February 27, 2026 3:50 am

बीकानेर जिला उद्योग संघ में जैन संत उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार का प्रवचन…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर जिला उद्योग संघ में जैन संत उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार का प्रवचन…..

बीकानेर जिला उद्योग संघ में जैन संत उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार का प्रवचन…..

पुन्यार्थम ट्रस्ट के बच्चों को दिया व्यसन मुक्त जीने का संदेश

बीकानेर, @MaruSangram। बीकानेर जिला उद्योग संघ में तपस्वी मुनि कमल कुमार ने जैन अनुयायियों, पुन्यार्थम ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कार केन्दों में अध्ययनरत बालक बालिकाओं तथा उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि व्यक्ति चाहे किसी का भला करने में समर्थ हो या ना हो लेकिन किसी का बुरा कभी मत करना चाहिए। साथ ही बच्चों को स्वच्छता व पर्यायवरण का सन्देश दिया।

अगर कोई त्यौहार हो ख़ुशी का माहौल हो तो उसे एक दुसरे के साथ मिलकर मनाओ लेकिन उसमें यह ख्याल रखें कि आपकी खुशी का असर आस पास के वातावरण व प्रदूषण को ना बिगाड़े।

आप सभी को खुद के साथ साथ परिवार तथा समाज को स्वस्थ बनाना है और अपने आगे के जीवन को और अधिक सात्विक बनाते हुए व्यसन से मुक्त रहना हैं। मेरा काम आप सभी को इंसान बनाना है अगर आप इंसान बन गये तो आगे जाकर अपने देश का नाम रोशन करने में सक्षम हो पायेंगे और सद्कर्म पर चलते हुए आपके मार्ग में कसी भी प्रकार की आने वाली बाधा स्वत: ही दूर हो जायेगी।

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने मुनि श्री को बीकानेर के 500 वर्षों को अपने आँचल में समेटी हुई आर्ट गैलेरी का दर्शन करवाया जिसे देख मुनिश्री ने सराहना करते हुए बताया कि यह इंसान की बड़ी सोच और उसके अपने शहर की साझी विरासत को बचाए रखने के रूप में एक महत्त्वपूर्ण पहल है। यह भावी पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्द्धक एवं अनमोल हैं।

साथ ही मुनिश्री के पावन सान्निध्य में कच्ची बस्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने वाली भगवान् महावीर चाइल्ड वेलफेयर ट्रस्ट के 240 बच्चों को ज्ञान पुस्तक व शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर नरेश मित्तल, कन्हैयालाल बोथरा, विमल सिंह चोरड़िया, लूणकरण छाजेड़, बसंत नौलखा, अनन्तवीर जैन, किशनलाल बोथरा, धर्मेन्द्र डाकलिया, नारायण चोपड़ा, राजकुमार पचीसिया, अशोक गहलोत, भंवरलाल चांडक, महावीर दफ्तरी, विपिन मुसरफ, पूनमचंद राइका सहित अनेक जैन समुदाय के श्रावक व श्राविकाएं उपस्थित हुए।

Sermon by Jain Saint Ugra Vihari Tapamurti Munishri Kamal Kumar at Bikaner District Industries Association…

Sermon by Jain Saint Ugra Vihari Tapamurti Munishri Kamal Kumar at Bikaner District Industries Association…

A message of addiction-free living was given to the children of Punyartham Trust.

Bikaner, @MaruSangram. Addressing Jain followers, boys and girls studying at the Sanskar Kendras run by Punyartham Trust, and entrepreneurs at Bikaner District Industries Association, he explained that whether a person is capable of doing good to someone or not, one should never do harm to anyone. He also imparted the message of cleanliness and environmental protection to the children.

If there is a festival or a happy atmosphere, celebrate it together, but be careful that your happiness does not harm the surrounding environment or pollute the environment.

You must all make yourself, your family, and society healthy and stay free from addiction, making your future life more virtuous. My job is to make you all human. If you become human, you will be able to bring glory to your country in the future. By following good deeds, any obstacle in your path will automatically disappear.

Dwarka Prasad Pachisia, President of the Bikaner District Industries Association, showed Munishri the art gallery, which encompasses 500 years of Bikaner’s history. Munishri praised it, saying that it is an important initiative to preserve humanity’s broad thinking and the shared heritage of his city. It is informative and invaluable for future generations.

Also, in Munishri’s holy presence, books and educational materials were distributed to 240 children of the Bhagwan Mahavir Child Welfare Trust, which provides education to children from economically disadvantaged families in slums.

On this occasion, Naresh Mittal, Kanhaiyalal Bothra, Vimal Singh Choradia, Lunkaran Chhajed, Basant Naulakha, Anantveer Jain, Kishanlal Bothra, Dharmendra Dakalia, Narayan Chopra, Rajkumar Pachisia, Ashok Gehlot, Bhanwarlal Chandak, Mahavir Daftari, Vipin Musraf, Punamchand Raika and many other monks and nuns of the Jain community were present.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts