

प्रेरणादायी ‘सिद्धयोग दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन
प्रेरणादायी ‘सिद्धयोग दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन: “संजिवनी मंत्र” का किया श्रवण….
जैसलमेर, @MaruSangram। आज DIET जैसलमेर में अध्यात्म विज्ञान सत्संग केंद्र, जोधपुर से पधारे गुरुदेव रामलाल सियाग के शिष्य भूपेश सोनी द्वारा एक प्रेरणादायी ‘सिद्धयोग दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्री सोनी ने उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-शिक्षकों को गुरुदेव श्री सियाग के आध्यात्मिक सिद्धांतों और सिद्धयोग साधना के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि सिद्धयोग केवल ध्यान की विधि नहीं, बल्कि आत्मविकास और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला एक आध्यात्मिक विज्ञान है।
कार्यक्रम के दौरान गुरुदेव श्री सियाग के पवित्र चित्र के सान्निध्य में सभी को “संजिवनी मंत्र” का श्रवण करवाया गया। तत्पश्चात श्री सोनी ने सभी उपस्थितजनों को लगभग 10 मिनट का व्यावहारिक ध्यान अभ्यास (Meditation Practice) करवाया, जिससे सभी ने गहन शांति, ऊर्जा और आंतरिक संतुलन का अनुभव किया।
इस अवसर पर DIET परिवार के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, गोविंद कुमार गर्ग, अजय, आनंद कुमार व्यास सहित संस्थान के शिक्षक एवं भावी शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भूपेश सोनी ने सभी को नियमित रूप से ध्यान साधना करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके दिव्य, उज्ज्वल एवं आध्यात्मिक जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने बताया कि गुरुदेव श्री सियाग द्वारा दिया गया ध्यान अभ्यास व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक सोच को विकसित करता है।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी ने गुरुदेव श्री सियाग के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Inspiring ‘Siddha Yoga Darshan’ Program Organized
Inspiring ‘Siddha Yoga Darshan’ Program Organized: Listening to the “Sanjivani Mantra”…
Jaisalmer, @MaruSangram. An inspiring ‘Siddha Yoga Darshan’ program was organized today at DIET Jaisalmer by Bhupesh Soni, a disciple of Gurudev Ramlal Siyag, who came from the Spiritual Science Satsang Center, Jodhpur.
Mr. Soni explained in detail to the teachers and students present about Gurudev Shri Siyag’s spiritual principles and the importance of Siddha Yoga practice. He stated that Siddha Yoga is not just a method of meditation, but a spiritual science that provides self-development and a positive direction to life.
During the program, everyone was led to listen to the “Sanjivani Mantra” in the presence of the sacred picture of Gurudev Shri Siyag. Following this, Mr. Soni led all attendees through a 10-minute practical meditation practice, which left everyone experiencing profound peace, energy, and inner balance.
The DIET family, including Principal Ram Kumar Singh, Govind Kumar Garg, Ajay, Anand Kumar Vyas, and faculty and future faculty members of the institute were present on this occasion.
At the end of the program, Bhupesh Soni encouraged everyone to practice meditation regularly and wished them a divine, bright, and spiritual life. He explained that the meditation practice taught by Gurudev Shri Siyag develops mental peace, self-confidence, and positive thinking in one’s life.
The program concluded with a vote of thanks and a collective resolution, in which all present pledged to follow the path shown by Gurudev Shri Siyag.
Author: Sarjit Singh







