September 13, 2025 6:25 am

बड़ी खबर: बीकानेर में सोशल मीडिया फेमस माॅडल युवती का शव मिला फंदे से लटका हुआ…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

बड़ी खबर: बीकानेर में सोशल मीडिया फेमस माॅडल युवती का शव मिला फंदे से लटका हुआ…..

 

बड़ी खबर: बीकानेर में सोशल मीडिया फेमस माॅडल युवती का शव मिला फंदे से लटका हुआ…..

 

मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में फैशन मॉडल की लाश फंदे से लटकी मिली। उसके पास ही एक युवक बेहोश मिला है। उसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। मौके से एक पिस्टल भी मिली है। मॉडल युवती के पिता ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है।

बीछवाल थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बताया- शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बीकाजी सर्किल से कानासर की ओर बने एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में युवक-युवती के होने की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के एक कमरे में युवती का शव फंदे से लटका था। एक युवक पास में ही बेहोश था। शव की पहचान इशप्रीत कौर (26) पुत्री गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। वह खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर के पास रहती थी। गुरदीप सिंह का आरोप है कि जयराज ने उसकी हत्या की है। इशप्रीत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। उसके इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।

वहीं बेहोश युवक की पहचान धुड़ी बाई हवेली के पास, चौतिन्ना कुंआ, कोटगेट थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय जय राज तंवर पुत्र सोहन लाल माली के रूप में हुई है। 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक शर्मा के अनुसार इसप्रीत का शव कानासर रोड़ स्थित मकान में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला। फंदा घाघरे से बना हुआ बताते हैं। वहीं पास में जयराज भी बेहोश पड़ा मिला। जयराज को पहले ट्रोमा ले जाया गया, बाद में मेडिसिन कैजुअल्टी ले जाया गया

 

इसप्रीत की हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इसप्रीत का एक पैर पलंग पर टिका था व दूसरा नीचे था। बताया जा रहा है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। घटनास्थल पर ही रहते थे। पुलिस के अनुसार मृतका सोशल मीडिया पर काफी फैमश थी। हत्या या सुसाइड, हर एंगल से होगी।

 

 

Sarjit Singh
Author: Sarjit Singh

Recent Posts