February 28, 2026 4:43 am

बीकानेर में आज सीएम से मिल सकती है दलित दुष्कर्म पीड़िता युवती, एसपी से एसएचओ के विरुद्ध कार्रवाई की लगायी गुहार…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बीकानेर से खबर

बीकानेर में आज सीएम से मिल सकती है दलित दुष्कर्म पीड़िता युवती, एसपी से एसएचओ के विरुद्ध कार्रवाई की लगायी गुहार…..

बीकानेर, @MaruSangram। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में अब पीड़िता ने एसपी से मुलाकात की है।

पीड़िता ने एसपी से एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी व उनके सहयोगियों ने उसे जबरन घर से उठाया और थाने ले गए। जहां पर पुलिसकर्मियों और आरोपियों ने उसे बयान बदलने का दबाव बनाया साथ ही गंदी-गंदी गालियां निकालते हुए डराया-धमकाया।

पीड़िता ने मांग की है कि एसएचओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जावे। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म की पीड़िता आज सीएम भजनलाल से भी मिल सकती है।

बता दे कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसे चार महीने तक बंधक बनाकर रखा और लगातार जबदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। जिसके बाद थाने में मुकदमा दर्ज करवाने गयी तो भी पुलिसकर्मियों ने समझौता करवाने का दबाव बनाया।

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts