP leader Mahaveer Ranka said that sweets were distributed and cow service activities were undertaken on the birthday of the Union Minister and MP, who is continuously leading the development of Bikaner.

The former UIT Chairman presented a bouquet to the Union Law Minister at his residence in Delhi and extended birthday wishes.

Surendra Daga, Krishnanagar MLA Anil Goyal, Ramesh Sharma, and Pranav Bhojak were present on this occasion. BJP’s Ramesh Bhati said that earlier, under the joint auspices of Loonkaransaroj Devi Samsukha Charitable Trust and Ramlal Surajdevi Ranka Charitable Trust, the distribution of 5100 blankets was launched in Delhi, and on Saturday, blankets were distributed to the needy in slums, on footpaths, and in night shelters. On this occasion, Yudhisthir Bhati, Shankarsingh Rajpurohit, Rajendra Vyas, Shambhu Gehlot, Rajendra Chauhan, Daulal Chhangani, Adarsh ​​Sharma, Sahil Sodha, Anand Agarwal, Narendra Chanchal, Gaurav Chaudhary, and Sitaram Suthar were involved in the service activities.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts