February 28, 2026 4:42 am

हो जाएं तैयार: बीकानेर में आज जया किशोरी करेंगी ड्रीम टू रियलिटी 2.0 प्रेरक उद्बोधन….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

हो जाएं तैयार: बीकानेर में आज जया किशोरी करेंगी ड्रीम टू रियलिटी 2.0 प्रेरक उद्बोधन

हो जाएं तैयार: बीकानेर में आज जया किशोरी करेंगी ड्रीम टू रियलिटी 2.0 प्रेरक उद्बोधन….

सेवार्थ संकल्प से प्रेरित रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स एवं रोटरी क्लब अपराइज द्वारा हो रहा है आयोजन

बीकानेर, @MaruSangram। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स और रोटरी क्लब अपराइज के संयुक्त तत्वावधान में तथा बीकाजी ग्रुप एवं आदित्य कैपिटल के प्रमुख सहयोग से बीकानेर में अब तक का सबसे बड़ा मोटिवेशनल एवं स्पिरिचुअल इवेंट “ड्रीम टू रियलिटी 2.0” आयोजित आज 6 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है।

आयोजन के मुख्य संयोजक राजेश बवेजा व प्रियंका शंगारी ने बताया कि इस विशेष अवसर पर देश की सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल वक्ता सुश्री जया किशोरी बीकानेर पधारेंगी और अपने प्रेरक विचारों से युवाओं, छात्रों एवं उद्यमियों को दिशा प्रदान करेंगी।

क्लब अध्यक्ष सुनील चमड़िया व रुचि दफ्तरी ने जानकारी देते हुवे बताया की यह कार्यक्रम पूर्व में 11 मई को प्रस्तावित था, परंतु भारत-पाक सीमा तनाव के चलते इसे स्थगित कर आज 6 जुलाई को पुनर्निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम शाम 6 बजे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

प्रकल्प चेयरमैन डॉ. विकास पारीक ने बताया कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी अवसाद, दिशाहीनता एवं नशे की प्रवृत्तियों से जूझ रही है। ऐसे में यह कार्यक्रम उन्हें नई सोच, सकारात्मक ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा देने का माध्यम बनेगा।

वरिष्ठ रोटे भूपेंद्र मिड्ढा ने बताया कि आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रायोजक जुड़े हैं, और कार्यक्रम से प्राप्त शेष राशि जनहितार्थ किसी स्थायी सेवा प्रकल्प में खर्च की जाएगी।

रोटरी क्लब रॉयल्स के पूर्व अध्यक्ष रोटे गोपाल अग्रवाल ने बताया कि ड्रीम टू रियलिटी का पहला संस्करण गत वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था, जिसमें सुप्रसिद्ध वक्ता सोनू शर्मा आमंत्रित थे। उस कार्यक्रम की आय से क्लब ने “रोटरी स्वर्ग रथ” नामक शव वाहन सेवा प्रारंभ की, जो आज आपात स्थिति में लोगों को राहत पहुंचा रही है।

क्लब सचिव विपिन लड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम में चैरिटी की उद्देश्य के तहत शहर के कई उदार दानदाताओं और प्रतिष्ठानों ने बढ़-चढ़ कर सहभागिता निभाई है।

प्रमुख प्रायोजकों में बीकाजी ग्रुप, आदित्य कैपिटल के साथ थेम्स प्लाई, एमएम ग्रुप, कॉन्सेप्ट कोचिंग, वेथोनिक फाइनेंशियल, जीवन रक्षा अस्पताल, स्व. श्रीमती गोमादेवी चैरिटेबल फाउंडेशन सम्मिलित हैं। अन्य सहयोगी प्रायोजकों में रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट, मोटिवेशनल स्पीकर गोविंद भादू, बीकानेर प्रोसलिन, श्री बालाजी स्वीट्स, आरका ग्रीनर्जी, केशव गोल्ड, श्री टिंबर एवं प्लाईवुड, झकास पापड़, मरुधर लज़ीज़, एपेक्स हॉस्पिटल, श्रीराम भुजिया एवं पापड़, आरके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आदित्य बिल्ड डेवलपर, इंडिया सोलर, टाइगर लॉन्गी मिर्च, रिद्धि सिद्धि ज्वेलर्स, राजेश चूरा एंड कंपनी, डीएलएम आर्किटेक्ट्स एवं इंटीरियर्स प्रमुख हैं। मीडिया पार्टनर के रूप में पिंटू राठी, भोज एडवरटाइजिंग, सुरेश पारीक, राम डिजिटल एवं सुंदर टेंट एवं लाइट डेकोरेशन ने सहयोग प्रदान किया है।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स एवं रोटरी क्लब अपराइज की संयुक्त टीम ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। आयोजन को लेकर दोनों क्लबों के सदस्यों ने पूर्ण समर्पण एवं तालमेल के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है।

रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की ओर से मनोज कुड़ी, जगदीप ओबेरॉय, पियूष शंगारी, ऋषि धामू, विनय बिस्सा, मनीष कालरा, सुरेंद्र सिंह, ज्योति प्रकाश रंगा, विनय हर्ष, सुरेश पारीक, विनोद माली, राजेश खत्री एवं हेमंत असोपा आयोजन समिति में सक्रिय रूप से सम्मिलित हैं।

वहीं रोटरी क्लब अपराइज की ओर से चांदनी करनानी, नीलम सिंघी, नेहा ओझा, शिवाली कोठारी, पारुल अग्रवाल, निकिता गुप्ता, दिव्या अरोड़ा, रिया अग्रवाल एवं शिप्रा शंकर इस भव्य आयोजन में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान कर रही हैं।

दोनों क्लबों के सदस्यों का यह सामूहिक प्रयास बीकानेर में एक प्रेरणास्पद, गरिमामयी और जनसरोकार से जुड़ा कार्यक्रम प्रस्तुत करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Get ready: Jaya Kishori will give a motivational speech on Dream to Reality 2.0 in Bikaner today

Get ready: Jaya Kishori will give a motivational speech on Dream to Reality 2.0 in Bikaner today….

The event is being organized by Rotary Club Bikaner Royals and Rotary Club Uprise, inspired by the resolve to serve

Bikaner, @MaruSangram. The biggest motivational and spiritual event ever organized in Bikaner “Dream to Reality 2.0” is going to be held today on 6th July under the joint aegis of Rotary Club Bikaner Royals and Rotary Club Uprise and with the major support of Bikaji Group and Aditya Capital.

The main conveners of the event, Rajesh Baveja and Priyanka Shangari said that on this special occasion, the country’s well-known motivational speaker Ms. Jaya Kishori will visit Bikaner and will provide direction to the youth, students and entrepreneurs with her motivational thoughts.

Club President Sunil Chamdiya and Ruchi Daftari informed that this program was earlier proposed on 11 May, but due to Indo-Pak border tension, it has been postponed and rescheduled for today, 6 July. The program will be held at 6 pm in the auditorium of Maharaja Ganga Singh University.

Project Chairman Dr. Vikas Pareek said that at present the young generation is struggling with depression, aimlessness and drug addiction. In such a situation, this program will become a medium to inspire them with new thinking, positive energy and social responsibility.

Senior Rotary Bhupendra Middha said that many sponsors from different fields are associated with the event, and the remaining amount received from the program will be spent on a permanent service project for public welfare.

Former President of Rotary Club Royals Rotary Gopal Agarwal said that the first edition of Dream to Reality was successfully organized last year, in which well-known speaker Sonu Sharma was invited. With the income from that program, the club started a hearse service called “Rotary Swarg Rath”, which is providing relief to people in emergency situations today.

Club secretary Vipin Laddha said that many generous donors and institutions of the city have participated enthusiastically in the program for the purpose of charity.

Major sponsors include Bikaji Group, Aditya Capital along with Thames Ply, MM Group, Concept Coaching, Vethonic Financial, Jeevan Raksha Hospital, Late Smt. Gomadevi Charitable Foundation. Other associate sponsors include Ramlal Surajdevi Ranka Charitable Trust, motivational speaker Govind Bhadu, Bikaner Prosline, Shri Balaji Sweets, Arka Greenergy, Keshav Gold, Shri Timber and Plywood, Jhakaas Papad, Marudhar Lazeez, Apex Hospital, Shriram Bhujia and Papad, RK Public Senior Secondary School, Aditya Build Developer, India Solar, Tiger Longi Mirch, Riddhi Siddhi Jewelers, Rajesh Chura and Company, DLM Architects and Interiors. Pintu Rathi, Bhoj Advertising, Suresh Pareek, Ram Digital and Sundar Tent and Light Decoration have provided support as media partners.

For the successful conduct of the program, the joint team of Rotary Club Bikaner Royals and Rotary Club Uprise has made extensive preparations. The members of both the clubs have finalized various arrangements with full dedication and coordination for the event.

On behalf of Rotary Club Bikaner Royals, Manoj Kudi, Jagdeep Oberoi, Piyush Shangari, Rishi Dhamu, Vinay Bissa, Manish Kalra, Surendra Singh, Jyoti Prakash Ranga, Vinay Harsh, Suresh Pareek, Vinod Mali, Rajesh Khatri and Hemant Asopa are actively involved in the organizing committee.

On the other hand, Chandni Karnani, Neelam Singhi, Neha Ojha, Shivali Kothari, Parul Agarwal, Nikita Gupta, Divya Arora, Riya Agarwal and Shipra Shankar are providing their active cooperation in this grand event.

This collective effort of the members of both the clubs is a strong step towards presenting an inspiring, dignified and public interest related program in Bikaner.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts