June 8, 2025 11:24 pm

पंचारिया सिंधू बने राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष….

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

पंचारिया सिंधू बने राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष….

पंचारिया सिंधू बने राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष….

बीकानेर, @MaruSangram। अर्जुन पंचारिया सिंधू को राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ के युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश रानेजा और कार्यकारी निदेशक सूरजकरण शर्मा की सहमति से की गई।

अर्जुन पंचारिया पहले संगठन के साथ बिना किसी आधिकारिक पद के स्वेच्छा से जुड़े हुए थे और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत रहने और अपने कार्यों के प्रति समर्पण ने उन्हें यह सम्मान दिलाया।

परशुराम सेना के कार्यकारी निदेशक सूरजकरण शर्मा ने उनके काम की सराहना करते हुए कहा, “अर्जुन की मेहनत और प्रतिबद्धता ने उन्हें इस पद के योग्य बनाया है। हमें विश्वास है कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

इस नियुक्ति के बाद अर्जुन पंचारिया सिंधू ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं संगठन के उद्देश्यों को और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहूंगा।”

बीकानेर जिले में परशुराम सेना युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष बनने पर अर्जुन पंचारिया को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Pancharia Sindhu becomes National Parashuram Sena Yuva Morcha District President….

Pancharia Sindhu becomes National Parashuram Sena Yuva Morcha District President….

Bikaner, @MaruSangram. Arjun Pancharia Sindhu has been appointed as the District President of Yuva Morcha of Rashtriya Parashuram Sena Sangh. This appointment was made with the consent of National President Dinesh Raneja and Executive Director Surajkaran Sharma.

Arjun Pancharia was earlier associated with the organization voluntarily without any official post and due to his loyalty and dedication towards the organization, he was entrusted with this important responsibility. Actively working in the organization and dedication towards his work earned him this honor.

Appreciating his work, Executive Director of Parashuram Sena Surajkaran Sharma said, “Arjun’s hard work and commitment have made him worthy of this post. We are confident that he will take the organization to new heights.”

After this appointment, Arjun Pancharia Sindhu expressed his gratitude and said, “This is a matter of pride for me. I will look forward to furthering the objectives of the organization.”

There was a long queue of people congratulating Arjun Pancharia on becoming the new district president of Parashuram Sena Yuva Morcha in Bikaner district.

Recent Posts