June 9, 2025 1:11 am

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के 72 वें जन्मदिन को भाजपा नेता दिलीप पुरी के द्वारा धूमधाम से मनाया….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के 72 वें जन्मदिन को भाजपा नेता दिलीप पुरी के द्वारा धूमधाम से मनाया

केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के 72 वें जन्मदिन को भाजपा नेता दिलीप पुरी के द्वारा धूमधाम से मनाया….

बीकानेर, @MaruSangramnews। केन्द्रीय कानून मंत्री एवं बीकानेर के लाडले सांसद अर्जुन राम मेघवाल का 72 वां जन्मदिन शुक्रवार को समाजसेवी एवं भाजपा नेता दिलीप पुरी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य के सानिध्य में  धूमधाम से मनाया गया।

मुकेश बन ने बताया कि इस अवसर पर केन्द्रीय कानून मंत्री को सर्वप्रथम दूरभाष पर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। तत्पश्चात पवनपुरी स्थित दिव्यांग सेवा आश्रम में दिव्यांग जनों के साथ केक काटा गया। सभी को अल्पाहार करवाया गया।

शहर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश आचार्य ने अर्जुन राम के स्वस्थ और दीर्घायु होने और देश हित में निरन्तर सक्रियता के साथ काम करते रहने की कामना की।

भाजपा नेता एडवोकेट अशोक बोबरवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अर्जुनराम मेघवाल बहुत संघर्ष के साथ इस बहुत बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं। बाबा साहब अंबेडकर के बाद यदि कोई कानून मंत्री है तो वह अर्जुन राम जी मेघवाल है।

भाजपा नेता और समाज सेवी दिलीप पुरी ने अर्जुन राम मेघवाल के जन्म दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं और देश में नए-नए कानून लागू करवाने में जो योगदान वे दे रहे हैं, यह बीकानेर के लिए गर्व की बात है। उनके ऐतिहासिक कार्यों से बीकानेर का मान बढ़ा है। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में उनके द्वारा लोकसभा में पेश किया गया वन नेशन वन इलेक्शन बिल है, जिसकी सर्वत्र प्रशंषा हो रही है।

कार्यक्रम में रानी बाजार मंडल अध्यक्ष नर्सिंग सेवग, शिवबाड़ी मंडल से अभय पारीक जूनागढ़ मंडल  से अजय खत्री, लालगढ़ मंडल से विनोद करोल और रानी बाजार मंडल महामंत्री पुखराज स्वामी, शिव बाड़ी मंडल महामंत्री अजय कंसारा, मुकेश बन, श्रवण सिंह बिश्नोई, सुरेश स्वामी, माल  सिंह राजपुरोहित, जितेन्द्र बन, मनीष ढाका, भगवती प्रसाद गौड, अश्वनी सिंह, प्रदीप स्वामी, नरेंद्र सिंह भाटी मोरखाना, संतोष आनंद सरस्वती सहित और भी कहीं गणमान्य मौजूद रहे।

Union Law Minister Arjun Ram Meghwal’s 72nd birthday celebrated with pomp by BJP leader Dilip Puri

Union Law Minister Arjun Ram Meghwal’s 72nd birthday celebrated with pomp by BJP leader Dilip Puri….

Bikaner, @MaruSangramnews. Union Law Minister and Bikaner’s beloved MP Arjun Ram Meghwal’s 72nd birthday was celebrated with pomp on Friday under the leadership of social worker and BJP leader Dilip Puri in the presence of senior BJP leader and former district president Satyaprakash Acharya.

Mukesh Ban said that on this occasion, the Union Law Minister was first wished on his birthday over the phone. Thereafter, a cake was cut with the disabled people at the Divyang Seva Ashram in Pawanpuri. Everyone was served snacks.

Former District President of City BJP Satya Prakash Acharya wished Arjun Ram good health and long life and for him to continue working actively in the interest of the country.

BJP leader Advocate Ashok Boberwal, while congratulating him, said that Arjun Ram Meghwal has reached this great position after a lot of struggle. If there is any law minister after Baba Saheb Ambedkar, then it is Arjun Ram Ji Meghwal.

BJP leader and social worker Dilip Puri, while congratulating Arjun Ram Meghwal on his birthday, said that the position he is in today and the contribution he is making in implementing new laws in the country, is a matter of pride for Bikaner. Bikaner’s prestige has increased due to his historic works. The latest example of this is the One Nation One Election Bill recently introduced by him in the Lok Sabha, which is being praised everywhere.

Present at the program were Rani Bazar Mandal President Nursing Sewag, Abhay Pareek from Shivbari Mandal, Ajay Khatri from Junagadh Mandal, Vinod Karol from Lalgarh Mandal and Rani Bazar Mandal General Secretary Pukhraj Swami, Shiv Bari Mandal General Secretary Ajay Kansara, Mukesh Ban, Shravan Singh Bishnoi, Suresh Swami, Mal Singh Rajpurohit, Jitendra Ban, Manish Dhaka, Bhagwati Prasad Gaud, Ashwani Singh, Pradeep Swami, Narendra Singh Bhati Morkhana, Santosh Anand Saraswati along with many other dignitaries.

Recent Posts