

प्रेस क्लब बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, कार्यकारिणी ने दायित्व ग्रहण किया
प्रेस क्लब बीकानेर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, कार्यकारिणी ने दायित्व ग्रहण किया…..
तकनीकी विकास रूक नहीं सकता, इसे अपनाना ही होगा- अर्जुनराम
पत्रकार संन्यासी के समान है- स्वामी विमर्शानंदजी महाराज।
बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर के उद्योग संघ के सभागार में बीकानेर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संत विमर्शानंदजी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कार्यकारिणी सहित क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। अर्जुनराम ने सूचना के प्रसारण में तकनीक द्वारा आई तेज गति को चुनौती व अवसर दोनों ही माना है।
उन्होंने कहा कि विज्ञान के इस विकास का सिस्टम व समाज में समावेश हो गया है जिसे रोका नहीं जा सकता। यदि इसे अपनाया नहीं गया तो पिछड़ जाएंगे। उन्होंने इसे खुले मन से स्वीकार करने व इस संबंध में बनाई जाने वाली गाइड लाइन के बारे में सुझाव देने की बात कही। अर्जुनराम ने कहा कि बीकानेर के पत्रकारों द्वारा दिए जाने वाले उपयोगी सुझाव को वे पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष व निर्भीकता के साथ सूचनाएं देने के दायित्व का निर्वहन करें। पत्रकार संगठन में मजबूत होकर साथ व सहयोग से आगे बढऩे का प्रयास सभी मिलकर करें। मंत्री ने पत्रकारों को वंदे भारत से बीकानेर से दिल्ली तक कि यात्रा व नए संसद भवन का अवलोकन करवाए जाने की घोषणा की।
नोखा विधायक सुशीला डूडी के प्रतिनिधि के रूप कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार जब बोलता है तो राज भी डोलता है। समाज में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है, पत्रकार जनता की आवाज है। सिहाग ने कहा कि गांव तक मजबूर की आवाज उठाने का काम मीडिया करता है। आज मीडिया से अपेक्षा है की मीडिया पीडि़त की आवाज बने, जन मुद्दे उठाए और निष्पक्षता अपनाए।
संत विमार्शानंदजी महाराज ने असत से सत की ओर ले जाने की जिम्मेदारी पत्रकारों की बताई। उन्होंने कहा कि पत्रकार संन्यासी की तरह असंग व निसंग होकर कार्य करें तो समाज का हित होगा। संत ने भटकाव के इस काल में पत्रकार को अपने आप को राम व अर्जुन की कसौटी पर परखते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करने की प्रेरणा दी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुदित खजांची ने कहा कि कलम भारत के संविधान के गौरव की रक्षा करती है और प्रेस जिम्मेदारी पूर्ण कार्य करें तभी समाज बेहतर होगा।
प्रेस क्लब के महासचिव विशाल स्वामी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। स्वामी ने संगठन को एकजुट होकर पत्रकार हित में कार्य करते हुए बीकानेर में एक मिसाल कायम करने की बात कही। सभी अतिथियों व पदाधिकारियों का साफा, शॉल व फुलमाला से सम्मान किया गया। अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने कहा कि खबर व्यक्तिगत नहीं होती ये बात समाज का हर वर्ग समझे। पत्रकार का काम है खबरें करना इसे कोई व्यक्तिगत नहीं लेवें। क्योंकि हर एक खबर किसी के पक्ष में तो किसी के विपक्ष में होती है। मेड़तिया ने कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने शपथ दिलवाई।
पूरी कार्यकारिणी उच्च मानक, नैतिकता, सत्य निष्पक्ष पारदर्शिता जवाबदेही सुनिश्चित करने की शपथ ली। वरिष्ठ पत्रकार रवि विश्नोई ने कार्यक्रम का संचालन किया और प्रेस क्लब के बारे में पूरी जानकारी दी।
श्री विश्नोई ने पत्रकारों को एकजुट होकर संघठन के हित में काम करने की बात कही। समारोह में प्रकाश पुगलिया, बृजमोहन रामावत, अजीज भुट्टा, दिनेश गुप्ता, शिवकुमार स्वामी, तुलसीराम चौरडिय़ा, शुभकरण पारीक, रवि बिश्नोई, कौशलेष गोस्वामी, जितेन्द्र व्यास, उमाशंकर व्यास, महेश स्वामी, उमाशंकर व्यास, अशोक राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह, रितेश मिश्रा,राजेश छंगाणी, शिव भादाणी, विनोद जोशी, पुखराज शर्मा नोखा, राजेन्द्र स्वामी सहित जिले भर की सभी तहसीलों एवं बीकानेर शहर के पत्रकार मौजूद रहे।
कानून मंत्री ने दिया आश्वासन
