May 14, 2026 8:46 pm

जुगल राठी के नेतृत्व में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधियों ने किया नवनियुक्त पी बी एम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. घीया का अभिनंदन…..

Picture of Sarjit Singh

Sarjit Singh

जुगल राठी के नेतृत्व में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधियों ने किया नवनियुक्त पी बी एम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. घीया का अभिनंदन……

जुगल राठी के नेतृत्व में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधियों ने किया नवनियुक्त पी बी एम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. घीया का अभिनंदन…..

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा आज पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. सी. घीया का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ. घीया ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी निष्ठा, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यशैली से बीकानेर सहित पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। उनके द्वारा मरीजों की सेवा और अस्पताल प्रबंधन में किए जा रहे कार्य सराहनीय है।

सचिव संजय जैन सांड ने डॉ घीया जी के दीर्घ अनुभव और समाजहित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक अभिनंदन ज्ञापित किया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घ और प्रेरणास्पद एवम यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की।

इस अवसर पर मण्डल के पदाधिकारियों ने डॉ. घीया को साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

डॉ. घीया ने अपने उद्बोधन में व्यापार उद्योग मण्डल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करना चाहिए, तभी समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम में मण्डल के प्रेम रतन जोशी, कमल बोथरा, सुशील कुमार यादव, शांति लाल कोचर, भवंर सिंह राजपुरोहित, सहित अनेक व्यापारी, उद्यमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने डॉ. घीया को दीर्घायु एवं निरंतर सामाजिक सेवा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Representatives of the Bikaner Chamber of Commerce and Industry, led by Jugal Rathi, felicitated the newly appointed Superintendent of PBM Hospital, Dr. Ghiya.

Representatives of the Bikaner Chamber of Commerce and Industry, led by Jugal Rathi, felicitated the newly appointed Superintendent of PBM Hospital, Dr. Ghiya.

Bikaner, @MaruSangram. The Bikaner Chamber of Commerce and Industry today welcomed and felicitated Dr. B.C. Ghiya, a senior physician at PBM Hospital, Bikaner.

Congratulating Dr. Ghiya, President of the Bikaner Chamber of Commerce and Industry, Jugal Rathi said that with his dedication, service spirit, and excellent work ethic, Dr. Ghiya has given a new direction to healthcare services in Bikaner and the entire region. His work in patient care and hospital management is commendable.

Secretary Sanjay Jain Sand, commending Dr. Gheeya’s vast experience and continuous efforts for the welfare of society, offered his heartfelt congratulations and wished him a healthy, long, inspiring, and successful tenure.

On this occasion, the Board officials honored Dr. Gheeya by presenting him with a turban and a memento.

In his address, Dr. Gheeya expressed his gratitude to the Trade and Industry Board and said that all sections of society should work together in the fields of health, education, and service, for overall development is possible.

Prem Ratan Joshi, Kamal Bothra, Sushil Kumar Yadav, Shanti Lal Kochhar, Bhavnar Singh Rajpurohit, along with numerous businessmen, entrepreneurs, and social workers from the Board were present at the event. Finally, everyone wished Dr. Gheeya a long life and continued social service.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts