

उपभोक्ता सप्ताह के तहत 24 दिसंबर तक आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां, स्लोगन प्रतियोगिता गुरुवार को
उपभोक्ता सप्ताह के तहत 24 दिसंबर तक आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां, स्लोगन प्रतियोगिता गुरुवार को…..
बीकानेर, @MaruSangram। उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा ‘वर्चुअल हियरिंग एड डिजिटल एक्सेस टू कंज्यूमर जस्टिस’ की थीम पर आयोजित होने वाले उपभोक्ता सप्ताह के तहत 24 दिसंबर तक विभिन्न गतिविधियां होंगी।
संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि उपभोक्ता सप्ताह के दौरान भाषण, स्लोगन, रस्सा खींच प्रतियोगिता, उपभोक्ता जागरूकता रैली संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। उपभोक्ता दिवस (24 जनवरी) के अवसर पर प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सप्ताह के पहले दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन मोहता भवन में किया गया।
इसी प्रकार दूसरे दिन महाविद्यालय एवं विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित थीम पर स्लोगन प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने वाले संभागी रतन बिहारी मंदिर के पास स्थित मोहता भवन में प्रातः 11:30 बजे अपना नामांकन करवा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला रसद कार्यालय के दूरभाष नंबर 0151-2226010 एवं मो. न. 90799-82544 पर संपर्क कर सकते हैं।
Various activities will be organized till December 24 under Consumer Week, Slogan Competition on Thursday
Various activities will be organized till December 24 under Consumer Week, Slogan Competition on Thursday…..
Bikaner, @MaruSangram. Various activities will be held till December 24 under the Consumer Week organized by the Consumer Affairs Department on the theme of ‘Virtual Hearing Aid Digital Access to Consumer Justice’.
Divisional Consumer Protection Officer Virendra Singh Chaudhary said that during the Consumer Week, speech, slogan, tug of war competition, consumer awareness rally seminar will be organized. The winners of the competition will be honored on the occasion of Consumer Day (24 January).
He said that on the first day of the week, a speech competition was organized at Mohta Bhawan.
Similarly, on the second day, there will be a slogan competition on the theme set for college and school students. Participants can register themselves at Mohta Bhawan located near Ratan Bihari Temple at 11:30 am.
For more information, you can contact the District Logistics Office on telephone number 0151-2226010 and mobile number 90799-82544.
Author: Sarjit Singh







