

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तीन जुलाई से, संत-महात्माओं का होगा समागम…..
सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तीन जुलाई से, संत-महात्माओं का होगा समागम……
श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का 3 दिवसीय आयोजन
बीकानेर, @MaruSangramnews। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का सात जुलाई से भीनासर में कुम्हारों का मोहल्ला जुलाई गौरक्ष घोरा स्थित श्री नखत बन्ना मंदिर में होने जा रहा है।
इस संबंध में रविवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए योगी रामनाथजी महाराज ने बताया कि श्री 1008 योगी गुरुदेव मनफूलनाथजी महाराज की कृपा से कथा वाचक श्री धर्मेशजी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन की शुरुआत तीन जुलाई को कलश यात्रा के साथ होगी तथा 10 जुलाई को गुरु पूणिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने कहा कि धर्म आगे बढ़ता रहे इसलिए धार्मिक अनुष्ठान होने बहुत जरुरी है। जात-पात के भेदभाव को मिटाकर हमें सनातन धर्म की पताका फहराए रखना है। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पोस्टर का विमोचन किया गया।
पोस्टर विमोचन के दौरान प्रवीण भाटी, मिलन गहलोत, पार्षद बजरंग सोखल, कुम्हार समाज के पूर्व अध्यक्ष पप्पू लखेसर, श्याम मोडानी, भंवरलाल पंचारिया, श्रवण कुमावत, भंवर जाखड़, पप्पू जाखड़, दिनेश प्रजापत, किशन गहलोत, कमल प्रजापत एवं राजा सांखी आदि उपस्थित रहे।
आयोजन से जुड़े प्रवीण भाटी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क बस व्यवस्था की गई है। इन बसों के लिए 10 रुट तय किए गए हैं।
Seven-day Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagna from July 3, Saints and Mahatmas will gather…..
Seven-day Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagna from July 3, Saints and Mahatmas will gather……
3-day event of Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagna
Bikaner, @MaruSangramnews. Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagna is going to be held from July 7 at Shri Nakhat Banna Temple located in Kumharon ka Mohalla July Goraksh Ghora in Bhinasar.
Addressing a press conference organized on Sunday in this regard, Yogi Ramnathji Maharaj said that with the grace of Shri 1008 Yogi Gurudev Manfoolnathji Maharaj, the story teller Shri Dharmeshji Maharaj will recite the Shrimad Bhagwat Katha. The seven-day event will start with Kalash Yatra on July 3 and Guru Poonima Mahotsav will be organized on July 10. Addressing the journalists, National Saint Shri Sarjudasji Maharaj said that religious rituals are very important so that religion keeps progressing. We have to keep the flag of Sanatan Dharma flying by eradicating caste-based discrimination. During this, the poster of Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagna was released.
During the poster release, Praveen Bhati, Milan Gehlot, Councilor Bajrang Sokhal, former president of Kumhar Samaj Pappu Lakhesar, Shyam Modani, Bhanwarlal Pancharia, Shravan Kumawat, Bhanwar Jakhar, Pappu Jakhar, Dinesh Prajapat, Kishan Gehlot, Kamal Prajapat and Raja Sankhi etc. were present.
Praveen Bhati, associated with the event, said that free bus arrangements have been made for the devotees. 10 routes have been fixed for these buses.

Author: Sarjit Singh
