April 15, 2026 6:14 pm

राजीव गांधी युवा मित्रों की जगी उम्मीद: सीएम की बड़ी घोषणा, राजस्थान के इतने हजार युवाओ को मिलेगा नौकरी का अवसर…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

सीएम की बड़ी घोषणा, राजस्थान के इतने हजार युवाओ को मिलेगा नौकरी का अवसर

राजीव गांधी युवा मित्रों की जगी उम्मीद: सीएम की बड़ी घोषणा, राजस्थान के इतने हजार युवाओ को मिलेगा नौकरी का अवसर…..

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सीएम की बड़ी घोषणा, पढ़ें खबर

जयपुर, @MaruSangram। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की साढ़े 11 हजार ग्राम पंचायतों में अटल प्रेरक लगाने की घोषणा की है। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र खोले जाएंगे। इसे लेकर सीएम ने कहा कि इन ज्ञान केंद्रों पर युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण और काउंसिलिंग सुविधा भी इन केंद्रों पर उपलब्ध होगी। प्रदेश भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह मनाया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती को किया था रद्द
आज से ठीक एक साल पहले आज ही के दिन भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार द्वारा 50 हजार पदों पर निकाली गई महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती को रद्द कर दिया था। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर पहले से ही राजीव गांधी सेवा केंद्र संचालित हैं। जानकारी के अनुसार, सरकार इन सभी सेवा केंद्रों का नाम बदलकर अटल ज्ञान केंद्र कर सकती है।

राजीव गांधी युवा मित्रों की तर्ज पर करेंगे काम
सीएम भजन लाल शर्मा ने आज घोषणा करते हुए कहा कि प्रत्येक अटल ज्ञान केंद्र पर एक अटल प्रेरक लगाया जाएगा। ये अटल प्रेरक जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करेंगे। बता दें कि पिछले साल भजनलाल सरकार ने गहलोत सरकार के समय लगाए गए करीब 5 हजार राजीव गांधी युवा मित्रों की सेवाओं को समाप्त कर दिया था। यह युवा मित्र भी राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करते थे। ऐसे अब मानकर चला जा रहा है कि सरकार अटल प्रेरकों में राजीव गांधी युवा मित्रों को वरीयता दे सकती है। बता दें कि हटाए जाने के बाद से ही प्रदेश में लगातार युवा मित्रों का आंदोलन चल रहा है।

ई-गवर्नेंस अवॉर्ड अब अटल ई-गवर्नेंस अवॉर्ड
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अब ई-गवर्नेंस अवार्ड का नाम बदलकर अटल ई-गवर्नेंस अवार्ड होगा। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में कंप्यूटर कक्ष का नाम अटल कंप्यूटर कक्ष के नाम पर किया जाएगा।

CM’s big announcement, so many thousand youths of Rajasthan will get job opportunity

Rajiv Gandhi Yuva Mitras’ hopes raised: CM’s big announcement, so many thousand youths of Rajasthan will get job opportunity…..

CM’s big announcement on former Prime Minister Vajpayee’s 100th birth anniversary, read the news

Jaipur, @MaruSangram. On the 100th birth anniversary of former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee, CM Bhajanlal Sharma has announced to install Atal Prerak in 11 and a half thousand gram panchayats of the state. Along with this, Atal Gyan Kendras will be opened in every Gram Panchayat. Regarding this, the CM said that at these Gyan Kendras, the youth will get the facility of library and e-library for the preparation of competitive examinations. Training and counseling facilities will also be available at these centers. Atal Bihari Vajpayee’s birth centenary celebrations were celebrated in the state BJP office. During this, CM Bhajanlal Sharma also inaugurated the state level exhibition.

Mahatma Gandhi Seva Prerak Recruitment was Cancelled

Exactly one year ago on this day, Bhajan Lal government had cancelled the Mahatma Gandhi Seva Prerak Recruitment for 50 thousand posts issued by the Gehlot government. Rajiv Gandhi Seva Kendras are already operating in every Gram Panchayat. According to the information, the government can change the name of all these service centers to Atal Gyan Kendra.

Will work on the lines of Rajiv Gandhi Yuva Mitras

CM Bhajan Lal Sharma announced today that an Atal Prerak will be appointed at each Atal Gyan Kendra. These Atal Preraks will help the needy families to get the benefits of government schemes. Let us tell you that last year the Bhajan Lal government had terminated the services of about 5 thousand Rajiv Gandhi Yuva Mitras appointed during the Gehlot government. These Yuva Mitras also used to work to reach the schemes of the state government to the general public. In such a situation, it is now being believed that the government can give preference to Rajiv Gandhi Yuva Mitras among Atal Preraks. Let us tell you that since the removal, there has been a continuous movement of Yuva Mitras in the state.

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts