
बीकानेर के 15 वरिष्ठ पत्रकारों को दिया गया लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड
बीकानेर के 15 वरिष्ठ पत्रकारों को दिया गया लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड…..
एनयूजे-आई की राष्ट्रीय कार्य समिति के बैठक के दूसरे दिन अनेक कार्यक्रम हुए
बीकानेर, @MaruSangram। एनयूजे-आई की राष्ट्रीय कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। इस दौरान अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक के दूसरे दिन रविवार को सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी के सभागार में बीकानेर के 15 वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल थे मगर वह अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में नहीं आए मगर प्रोजेक्टर के माध्यम से वे सभागार में लाइव जुड़े और उन्होंने आयोजन सफल आयोजन के लिए एन यू जे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जार के प्रदेश अध्यक्ष श्रीबल्लभ मेघवाल, एन यू जे आई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी, व जार के बीकानेर जिला अध्यक्ष श्याम मारू को बधाई व शुभकामनाएं दी।
इस दौरान अर्जुन राम मेघवाल ने लाइव कनेक्टिविटी से सभागार को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के देशभर में चल रहे कार्यक्रम की श्रृंखला में हुए आज पटना में आयोजित बिहार के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए पटना आए हुए हैं। इसलिए वे इस कार्यक्रम में नहीं आ पाए लेकिन उनकी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है।
एन यू जे आई के राष्ट्रीय कार्य समिति की मीटिंग बीकानेर में आयोजित करने पर उन्होंने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार भी जताया।
इन्होंने भी रखे विचार
इस अवसर पर एनयूजे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि हम लोगों ने राजस्थान प्रदेश में यह कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी और संयोग से यह कार्यक्रम बीकानेर में बहुत ही सफल तरीके से आयोजित हुआ। इसके लिए जार की प्रदेश इकाई व बीकानेर इकाई को धन्यवाद।
सुरेश शर्मा ने कहा कि न्यायपालिका का हस्तक्षेप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है इसलिए पत्रकारों को अब इस पर कलम भी चलानी चाहिए। इससे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने पूरे आयोजन पर प्रकाश डाला।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड में पधारे बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, श्रीमती आभा निगम सामंत लता आदि ने भी विचार रखें।
एनयूजे- आई के राष्ट्रीय सचिव भवानी शंकर जोशी ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि एन यू जे आई की बैठक हमारे बीकानेर में हो रही है। इसके लिए जार के प्रदेश अध्यक्ष हरिबल्लभ मेघवाल का आभार ज्ञापित करते हुए जोशी ने कहा कि उनकी वजह से ही बीकानेर में यह बैठक संभव हुई। इससे पहले जार के जिला अध्यक्ष श्याम मारू ने स्वागत भाषण दिया तथा दूरदराज से पधारे देशभर के पत्रकारों को विश्वास दिलाया कि राजस्थान में जार शुरू से ही रचनात्मक काम कर रहा है। ये आगे भी जारी रहेगा। अंत मे वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद आचार्य ने सबका आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन हरीश बी शर्मा ने किया।
इनका हुआ सम्मान
इस अवसर पर जार की तरफ से वरिष्ठ पत्रकार हरिओम गर्ग, केके गौड़, मोहन थानवी, उमेश सक्सेना, रमेश महर्षि, मोहम्मद अली पठान, संतोष जैन, मधु आचार्य आशावादी, प्रकाश पुगलिया, पन्नालाल नागल, बाबू सिंह कच्छावा, हनुमान चारण,मोहन पुगलिया, डॉक्टर ए जी भाटी सहित अनेक पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बीकानेर जिले के अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
Lifetime Achievement Award given to 15 senior journalists of Bikaner
Lifetime Achievement Award given to 15 senior journalists of Bikaner…..
Many programs were held on the second day of the meeting of the National Working Committee of NUJ-I
Bikaner, @MaruSangram. The two-day meeting of the National Working Committee of NUJ-I concluded on Sunday. During this, many resolutions were passed. On the second day of the meeting, on Sunday, 15 senior journalists of Bikaner were given Lifetime Achievement Award in the auditorium of Seth Tolaram Bafna Academy. The chief guest of the program was Union Law and Justice Minister Arjun Meghwal, but he did not come to the program due to unavoidable reasons, but he joined the auditorium live through the projector and congratulated and wished NUJI National President Suresh Sharma, JAR State President Shri Ballabh Meghwal, NUJI National Secretary Bhavani Joshi, and JAR Bikaner District President Shyam Maru for the successful organization of the event.
During this, Arjun Ram Meghwal addressed the auditorium through live connectivity and said that Baba Saheb Bhimrao Ambedkar has come to Patna for the Bihar state level program organized in Patna today as part of the series of programs being organized across the country. Therefore, he could not attend this program but his best wishes are with you people.
He also thanked the national office bearers for organizing the meeting of the National Working Committee of NUJI in Bikaner.
He also expressed his views
On this occasion, National President of NUJI Suresh Sharma said that we had planned to organize this program in Rajasthan state and coincidentally this program was organized very successfully in Bikaner. Thanks to the state unit and Bikaner unit of JAR for this.
Suresh Sharma said that the interference of the judiciary is increasing day by day, so journalists should now also write on it. Before this, National Vice President Arun Chaturvedi threw light on the entire event.
Bikaner West MLA Jethananand Vyas, Khajuwala MLA Dr. Vishwanath Meghwal, former minister Bhanwar Singh Bhati, former mayor Sushila Kanwar Rajpurohit, Vyapar Udyog Mandal president Jugal Rathi, Mrs. Abha Nigam Samant Lata etc. who attended the Lifetime Achievement Award also expressed their views.
NUJ-I National Secretary Bhavani Shankar Joshi said that it is a matter of good fortune for us that the NUJI meeting is being held in our Bikaner. Expressing gratitude to JAR State President Hariballabh Meghwal for this, Joshi said that this meeting was possible in Bikaner only because of him. Earlier, JAR District President Shyam Maru gave the welcome speech and assured the journalists from all over the country who had come from far and wide that JAR has been doing constructive work in Rajasthan since the beginning. This will continue in future as well. In the end, senior journalist Pramod Acharya expressed his gratitude to everyone. The program was conducted by Harish B Sharma.
They were honoured
On this occasion many journalists including senior journalists Hariom Garg, KK Gaur, Mohan Thanvi, Umesh Saxena, Ramesh Maharshi, Mohammad Ali Pathan, Santosh Jain, Madhu Acharya Ashawadi, Prakash Pugalia, Pannalal Nagal, Babu Singh Kachhawa, Hanuman Charan, Mohan Pugalia, Doctor AG Bhati were honoured by JAR. Many journalists from Bikaner district were present during this time.
Author: Sarjit Singh







