June 8, 2025 10:28 pm

राजस्थान BJP को मिला नया अध्यक्ष, राठौड़ पर जताया भरोसा वहीं बिहार में जयसवाल को बनाया अध्यक्ष…..

Sarjit Singh

Sarjit Singh

pm modi

भाजपा ने बदलें दो राज्यों के अध्यक्ष

Rajasthan BJP gets new president, expresses confidence in Rathore, while Jaiswal made president in Bihar…..

राजस्थान BJP को मिला नया अध्यक्ष, राठौड़ पर जताया भरोसा वहीं बिहार में जयसवाल को बनाया अध्यक्ष…..

 

 

नई दिल्ली/जयपुर, @MaruSangram। भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान सहित बिहार के लिए पार्टी अध्यक्षों की घोषणा देर रात की। लोकसभा चुनाव में पार्टी की अधिकांश सीटों पर हार के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राजस्थान में पार्टी अपना नया अध्यक्ष नियुक्त करेगी। राजस्थान में होने वाले उप चुनाव से पहले भाजपा संगठन ने प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को बदल दिया है।

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मदन राठौड़, सांसद, राज्य सभा, को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. दिलीप जायसवाल, सदस्य, विधान परिषद, को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

राजस्थान में होने वाले उप चुनाव से पहले भाजपा संगठन ने प्रदेशाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी को बदल दिया है। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ नए प्रदेशाध्यक्ष होंगे।

 

वहीं अरुण सिंह की जगह सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल प्रदेश प्रभारी बनाए गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राठौड़ को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। दो दिन पहले ही सांसद सीपी जोशी ने केन्द्रीय नेतृत्व से मिलकर प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

 

राठौड़ 5 महीने पहले ही राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश बीजेपी की नई जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने मदन राठौड़ को अध्यक्ष बनाकर मूल ओबीसी के अपने वोट बैंक को ओर मजबूत किया हैं।

 

विधानसभा में पार्टी ने नहीं दिया था टिकट

 

मदन राठौड़ पाली की सुमेरपुर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे। 2013 से 2018 में सरकारी उप मुख्य सचेतक भी रहे हैं। उन्हें संगठन का भी लंबा अनुभव हैं।

Recent Posts