
सींथल में जुटेंगे देश-विदेश के शिक्षाविद्, ब्रोशर का हुआ विमोचन….
सींथल में जुटेंगे देश-विदेश के शिक्षाविद्, ब्रोशर का हुआ विमोचन….
देश की आधी आबादी के पूर्ण योगदान पर होगा अन्तरराष्ट्रीय मंथन
बीकानेर, @MaruSangram। सींथल स्थित गुरुकुल बी.एल. मोहता लर्निंग इस्टीट्यूट में देश की आधी आबादी (नारी शक्ति) के पूर्ण योगदान पर अन्तरराष्ट्रीय मंथन होगा जिसमें देश-विदेश की नामी-गिरामी महिला शख्सियतें सहभागिता करेंगी।
अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक प्रोफेसर (डाॅ.) राजेन्द्र कुमार श्रीमाली ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर एवं स्वामी विवेकानन्द काॅलेज फाॅर प्रोफेशनल स्टडीज सींथल के संयुक्त तत्वावधान में 22-23 नवम्बर 2025 को होने वाले दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार के ब्रोशर का विमोचन कुलगुरू आचार्य मनोज दीक्षित सहित अतिरिक्त कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बिठ्ठल बिस्सा, कुलसचिव के लिंक अधिकारी डाॅ. राजाराम चोयल, गुरूकुल संस्थाध्यक्ष बाबुलाल मोहता, संस्था निदेशक डाॅ. विजय आचार्य, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मेघना शर्मा व एकीकृत शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. रेणु शर्मा, डी.एल.एड. प्राचार्य डाॅ. संतोष व्यास सहित शिक्षाविदों द्वारा किया गया।
अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजक बाबुलाल मोहता ने बताया कि देश की आधी आबादी महिलाओं के विभिन्न क्षेत्रों यथा शिक्षा, शिक्षक-शिक्षा, सह-शिक्षा, चिकित्सा, कानून, सेना, घर, परिवार एवं समाज में योगदान पर मंथन किया जायेगा क्योंकि पूरे विश्व में भारत ही एक ऐसा राष्ट्र है जहाँ यत्र नार्यस्तु पुज्यन्ते, रन्मते तत्र देवता की संकल्पना साकार हुई है।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के अधिकार एवं सामर्थ्य को बढ़ावा देना है ताकि समाज में व्याप्त पितृ सत्तात्मक प्रवृत्ति, लिंग असमानता और भेदभाव से मुक्ति मिल सके।
सेमिनार संयोजक डाॅ. राजेन्द्र कुमार श्रीमाली के अनुसार सेमिनार में देश-विदेश में आए शिक्षाविदों से प्राप्त आलेखों को आई.एस.एस.एन. जर्नल एवं आई.एस.बी.एन. पुस्तक में पिरोया जायेगा।
इस हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। संगोष्ठी में प्रतिनिधित्व के लिए 9414742973 पर पंजीयन कराया जा सकता है।
Educationists from India and abroad will gather in Sindhal, brochure released….
Educationists from India and abroad will gather in Sindhal, brochure released….
International discussion on the full contribution of half the population of the country
Bikaner, @MaruSangram. International discussion on the full contribution of half the population of the country (Nari Shakti) will be held at Gurukul B.L. Mohta Learning Institute, Sindhal, in which eminent women personalities from India and abroad will participate.
Convener of the International Seminar Professor (Dr.) Rajendra Kumar Shrimali said that the brochure of the two-day international seminar to be held on 22-23 November 2025 under the joint aegis of Maharaja Ganga Singh University Bikaner and Swami Vivekanand College for Professional Studies Sindhal was released by Vice Chancellor Acharya Manoj Dixit along with Additional Registrar and Controller of Examinations Dr. Bitthal Bissa, Registrar’s Link Officer Dr. Rajaram Choyal, Gurukul Sansthadhyaksh Babulal Mohta, Sansthadhyaksh Dr. Vijay Acharya, University Representative and Dean Student Welfare Dr. Meghna Sharma and Principal of Integrated Teacher Education College Dr. Renu Sharma, D.L.Ed. Principal Dr. Santosh Vyas and other educationists.
Organizer of the International Seminar Babulal Mohta said that the contribution of half of the country’s population, women, in various fields such as education, teacher-education, co-education, medicine, law, army, home, family and society will be discussed because India is the only country in the world where the concept of ‘Yatra Naaryastu Pujyante, Ranmate Tatra Devataa’ has come true.
University Representative Dr. Meghna Sharma said that the main objective of the seminar is to promote the rights and capabilities of women so that they can get freedom from the patriarchal tendency, gender inequality and discrimination prevalent in the society.
Seminar Coordinator Dr. According to Rajendra Kumar Shrimali, the articles received from the academicians from India and abroad in the seminar will be compiled in ISSN Journal and ISBN book.
For this, various committees have been formed and responsibilities have been assigned. Registration can be done on 9414742973 for representation in the seminar.
