
मोदीजी! माॅं करणी जी री मातृभाषा राजस्थानी री जुबान रो ताळो खोलो
मोदीजी! माॅं करणी जी री मातृभाषा राजस्थानी री जुबान रो ताळो खोलो….
बीकानेर, @MaruSangram। ऑपरेशन सिंदूर की जबरदस्त कामयाबी और प्रचंड सफलता के बाद सबसे पहले पाक बोर्डर स्थित बीकानेर जिले में देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीकाणा आगमन की पूर्व संध्या पर राजस्थानी मोट्यार परिषद ने यशस्वी प्रधानमंत्री जी के अभिनंदन हेतु एक मिटिंग रखी। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभवतः देश के प्रथम प्रधानमंत्री जो माॅं करणी जी के दरबार में हाजिरी देने आ रहे हैं। इसके बाद वह कईं विकास परियोजनाओं, रेलवे स्टेशनों आदि का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे एवं पलाना में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
राजस्थानी मोट्यार परिषद ने यशस्वी प्रधानमंत्री जी के इस ऐतिहासिक दौरे का स्वागत एवं अभिनन्दन किया है और मांग कि है कि माॅं करणी जी एवं सभी संत-सुरमावां और जन-जन की मातृभाषा राजस्थानी जो देश में सातवीं सबसे ज्यादा बोली जाने वाली एवं हिन्दी से भी प्राचीन भाषा है। प्रधानमंत्री जी से निवेदन है कि जल्द ही इसे आठवीं अनुसूची में शामिल करे एवं राज्य सरकार तुरंत प्रभाव से निर्देश दें कि राज्य सरकार प्रदेश की राजभाषा घोषित करे।
यह घोषणा कल ही बीकानेर की पावन धरा से ही करें।
हमारी मातृभाषा राजस्थानी की मान्यता का आन्दोलन आजादी के बाद से ही गाॅंधीवादी तरीके से चल रहा है, राजस्थानी भाषा गुजराती भाषा की बहिन है, गुजराती भाषा की जिस ढंग से सुध ली गई उसी ढंग से राजस्थानी भाषा की भी मोदी सरकार सुध लें।
राजस्थानी मोट्यार परिषद ने ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त कर देशप्रेम एवं देशभक्ति के नारे लगाए साथ ही माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की आम सभा में दल बल के साथ चलने का आव्हान किया गया।
इस मिटिंग में एड. हिमांशु टाक, राजेश चौधरी, प्रशान्त जैन, डाॅ. नमामीशंकर आचार्य, रामोवतार उपाध्याय, डाॅ. गौरीशंकर प्रजापत, श्याम गहलोत, कमल मारू, सरजीत सिंह, सुभकरण उपाध्याय, मोहन गेधर, नखतूचंद, पप्पू सिंह, ब्रह्म कुमार गहलोत, श्याम सुंदर गहलोत,दिनेश शर्मा,मुकेश, मनमोहन ओझा,एड. राजेश कड़वासरा, योगेश व्यास, आदि शामिल थे।

Modiji! Open the doors of the mother tongue of Maa Karni Ji, Rajasthani language
Modiji! Open the doors of the mother tongue of Maa Karni Ji, Rajasthani language….
Bikaner, @MaruSangram. After the tremendous success and tremendous success of Operation Sindoor, on the eve of the arrival of the country’s successful and popular Prime Minister Narendra Modi in Bikaner district located on the Pak border, Rajasthani Motiyar Parishad held a meeting to welcome the successful Prime Minister. In which Prime Minister Narendra Modi, possibly the first Prime Minister of the country who is coming to pay his respects to Maa Karni Ji, will be inaugurated. After this, he will virtually inaugurate many development projects, railway stations etc. and address a huge public gathering in Palana.
Rajasthani Motiyar Parishad has welcomed and congratulated this historic visit of the illustrious Prime Minister and demanded that the mother tongue of Maa Karni Ji and all the saints and saints, Rajasthani is the seventh most spoken language in the country and is older than Hindi. Prime Minister is requested to include it in the Eighth Schedule soon and immediately instruct the state government to declare it as the official language of the state.
Make this announcement tomorrow from the holy land of Bikaner.
The movement for the recognition of our mother tongue Rajasthani is going on in a Gandhian way since independence. Rajasthani language is the sister of Gujarati language. The way Gujarati language was taken care of, Modi government should take care of Rajasthani language in the same way.
Rajasthani Motiyar Parishad expressed happiness on the immense success of Operation Sindoor and raised slogans of patriotism and nationalism. Also, a call was given to accompany the Honorable Prime Minister Modi Ji to the public meeting with full strength.
In this meeting, Adv. Himanshu Tak, Rajesh Chaudhary, Prashant Jain, Dr. Namamishankar Acharya, Ramovatar Upadhyay, Dr. Gaurishankar Prajapati, Shyam Gehlot, Kamal Maru, Sarjit Singh, Subhkaran Upadhyay, Mohan Gedhar, Nakhatuchand, Pappu Singh, Brahma Kumar Gehlot, Shyam Sundar Gehlot, Dinesh Sharma, Mukesh, Manmohan Ojha, Adv. Rajesh Kadwasra, Yogesh Vyas, etc. were present.