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल में बीकानेर प्रेस क्लब को अपना हर संभव सहयोग देने की बात कही।
क्लब महासचिव विशाल स्वामी ने बताया कि मेघवाल ने बीकानेर के पत्रकारों को वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से दिल्ली ले जाने, नए संसद भवन का अवलोकन करवाने की पहल की एवं क्लब से चयन कर सूची देने को कहा।
श्री मेघवाल ने बीकानेर प्रेस क्लब को आवंटित भूमि पर चल रहे स्टे सबंधी कार्य मे एंव प्लाट से वंचित पत्रकारों को प्लाट दिलवाने सबंधी कार्य मे अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट जन रहे मौजूद
क्लब महासचिव विशाल स्वामी ने बताया कि प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में पीआरओ हरिशेकर आचार्य, भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई, गुमानसिह राजपुरोहित, दीपक पारीक, दिलीप पुरी, भंवरलाल जांगीड़, पूर्व पीआरओ राजेन्द्र भार्गव, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, कांग्रेस आईटी सेल प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी,सामाजिक कार्यकर्ता प्रिशु स्वामी, विक्रम सिंह कोटडिय़ा, कैरियर काउंसलर चंद्रशेखर माली सहित अनेक प्रबुद्धजन शामिल रहें।
इन्हें मिला दायित्व।
बीकानेर प्रेस क्लब में गत दिनों हुए चुनावो में अध्यक्ष कुशालसिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरीराज भादाणी, सदस्य निखिल स्वामी, मुकुंद खंडेलवाल, गुलाम रसूल, दिनेश जोशी का निर्वाचन हुआ था।
प्रेस क्लब सचिव विशाल स्वामी ने बताया को इनके साथ ही मनोनीत कार्यसमिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीरज जोशी, रवि विश्नोई व नासीर जैदी,
उपाध्यक्ष पद पर उमाशंकर व्यास, प्रमोद आचार्य, संजय पारीक, नारायण उपाध्याय, रवि पुगलिया को,
सचिव पद पर त्रिभुवन रंगा, रामदयाल विश्नोई, रामप्रताप गोदारा, विनोद मोदी, विनोद दाधीच को,
खेल प्रभारी पद पर राजेंद्र स्वामी, खेल सहप्रभारी अनिल रावत,
कार्यालय प्रभारी जितेंद्र गहलोत(जीतू बीकानेरी),
संगठन मंत्री पवन भोजक,
संगठन सहमंत्री रितेश यादव को जिम्मेदारी दी गई।
वहीं मनोनित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में साहिल पठान, सरजीत सिंह, जितेंद्र नांगल, मोहन कडेला, संजय स्वामी, राजीव जोशी को टीम में शामिल किया गया है।
The swearing-in ceremony of the Press Club of Bikaner concluded, with the executive committee assuming responsibility.
The swearing-in ceremony of the Press Club of Bikaner concluded, with the executive committee assuming responsibility…
Technological development cannot be stopped; it must be embraced – Arjun Ram
Journalists are like monks – Swami Vimarshanandji Maharaj.
Bikaner, @MaruSangram. The swearing-in ceremony of the newly elected executive committee of the Bikaner Press Club was held in the presence of Saint Vimarshanandji Maharaj in the auditorium of the Industries Association of Bikaner.
Union Law Minister Arjun Ram Meghwal, the chief guest of the event, congratulated all the members of the club, including the executive committee. Arjun Ram considered the rapid pace of information dissemination brought about by technology as both a challenge and an opportunity.
He said that this development of science has become integrated into the system and society, and cannot be stopped. If it is not adopted, we will lag behind. He urged them to accept it with an open mind and to provide suggestions regarding the guidelines to be developed in this regard. Arjun Ram said that he would convey the useful suggestions provided by Bikaner journalists to PM Narendra Modi. He urged journalists to fulfill their responsibility of impartially and fearlessly providing information. He urged everyone to work together to strengthen the journalist organization and move forward with cooperation and collaboration. The minister announced that journalists would be given a Vande Bharat Yatra from Bikaner to Delhi and a tour of the new Parliament building.
Representing Nokha MLA Sushila Dudi, Congress Rural District President Bishna Ram Sihag described journalism as the fourth pillar of democracy. He said that when journalists speak, even governments are shaken. The media plays an important role in society, and journalists are the voice of the people. Sihag said that the media raises the voice of the oppressed, even in villages. Today, the media is expected to be the voice of the oppressed, raise public issues, and maintain impartiality.
Saint Vimarshanandji Maharaj emphasized the responsibility of journalists to move from falsehood to truth. He said that if journalists work with detachment and detachment like a monk, it will be beneficial for society. In this time of confusion, the saint inspired journalists to practice impartial journalism by testing themselves against the standards of Ram and Arjun. Presiding over the ceremony, Mudit Khajanchi said that the pen protects the dignity of the Indian Constitution, and that society will improve only if the press works responsibly.
Press Club General Secretary Vishal Swami delivered the welcome address and welcomed all guests. Swami urged the organization to work unitedly in the interests of journalists and set an example in Bikaner. All guests and officials were honored with turbans, shawls, and garlands. President Kushal Singh Medatia said that news is not personal and every section of society should understand this. A journalist’s job is to report news and no one should take it personally, because every news item is in favor of someone or against someone. Medatia announced the executive members, and Law Minister Arjun Ram Meghwal administered the oath.
The entire executive took an oath to ensure high standards, ethics, truthfulness, impartiality, transparency, and accountability. Senior journalist Ravi Vishnoi conducted the program and provided complete information about the Press Club.
Mr. Vishnoi urged journalists to unite and work for the benefit of the organization. Prakash Pugalia, Brijmohan Ramavat, Aziz Bhutta, Dinesh Gupta, Shivkumar Swami, Tulsiram Chouradiya, Shubkaran Pareek, Ravi Bishnoi, Kaushalesh Goswami, Jitendra Vyas, Umashankar Vyas, Mahesh Swami, Umashankar Vyas, Ashok Rajpurohit, Surendra Singh, Ritesh Mishra, Rajesh Changani, Shiv Bhadani, Vinod Joshi, Pukhraj Sharma Nokha, Rajendra Swami, along with journalists from all tehsils across the district and Bikaner city were present at the event.
Law Minister Assures
Union Law Minister Arjun Ram Meghwal promised to provide all possible support to the Bikaner Press Club.
Club General Secretary Vishal Swami stated that Meghwal had taken the initiative to take Bikaner journalists to Delhi via the Vande Bharat train, to have them tour the new Parliament building, and to select them from the club and provide a list.
Mr. Meghwal promised to play a positive role in the ongoing stay proceedings on the land allotted to the Bikaner Press Club and in securing plots for journalists who had been deprived of them.
Distinguished dignitaries were present.
Club General Secretary Vishal Swami stated that the Press Club’s oath-taking ceremony was attended by PRO Harishankar Acharya, BJP Rural President Shyam Pancharia, City President Suman Chhajed, OBC Morcha District President Vinod Giri Gusai, Guman Singh Rajpurohit, Deepak Pareek, Dilip Puri, Bhanwarlal Jangid, former PRO Rajendra Bhargava, Congress Seva Dal State Vice President Vimal Bhati, Congress IT Cell State President Vikram Swami, social workers Prishu Swami, Vikram Singh Kotdiya, career counselor Chandrashekhar Mali, and many other prominent figures.
They were given the responsibility.
In the recent elections held at the Bikaner Press Club, Kushal Singh Medatia was elected as President, Vishal Swami as General Secretary, Giriraj Bhadani as Treasurer, and members Nikhil Swami, Mukund Khandelwal, Ghulam Rasool, and Dinesh Joshi.
Club Secretary Vishal Swami stated that the nominated executive committee includes Neeraj Joshi, Ravi Vishnoi, and Nasir Zaidi as senior vice presidents, Umashankar Vyas, Pramod Acharya, Sanjay Pareek, Narayan Upadhyay, and Ravi Pugalia as vice presidents, Tribhuvan Ranga, Ramdayal Vishnoi, Rampratap Godara, Vinod Modi, and Vinod Dadhich as secretaries, Rajendra Swami as sports in-charge, Anil Rawat as sports co-in-charge, Jitendra Gehlot (Jitu Bikaneri) as office in-charge, Pawan Bhojak as organization minister, and Ritesh Yadav as organization co-minister. Sahil Pathan, Sarjeet Singh, Jitendra Nangal, Mohan Kadela, Sanjay Swami, and Rajiv Joshi have been nominated as executive members.
Author: Sarjit Singh







