

सीए महिलाओं ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…..
सीए महिलाओं ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस…..
बीकानेर, @MaruSangram। दि इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की बीकानेर ब्रांच में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिव वैली स्थित आईसीएआई भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सीए महिलाएं व सीए विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष सुथार, लेखक डॉ. चंचला पाठक, ब्यूटीशियन डोली बत्रा और कुडो ब्लैक बेल्ट सेनसई सोनिका सेन विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। सीए महिलाएं भी देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं और बदलाव की दिशा तय कर रही हैं।
महिलाओं को समान अवसर और प्रोत्साहन देना हमारा कर्तव्य है, ताकि वे अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग कर समाज और राष्ट्र को सशक्त बना सकें।
कार्यक्रम का संचालन सीए दीपिका भूरा व रचना रंगा ने किया।
इस अवसर पर ब्रांच अध्यक्ष सीए हेतराम पूनिया, उपाध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा, सचिव सीए सुमित नवलखा, कोषाध्यक्ष सीए राजेश भूरा, सीकासा अध्यक्ष सीए अभय शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सीए मोहित बैद, सीए अमृता जैन, सीए रंजीता चांडक, सीए प्रियंका बाफना, सीए चित्रा बैद, सीए शारदा व्यास, सीए झील डागा, सीए वर्षा लोढ़ा, सीए मोनिका पच्चीसिया, सीए भूमिका नवलखा, सीए चांदनी करनानी, सीए मनीषा मिस्त्री, सीए सीमा कोठारी, सीए भारती काबरा, सीए दिव्या चांडक, सीए प्रेरणा पचीसिया सहित कई अन्य सीए सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में ब्रांच कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों को पताका, शाल, साफा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
CA women celebrated International Women’s Day with great pomp…..
CA women celebrated International Women’s Day with great pomp…..
Bikaner, @MaruSangram. International Women’s Day was celebrated with great enthusiasm in the Bikaner branch of The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI). CA women and CA students participated in large numbers in this program organized at the ICAI building located in Shiv Valley.
Gynecologist Dr. Santosh Suthar, writer Dr. Chanchala Pathak, beautician Dolly Batra and Kudo black belt Sensei Sonika Sen attended the program as special guests. The guests shared their views on topics like women empowerment, health, self-reliance and participation of women in society.
Branch President CA Hetram Poonia said that today’s woman is playing a leading role in every field. CA women are also making a significant contribution to the economic progress of the country and are setting the direction of change.
It is our duty to give equal opportunities and encouragement to women, so that they can empower the society and the nation by making full use of their abilities.
The program was conducted by CA Deepika Bhura and Rachna Ranga.
On this occasion, Branch President CA Hetram Poonia, Vice President CA Mukesh Sharma, Secretary CA Sumit Navalakha, Treasurer CA Rajesh Bhura, Cicasa President CA Abhay Sharma, Executive Members CA Mohit Baid, CA Amrita Jain, CA Ranjita Chandak, CA Priyanka Bafna, CA Chitra Baid, CA Sharda Vyas, CA Jheel Daga, CA Varsha Lodha, CA Monica Pachisia, CA Bhumika Navalakha, CA Chandni Karnani, CA Manisha Mistry, CA Seema Kothari, CA Bharti Kabra, CA Divya Chandak, CA Prerna Pachisia and many other CA members were present.
At the end, the Branch Executive Members honored the guests by presenting them with flags, shawls, safas and insignias.
